Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ईरान-इजराइल युद्ध का ‘ब्लैक मंडे,’ शेयर बाजार में मची भगदड़; एक झटके में निवेशकों का ₹13.65 लाख करोड़ स्वाहा

Share Market: अमेरिकी-ईरान युद्ध के चौथे सप्ताह में प्रवेश करने के कारण महंगाई की आशंका ने वैश्विक बाजारों को हिलाकर रख दिया, जिसके चलते सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिली।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: Mar 23, 2026 | 06:02 PM

शेयर मार्केट, (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Share Market Highlights: पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्षों के कारण हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार एक बार फिर बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ। अमेरिका-ईरान संघर्ष के तेज होने से घरेलू बाजार के प्रमुख बेंचमार्क निफ्टी50 और सेंसेक्स में 2 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। इससे पहले बीते 19 मार्च को भी बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी।

बाजार बंद होने के समय 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 2.46 प्रतिशत या 1,836.57 अंक गिरकर 72,696.39 पर था, तो वहीं एनएसई निफ्टी 2.60 प्रतिशत यानी 601.85 अंकों की गिरावट के साथ 22,512.65 पर था।

शेयर बाजार में गिरावट की वजह

अमेरिकी-ईरान युद्ध के चौथे सप्ताह में प्रवेश करने के कारण महंगाई की आशंका ने वैश्विक बाजारों को हिलाकर रख दिया, जिसके चलते सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिली और बाजार लगभग 2.5 प्रतिशत गिर गया। इंट्रा-डे कारोबार में सेंसेक्स 73,732.58 पर खुलकर एक समय 1974.5 अंक यानी 2.64 प्रतिशत गिरकर 72,558.44 के दिन के निचले स्तर पर पहुंच गया, तो वहीं निफ्टी50 22,824.35 पर खुलकर एक समय 643 अंक या 2.75 प्रतिशत गिरकर 22,471.25 पर आ गया।

सम्बंधित ख़बरें

LPG किल्लत होगी दूर! गैस से भरे 2 और भारतीय जहाज होर्मुज स्ट्रेट से निकले, कब पहुंचेंगे भारत?

रसोई गैस को लेकर बड़ा फैसला, अब 14.2 किलो के सिलेंडर में मिलेगी सिर्फ 10 किलो गैस! कीमत पर भी आया बड़ा अपडेट

शेयर बाजार में हाहाकार! सेंसेक्स 1281 अंक टूटा, रुपया अब तक के सबसे निचले स्तर पर

FPI Outflow: विदेशी निवेशकों का ‘महा-पलायन’, घरेलू शेयर बाजार से ₹88,000 करोड़ साफ; जानें क्या है असली वजह

निफ्टी इंडिया अस्थिरता सूचकांक (इंडिया वीआईएक्स) सोमवार के सत्र में 19.11 प्रतिशत बढ़कर 27.17 पर पहुंच गया है। यह कारोबार के अंत में 17.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ 26.73 पर बंद हुआ। व्यापक बाजारों में बेंचमार्क सूचकांकों से ज्यादा गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी मिडकैप में जहां 3.90 प्रतिशत की गिरावट आई, तो वहीं निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स में 3.94 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

इन सेक्टरों में सबसे अधिक गिरावट

सेक्टरवार देखें तो निफ्टी कंस्ट्रक्शन ड्यूरेबल में 5 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई और यह सबसे अधिक नुकसान झेलने वाला सेक्टर बन गया। निफ्टी रियल्टी (4.74 प्रतिशत की गिरावट) और निफ्टी मेटल (4.97 प्रतिशत की गिरावट) सेक्टरों का प्रदर्शन भी काफी खराब रहा।इसके अलावा, निफ्टी बैंक में 3.72 प्रतिशत, निफ्टी ऑटो में 3.16 प्रतिशत, निफ्टी एफएमसीजी में 2.49 प्रतिशत तो निफ्टी आईटी में सबसे कम 0.18 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

सेंसेक्स में आई इस गिरावट से बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों के कुल बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में करीब 14 लाख करोड़ रुपए की गिरावट आई, जिससे यह पहले (शुक्रवार) के 428.76 लाख करोड़ रुपए से गिरकर 415.11 लाख करोड़ रुपए हो गया।

ट्रंप के बयान से बिगड़ा बाजार का मूड

मार्केट एक्सपर्ट सुनील शाह ने बताया कि नए हफ्ते का पहला दिन निवेशकों के लिए काफी खराब रहा और सेंसेक्स में 1,800 अंकों से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। उन्होंने इस गिरावट की वजह बताते हुए कहा कि वीकेंड के दौरान जो घटनाक्रम सामने आए और अमेरिका के राष्ट्रपति की ओर से दिया गया बयान, जिसमें कहा गया कि अगर 48 घंटे के भीतर होर्मुज जलडमरूमध्य नहीं खोला गया तो ईरान को इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे, उससे बाजार में नकारात्मक माहौल बना है।

यह भी पढ़ें: Gold-Silver Today: सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट जारी, ₹7000 सस्ता हुआ गोल्ड, सिल्वर भी ₹1300 फिसला

अमेरिका को ईरान की चेतावनी

एक्सपर्ट ने कहा कि इस बयान के जवाब में ईरान ने भी कड़ा रुख अपनाया है और कहा है कि अगर ऐसा होता है तो वह खाड़ी देशों के इन्फ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा। उन्होंने कहा कि इस तरह के बयान और तनावपूर्ण हालात बाजार के लिए बिल्कुल भी अच्छे संकेत नहीं हैं और अगर स्थिति और बिगड़ती है तो असर और गहरा हो सकता है।

Share market closing update 23rd march sensex fall by 1876 points nifty by 601 points

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 23, 2026 | 06:02 PM

Topics:  

  • Business News
  • Nifty
  • Sensex
  • Share Market

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.