-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Share Market Closing Session Update Of 24 October
मामूली नुकसान के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, FII का निकासी से निवेशक परेशान
- Written By: अपूर्वा नायक
30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 16.82 अंक यानी 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80,065.16 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सूचकांक ऊंचे में 80,259.82 अंक तक गया जबकि नीचे 79,813.02 अंक के स्तर पर आया है।

शेयर बाजार (सौजन्य : सोशल मीडिया)
मुंबई : भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला चौथे दिन भी जारी रहा है। आज का कारोबार बंद होते हुए बीएसई के सेंसेक्स में मामूली गिरावट देखी गई है। आज घरेलू बाजार का प्रमुख सूचकांक बीएसई का सेंसेक्स करीब 17 अंक तक टूटा है। विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी एफआईआई की पूंजी निकासी के साथ ही हिंदुस्तान यूनिलीवर की भी फाइनेंस रिजल्ट इच्छा के अनुसार नहीं आने से भी मार्केट में गिरावट आयी है।
30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 16.82 अंक यानी 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80,065.16 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सूचकांक ऊंचे में 80,259.82 अंक तक गया जबकि नीचे 79,813.02 अंक के स्तर पर आया है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 36.10 अंक यानी 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,399.40 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
इस कंपनी के कारोबार में आयी गिरावट
सेंसेक्स में शामिल शेयरों में हिंदुस्तान यूनिलीवर में करीब 6 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है। दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 2.33 प्रतिशत घटकर 2,595 करोड़ रुपये रहने की सूचना से इसका शेयर भाव नीचे आया। मुख्य रूप से शहरी बाजार में डिमांड में नरमी से कंपनी का लाभ प्रभावित हुआ।
सम्बंधित ख़बरें
Share Market: शेयर मार्केट में बड़ी गिरावट, 400 अंक तक टूटा संसेक्स; मिडिल ईस्ट में टेंशन से सहमा बाजार
IPO Market: 2026 में बना नया रिकॉर्ड! एक ही दिन में 6 SME IPO की बंपर लिस्टिंग, बाजार में मची हलचल
Trent Share Crash: पहली तिमाही के नतीजों ने बढ़ाई निराशा, एक ही दिन में 10% टूटा Tata का यह मल्टीबैगर स्टॉक
Share Market: शेयर मार्केट में लगातार 5वें दिन तेजी, हरे निशान में हुई निफ्टी और सेंसेक्स की शुरुआत
सेंसेक्स की लिस्टेड कंपनियों का हाल
इसके अलावा नेस्ले, एशियन पेंट्स, इन्फोसिस, आईटीसी, मारुति, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, लार्सन एंड टुब्रो और एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयर भी नीचे आए। दूसरी तरफ लाभ में रहने वाले शेयरों में अल्ट्राटेक सीमेंट, टाइटन, अदाणी पोर्ट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा,भारतीय स्टेट बैंक और पावर ग्रिड शामिल हैं।
ये भी पढ़ें :- शेयर मार्केट की सपाट शुरूआत, सेंसेक्स और निफ्टी भी रहे सुस्त
एफआईआई की पूंजी निकासी
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को 5,684.63 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 6,039.90 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा, ‘‘बाजार के समक्ष सबसे बड़ी चुनौती विदेशी संस्थागत निवेशकों की लगातार पूंजी निकासी है। एनएसडीएल के आंकड़ों के अनुसार 23 अक्टूबर तक उन्होंने 93,088 करोड़ रुपये की निकासी की। एफआईआई की पूंजी निकासी का कारण भारत में शेयरों का वैल्यूएशन हाई होना है जबकि चीन और हांगकांग में वैल्यूएशन आकर्षण होना है।”
सेंसेक्स और निफ्टी मामूली टूटे
उन्होंने कहा कि कंपनियों के तिमाही वित्तीय परिणाम में बढ़त अपेक्षा के अनुरूप नहीं होने से भी बाजार धारणा प्रभावित हुई है। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में जबकि जापान का निक्की लाभ में रहा। ग्लोबल तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.99 प्रतिशत उछलकर 76.45 डॉलर प्रति बैरल रहा। बीएसई सेंसेक्स में बुधवार को 138.74 अंक की गिरावट दर्ज हुई थी, जबकि निफ्टी 36.60 अंक टूटा था।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Share market closing session update of 24 october
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Operation Hard Ball: लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर FBI का बड़ा एक्शन, 24 लोग किए गए गिरफ्तार
Jul 08, 2026 | 09:58 AMडॉ. सुरेश हावरे बनेंगे राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO? अमरावती से है खास नाता, जानें कौन है ये दिग्गज साइंटिस्ट
Jul 08, 2026 | 09:44 AMखंडवा : सोशल मीडिया पर पुलिस को चुनौती देने वाला अमन लाला गिरफ्तार, पुलिस ने बीच बाजार में निकाला जुलूस
Jul 08, 2026 | 09:44 AMShare Market: शेयर मार्केट में बड़ी गिरावट, 400 अंक तक टूटा संसेक्स; मिडिल ईस्ट में टेंशन से सहमा बाजार
Jul 08, 2026 | 09:41 AMNPS New Rules: सरकार ने पेंशन नियमों में किया बड़ा बदलाव, कर्मचारियों को मिले दो नए निवेश विकल्प
Jul 08, 2026 | 09:34 AM8 जुलाई का इतिहास: ज्योति बसु और सौरव गांगुली से जुड़ा है यह खास दिन
Jul 08, 2026 | 09:24 AMठाणे में भारी बारिश से बेपटरी हुआ सड़क परिवहन: मालशेज और कसारा घाट में लैंडस्लाइड, घोड़बंदर रोड पर लगा महाजाम
Jul 08, 2026 | 09:23 AMवीडियो गैलरी

Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM













