Share Market Outlook: सोमवार को कैसा रहेगा शेयर बाजार? कच्चे तेल की कीमत और अमेरिका-ईरान तनाव से तय होगा चाल

Share Market: अमेरिका-ईरान के युद्ध अपडेट पर निवेशकों की निगाहें होंगी। हाल ही में तेहरान ने वाशिंगटन के नए प्रतिबंध लगाने की योजना की कड़ी आलोचना की है। जिससे बाजार पर असर देखने को मिल सकते हैं।
share market outlook
अगले हफ्ते कैसा रहेगा शेयर बाजार(AI जेनरेटेड इमेज)
Published on
Updated on

Share Market Outlook: भारतीय शेयर बाजार के लिए अगला हफ्ता काफी अहम होने वाला है। अमेरिकी फेड चेयरमैन केविन वॉश की स्पीच, अमेरिका-ईरान तनाव पर अपडेट, कच्चे तेल की कीमतें, विदेशी निवेशकों की चाल और घरेलू आर्थिक डेटा से शेयर बाजार का रुझान तय होगा। चेयरमैन वॉश 28 अगस्त को वायोमिंग के जैक्सन होल में होने वाले अमेरिकी केंद्रीय बैंक के सालाना समारोह में भाषण देंगे।

इस दौरान निवेशकों की नजर फेड चेयरमैन वॉश के भाषण पर होंगी, क्योंकि यह ऐसे समय पर हो रहा है, जब वैश्विक अस्थिरता के चलते कच्चे तेल की कीमत और बॉन्ड यील्ड उच्च स्तर पर बनी हुई है और महंगाई बढ़ने का खतरा बना हुआ है।

अमेरिका-ईरान युद्ध पर निगाहें

अमेरिका-ईरान के युद्ध अपडेट पर भी निवेशकों की निगाहें होंगी। हाल ही में तेहरान ने वाशिंगटन के नए प्रतिबंध लगाने की योजना की कड़ी आलोचना की है। ऐसे में दोनों देशों के बीच चल रही शांति वार्ता को लेकर जोखिम बढ़ गया है।

share market outlook
Share Market: मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में तेजी जारी, सेंसेक्स 77700 के पार

विदेशी निवेशकों की चाल भी अगले हफ्ते काफी महत्वपूर्ण होगी। बीते हफ्ते विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने भारतीय शेयर बाजार में करीब 1,600 करोड़ रुपए की बिकवाली थी। हालांकि, इस महीने शुद्ध आधार पर एफआईआई 2,500 करोड़ रुपए की अधिक की खरीदारी के साथ खरीदार बने हुए हैं।

बाजार के लिए ये आंकड़े अहम

इसके अलावा, अगले हफ्ते इंडस्ट्रियल एवं मैन्युफैक्चरिंग प्रोडक्शन और विदेशी मुद्रा भंडार के आंकड़े भी आएंगे। इससे अर्थव्यवस्था की आर्थिक स्थिति की सटीक जानकारी मिलेगी। 17-21 अगस्त के कारोबारी सत्र में मुख्य सूचकांकों में बिकवाली देखी गई थी। इस दौरान सेंसेक्स 468.42 अंक या 0.60 प्रतिशत गिरावट के साथ 77,540.83 और निफ्टी 114 अंक या 0.47 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,252 पर था।

वहीं, मिडकैप और स्मॉलकैप में मिलाजुला कारोबार हुआ। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 46.40 अंक या 0.07 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 63,735.75 पर बंद हुआ। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 239.20 अंक या 1.21 प्रतिशत की तेजी के साथ 19,977.75 पर बंद हुआ।

सेक्टोरल इंडेक्स का हाल

सूचकांकों में निफ्टी मेटल और निफ्टी रियल्टी 1.78 प्रतिशत- 1.78 प्रतिशत की तेजी के साथ टॉप गेनर्स थे। निफ्टी मीडिया 1.42 प्रतिशत, निफ्टी प्राइवेट बैंक 1.26 प्रतिशत और निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 0.16 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुआ।

share market outlook
Explainer: एशिया के अन्य बाजारों से पिछड़ा भारत, शेयर मार्केट में गिरावट की वजह क्या? सर्वे में बड़ा खुलासा

वहीं, निफ्टी आईटी 2.63 प्रतिशत, निफ्टी एफएमसीजी 2.27 प्रतिशत, निफ्टी पीएसयू बैंक 1.36 प्रतिशत, निफ्टी कंजप्शन 1.02 प्रतिशत और निफ्टी एनर्जी 0.78 प्रतिशत की गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ।

Navbharat Live
navbharatlive.com