-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Stock Market Crash Today 23 March Sensex Nifty Fall Rupee Record Low 2026
शेयर बाजार में हाहाकार! सेंसेक्स 1281 अंक टूटा, रुपया अब तक के सबसे निचले स्तर पर
- Written By: अर्पित शुक्ला
Share Market Crash: सेंसेक्स 1281 और निफ्टी 400 अंक टूटा। रुपया 93.84 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा। बाजार में चौतरफा बिकवाली से निवेशकों में हड़कंप, 2356 शेयर लाल निशान में।

शेयर मार्केट (सोर्स-AI)
Share Market Update Today: आज शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली और बाजार खुलते ही भारी दबाव में आ गया। BSE Sensex करीब 1281 अंकों की गिरावट के साथ 73,254 के स्तर तक फिसल गया, जबकि NSE Nifty 50 लगभग 400 अंक टूटकर 22,714 पर आ गया। बाजार में बिकवाली का दबाव इतना ज्यादा रहा कि एनएसई पर सिर्फ 246 शेयर बढ़त में रहे, जबकि 2356 शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं।
सुबह बाजार की शुरुआत भी कमजोर रही थी। सेंसेक्स करीब 800 अंक गिरकर 73,732 पर खुला, जबकि निफ्टी 290 अंक टूटकर 22,824 के स्तर पर ओपन हुआ। मुद्रा बाजार में भी दबाव साफ दिखा। भारतीय रुपया Indian Rupee अमेरिकी डॉलर के मुकाबले गिरकर 93.84 के अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया, जो इससे पहले के 93.7350 के रिकॉर्ड को भी पार कर गया।
रुपये में करीब 3% की गिरावट
संघर्ष शुरू होने के बाद से रुपये में करीब 3% की गिरावट आ चुकी है। कुल मिलाकर, ग्लोबल अनिश्चितता और मौजूदा तनाव के असर से बाजार और रुपये दोनों पर दबाव बना हुआ है। निवेशकों के बीच फिलहाल सतर्कता का माहौल है।
सम्बंधित ख़बरें
15 अगस्त से पहले भारत-पाक सीमा पर टेंशन, BSF ने घुसपैठ की कोशिश में संदिग्ध को किया ढेर, पहचान बनी मिस्ट्री!
आज की ताजा खबर 09 अगस्त: सीएम योगी ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया
10 साल से नहीं कटवाए बाल, उत्तराखंड की रेनू धरियाल ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जानें कितनी है बालों की लंबाई
हर पीढ़ी के सामने अपनी चुनौती… विकसित भारत को लेकर PM मोदी ने दिया बड़ा मंत्र, IIT दिल्ली में किए बड़े ऐलान
सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट ने निवेशकों को झकझोर कर रख दिया। बीएसई लार्जकैप में शामिल सभी 30 प्रमुख शेयर लाल निशान पर खुले, जिससे साफ जाहिर होता है कि बाजार पर भारी दबाव है।
सबसे ज्यादा गिरावट वाले स्टॉक्स:
- Tata Steel में 4% की गिरावट आई।
- SBI के शेयर 3% टूटे।
- Bajaj Finance में 2.67% की गिरावट देखी गई।
- HDFC Bank के शेयर 2.60% नीचे गए।
- IndiGo में 2.50% की गिरावट आई।
- Titan और BEL में भी 2.5% से ज्यादा की गिरावट आई।
- Adani Ports में 2.40% की कमी आई।
विदेशी बाजारों से मिले निगेटिव सिग्नल
भारतीय बाजार को पहले से ही विदेशी बाजारों से नकारात्मक संकेत मिल रहे थे। सोमवार को एशिया के कई प्रमुख बाजारों में गिरावट का माहौल था, जापान का Nikkei 225 4.10% गिरकर 50,800 के लेवल तक पहुंच गया। हांगकांग का Hang Seng Index करीब 3% गिरकर 24,532 पर ट्रेड कर रहा था।
यह भी पढ़ें- Gold-Silver Today: सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट जारी, ₹7000 सस्ता हुआ गोल्ड, सिल्वर भी ₹1300 फिसला
साउथ कोरिया का Kospi 5.10% की गिरावट के साथ 5,409 पर आ गया। यूरोपीय बाजारों में भी गिरावट का रुख था, जैसे DAX (2.01%), CAC (1.90%) और FTSE-100 (1.50%)। इस वैश्विक दबाव के चलते भारतीय बाजार पर भी भारी असर पड़ा, और निवेशकों ने बाजार में अधिक सावधानी से कदम रखा।
Stock market crash today 23 march sensex nifty fall rupee record low 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
उज्जैन में बी प्राक ने किए महाकाल के दर्शन, भस्म आरती में हुए शामिल, बोले- जल्द आएगा ‘महाकाल 2’
Aug 09, 2026 | 11:05 AMइस्लामिक NATO की अग्नि परीक्षा शुरू…समझौते के 24 घंटे के अंदर सऊदी अरब पर हुआ बड़ा हमला, तेल रिफाइनरी तबाह!
Aug 09, 2026 | 11:04 AMईरान के सुप्रीम लीडर Mojtaba Khamenei का पहला वीडियो सामने आया, इजरायली मीडिया के दावों पर गहराया शक
Aug 09, 2026 | 11:03 AMOperation Washout से अवैध शराब कारोबार पर वर्धा पुलिस का शिकंजा, 162 मामले दर्ज; ₹1.40 करोड़ का माल जब्त
Aug 09, 2026 | 11:01 AMमहाराष्ट्र-गुजरात में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.3 रही तीव्रता; नासिक समेत कई इलाकों में दहशत
Aug 09, 2026 | 10:58 AMकियारा-नयनतारा के बीच संजीदा शेख ने मारी बाजी! ‘टॉक्सिक’ ट्रेलर में किलर लुक ने लूटी महफिल
Aug 09, 2026 | 10:47 AM15 अगस्त से पहले भारत-पाक सीमा पर टेंशन, BSF ने घुसपैठ की कोशिश में संदिग्ध को किया ढेर, पहचान बनी मिस्ट्री!
Aug 09, 2026 | 10:46 AMवीडियो गैलरी

JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM













