Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Share Market: हफ्ते के आखिरी दिन शेयर बाजार में हरियाली, 505 अंक उछला सेंसेक्स; HUL के स्टॉक ने मचाया धमाल

Share Market: हफ्ते के आखिरी कारोबारी सत्र के दौरान भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली। जहां कारोबार के अंत में बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में बंद हुए।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: Apr 17, 2026 | 04:36 PM

शेयर मार्केट, (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Follow Us
Close
Follow Us:

Share Market Highlights: हफ्ते के आखिरी कारोबारी सत्र यानी आज शुक्रवार, 17 अप्रैल को भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 504.86 अंक या 0.65 प्रतिशत की उछाल के साथ 78,493.54 पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 156.80 अंक या 0.65 प्रतिशत बढ़कर 24,353.55 अंक पर क्लोज हुआ। सेंसेक्स की टॉप-30 कंपनियों में से 24 हरे निशांत में नजर आए। वहीं, छह लाल निशान में कारोबार करते हुए दिखे। जिसमें हिंदुस्तान यूनिलिवर टॉप परफॉर्मर रही। इसके अलावा पावरग्रीड, रिलायंस, भारतीय इलेक्ट्रोनिक लिमिडेट में तेजी देखी गई।

घरेलू शेयर मार्केट में लौटी हरियाली की वजह वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों को माना जा रहा है। इस उम्मीद के बीच कि अमेरिका-ईरान युद्ध जल्द समाप्त हो सकता है, घरेलू बाजार ने मामूली नुकसान के साथ खुलने के बाद तेजी दिखाई और दिन का अंत भी हरे निशान में किया।

निफ्टी स्मॉलकैप में 1.48% की तेजी

बाजार बंद होने के समय 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 504.86 (0.65 प्रतिशत) अंकों की बढ़त के साथ 78,493.54 स्तर पर था, तो वहीं निफ्टी 156.80 अंक यानी 0.65 प्रतिशत चढ़कर 24,353.55 पर कारोबार करता नजर आया। शुक्रवार के कारोबार में सेंसेक्स 77,976.13 पर खुलकर 78,553.45 का इंट्रा-डे हाई बनाया, तो वहीं निफ्टी 24,165.90 पर खुलकर 24,371.90 का हाई टच किया। ब्रॉडर मार्केट में प्रमुख बेंचमार्कों से ज्यादा तेजी दर्ज की गई। निफ्टी मिडकैप 100 में 1.27 प्रतिशत तो निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 1.48 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।

सम्बंधित ख़बरें

Share Market ने लिया ‘U-टर्न’, 151 अंक गिरकर संभला सेंसेक्स, निफ्टी ने भी मारी छलांग, 24,218 अंक के पार

गौतम अडानी की लंबी छलांग, मुकेश अंबानी के हाथ से फिसल सकता है एशिया के सबसे अमीर शख्स का ताज; देखें ताजा आंकड़े

DA Hike: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, 5% बढ़ा महंगाई भत्ता; एरियर के साथ आएगी मोटी सैलरी

Sukanya Samriddhi Yojana: बेटियों की पढ़ाई और शादी में पैसे की टेंशन नहीं! सिर्फ ₹250 से शुरू करें ये स्कीम

कैसा रहा सेक्टोरल इंडेक्स का हाल

वहीं, सेक्टरवार बात करें तो निफ्टी आईटी को छोड़कर, जिसमें मामूली 0.02 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई, सभी इंडेक्स हरे निशान में कारोबार करते हुए नजर आए। सबसे ज्यादा निफ्टी एफएमसीजी में 2.65 प्रतिशत, निफ्टी मीडिया में 1.34 प्रतिशत, निफ्टी मेटल में 1.10 प्रतिशत, निफ्टी रियल्टी में 0.94 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। इसके अतिरिक्त निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.78 प्रतिशत, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.74 प्रतिशत, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.61 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली।

निफ्टी 50 में एचयूएल, जेएसडब्ल्यू स्टील, नेस्ले इंडिया, अपोलो हॉस्पिटल्स एंटरप्राइज, पावर ग्रिड, मैक्स हेल्थ और अदाणी पोर्ट्स के शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज की गई। जबकि विप्रो, एचडीएफसी लाइफ, सनफार्मा, बजाज-ऑटो, एमएंडएम, एचसीएल टेक, एलएंडटी और एसबीआई लाइफ के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली।

यह भी पढ़ें: गौतम अडानी की लंबी छलांग, मुकेश अंबानी के हाथ से फिसल सकता है एशिया के सबसे अमीर शख्स का ताज; देखें ताजा आंकड़े

शेयर बाजार पर एक्सपर्ट की राय

विशेषज्ञों का कहना है कि निवेशक अब सप्ताहांत में अमेरिका और ईरान के बीच होने वाली आगामी चर्चाओं पर बारीकी से नजर रख रहे हैं, जिनसे वैश्विक और घरेलू बाजारों को आगे की दिशा मिलने की उम्मीद है। एक बाजार विशेषज्ञ ने बताया कि हाल की अस्थिरता के बाद बाजार अधिक स्थिर स्टेज में प्रवेश करता दिख रहा है, जिसे भू-राजनीतिक जोखिमों में कमी, अस्थिरता में कमी और रक्षात्मक क्षेत्रों में क्षेत्रीय बदलाव का समर्थन मिल रहा है।

Share market closing update today sensex rise by 504 nifty by 156 points

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 17, 2026 | 04:36 PM

Topics:  

  • Business News
  • Nifty
  • Sensex
  • Share Market

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.