Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

औंधे मुंह गिरा शेयर बाजार, सेंसेक्स में आयी 700 से ज्यादा अंकों की गिरावट

शुक्रवार के कारोबारी दिन में Share Market का कारोबार खतरे के लाल निशान पर ट्रेड होता दिखायी दे रहा है। आज BSE के Sensex और NSE के Nifty दोनों में गिरावट दर्ज की गई है।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Jul 25, 2025 | 03:23 PM

कॉन्सेप्ट फोटो (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Share Market Closing Session: हफ्ते के आखिरी दिन यानी शुक्रवार के दिन शेयर मार्केट में जबरदस्त गिरावट देखने के लिए मिली है। आज बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक यानी सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

शुक्रवार के प्री ओपनिंग सेशन में BSE का सेंसेक्स 440.39 अंक या 0.54 प्रतिशत गिरकर 81,743.78 पर ट्रेड कर रहा था। साथ ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी NSE का निफ्टी भी 140.05 अंकों की गिरावट के साथ 24,922.05 अंक के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। सेंसेक्स की टॉप कंपनियों में आईसीआईसीआई बैंक, इटरनल, एसबीआई और एचसीएल टेक के शेयरों में तेजी देखी जा रही है। वहीं, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, टाटा स्टील, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, पावरग्रिड और मारुति के शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं।

कैसे रहा बाजार का क्लोजिंग सेशन?

आज के क्लोजिंग सेशन की बात की जाए, तो शुक्रवार के दिन क्लोजिंग सेशन में बीएसई का सेंसेक्स 739.09 अंकों की गिरावट के साथ 81,445.08 अंकों के स्तर पर बंद हुआ है। शुक्रवार के दिन एनएसई का निफ्टी भी 216.20 अंकों की गिरावट के साथ 24,845.90 अंकों के स्तर पर बंद हुआ है।

सम्बंधित ख़बरें

शेयर मार्केट का ABC: क्या होते हैं प्रेफरेंस शेयर्स और इक्विटी, निवेश के लिए सबसे बेहतर कौन?

Share Market: बाजार में ‘ब्रेक’ या ‘ठहराव’? सेंसेक्स-निफ्टी सपाट बंद, हेल्थकेयर और ऑटो शेयरों में रही तेजी

Share Market Today: शेयर मार्केट में हरियाली, सेंसेक्स 84339 और 25997 के पर निफ्टी की अच्छी शुरुआत

हफ्ते के दूसरे दिन भी उछला शेयर बाजार, 208 अंकों के तेजी के साथ बंद हुआ सेंसेक्स; ऑटो सेक्टर में हुई खरीदारी

ये रहे टॉप गेनर्स

सनफार्मा
भारती एयरटेल

आज के टॉप लूजर्स

आईटीसी
आईसीआईसीआई बैंक
एचडीएफसी बैंक
अल्ट्रासेमको
इटरनल
टाइटन
एशियन पेंट्स
रिलायंस

ग्लोबल मार्केट से मंदी के संकेत

आज शुक्रवार को ग्लोबल मार्केट से बेहद कमजोर संकेत आ रहे हैं। जहां गिफ्ट निफ्टी में भी 121 अंकों की गिरावट के बाद 25,000 के नीचे आ गया था। हालांकि, अमेरिकी बाजारों में तेजी जारी थी। नैस्डैक और S&P 500 ने कल फिर नए रिकॉर्ड बनाए थे, लेकिन डाओ 300 अंक फिसलकर दिन के निचले स्तर पर बंद हुआ था। कंपनियों के अच्छे नतीजों से डाओ फ्यूचर्स 100 अंक ऊपर था। निक्केई में 200 अंकों की गिरावट थी।

ये भी पढ़ें :- हफ्ते के आखिरी में गिरा शेयर बाजार, 440 अंक टूटा सेंसेक्स; तेजी में ये स्टॉक

गुरुवार को औंधे मुंह गिरा था सेंसेक्स

बीते दिन यानी की गुरुवार को भी शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखी गई और निवेशकों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ा। कारोबार के आखिरी में बीएसई के सेंसेक्स में 500 अंकों से ज्यादा की गिरावट देखी गई है और इसे 522.84 अंकों की गिरावट के साथ 82,203.80 अंकों के स्तर पर बंद होते हुए देखा गया। इसके साथ ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी NSE का निफ्टी भी 160.55 अंकों की गिरावट के साथ 25,059.35 अंकों के स्तर पर बंद हुआ है।

Share market closing session update on 25 july 2025

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 25, 2025 | 03:23 PM

Topics:  

  • Nifty
  • Sensex
  • Share Market

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.