-
रवि, 28 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- Fii Buying Supported The Market Sensex Rose By 318 Points Nifty Also Rose
Share Market: FII की खरीदारी से बाजार को मिला समर्थन, सेंसेक्स 318 अंक चढ़ा; निफ्टी में भी तेजी
- Written By: मनोज आर्या
Share Market: तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 317.93 अंक यानी 0.41 प्रतिशत चढ़कर 77,606.43 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान, एक समय यह 458.96 अंक तक चढ़ गया था।

शेयर मार्केट, (डिजाइन फोटो)
मुंबई: स्थानीय शेयर बाजार में गुरुवार को तेजी लौटी और बीएसई सेंसेक्स 318 अंक के लाभ में रहा। विदेशी संस्थागत निवेशकों की लगातार लिवाली और रिलायंस इंडस्ट्रीज, एलएंडटी तथा बजाज फाइनेंस जैसी प्रमुख कंपनियों के शेयरों में खरीदारी से तेजी को समर्थन मिला। हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शुल्क को लेकर अनिश्चितताओं के बीच वाहन कंपनियों के शेयरों में बिकवाली और औषधि कंपनियों के शेयरों में नरम रुख से शेयर बाजारों में तेजी सीमित रही। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 317.93 अंक यानी 0.41 प्रतिशत चढ़कर 77,606.43 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान, एक समय यह 458.96 अंक तक चढ़ गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 105.10 अंक यानी 0.45 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,591.95 अंक पर बंद हुआ।
सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में बजाज फिनसर्व, इंडसइंड बैंक, एनटीपीसी, लार्सन एंड टुब्रो, अल्ट्राटेक सीमेंट, अदाणी पोर्ट्स, बजाज फाइनेंस, पावर ग्रिड, जोमैटो, भारतीय स्टेट बैंक, एचडीएफसी बैंक और टाइटन सबसे ज्यादा लाभ में रहीं। आयातित कारों पर 25 प्रतिशत शुल्क लगाने की अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा के बाद टाटा मोटर्स में 5.5 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई। इसके अलावा सन फार्मा, कोटक महिंद्रा बैंक, भारती एयरटेल, एचसीएल टेक और महिंद्रा एंड महिंद्रा भी नुकसान में रहे।
सेंसेक्स में तेजी के प्रमुख कारण
जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लि. के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि विदेशी संस्थागत निवेशकों के लगातार पूंजी प्रवाह और प्रमुख कंपनियों के शेयरों की खरीद के कारण बाजार बढ़त में रहा। हालांकि, ट्रंप के वाहन आयात पर लगाए गए 25 प्रतिशत शुल्क ने वाहन कंपनियों के शेयरों को प्रभावित किया है। साथ ही दवा कंपनियों के भीतर चिंताएं बढ़ा दी हैं। उन्होंने कहा कि इन चुनौतियों के बावजूद, बाजार ने मजबूती दिखाई। इसे वित्त वर्ष 2025-26 में दहाई अंक में कंपनियों की आय वृद्धि की उम्मीदों से समर्थन मिला।
सम्बंधित ख़बरें
सिर्फ दो लोगों के नौकरी बदलने से ग्लोबल मार्केट में हड़कंप! हिल गए कई देशों के Share Market, जानें कौन हैं ये
Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार में आज शानदार तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी की हुई मजबूत शुरुआत
Share Market Today: शेयर बाजार में आज मिली-जुली शुरुआत, ग्लोबल संकेतों के बीच उतार-चढ़ाव जारी
Share Market: लगातार तेजी के बाद फिसला बाजार, सेंसेक्स 893 अंक गिरा; आईटी और मेटल शेयरों में भारी गिरावट
एशिया के अन्य बाजारों का हाल
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 2,240.55 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। छोटी कंपनियों से जुड़ा बीएसई स्मॉलकैप सूचकांक 0.90 प्रतिशत चढ़ा, जबकि मझोली कंपनियों से संबंधित मिडकैप में 0.46 प्रतिशत की तेजी रही। एशिया के अन्य बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त में रहे जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की नुकसान में रहे। दोपहर के कारोबार में यूरोप के प्रमुख बाजारों में गिरावट का रुख था। अमेरिकी बाजारों में बुधवार को गिरावट रही थी।
बिजनेस सेक्टर की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
रेलिगेयर ब्रोकिंग लि. के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) अजित मिश्रा ने कहा कि एफआईआई के रुख में बदलाव, बैंक और वित्तीय क्षेत्र की बड़ी कंपनियों में मजबूती और अन्य दिग्गज कंपनियों से बारी-बारी समर्थन के कारण सकारात्मक धारणा बनी हुई है। हालांकि, अमेरिकी शुल्क से जुड़ी खबरों से अस्थिरता भी बनी हुई है। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73.62 डॉलर प्रति बैरल रहा। बीएसई सेंसेक्स बुधवार को 728.69 अंक टूटा था जबकि एनएसई निफ्टी में 181.80 अंक की गिरावट आई थी।
Fii buying supported the market sensex rose by 318 points nifty also rose
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IND W vs AUS W: सेमीफाइनल की रेस से बाहर हुई टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से हराया
Jun 28, 2026 | 11:15 PMGenelia Reaction: ‘मैं लकी हूं’, गोविंदा की पत्नी के अफेयर वाले बयान पर जेनेलिया देशमुख का रिएक्शन हुआ वायरल
Jun 28, 2026 | 11:14 PMबिहार में जल्द होगी झमाझम बारिश, गर्मी से लोगों को मिलेगी राहत; पटना समेत 24 जिलों में बारिश का अलर्ट
Jun 28, 2026 | 11:01 PMट्रस्ट को पहले से थी चढ़ावा चोरी की जानकारी? FIR दर्ज न कराने पर उठे सवाल, 5 जून का CCTV फुटेज हुआ वायरल
Jun 28, 2026 | 11:01 PMहैवानियत से भरा वीडियो वायरल: कुत्ते के गले में ईंट बांधकर नदी में फेंका, आरोपी गिरफ्तार
Jun 28, 2026 | 10:53 PMतेलंगाना में जल्द खिलेगा कमल, ‘डबल इंजन सरकार’ का लक्ष्य: भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस पर साधा निशाना
Jun 28, 2026 | 10:50 PM‘द अलायंस’ में आमने-सामने आए गौहर खान के पति जैद दरबार और एक्स बॉयफ्रेंड कुशाल टंडन, गले मिलकर खत्म की अटकलें
Jun 28, 2026 | 10:46 PMवीडियो गैलरी

UP में अवैध मजार गरजा बाबा का बुलडोजर, गाजियाबाद में भारी पुलिस बल के बीच किया जमींदोज, देखें VIDEO
Jun 28, 2026 | 09:32 PM
मिर्जापुर के एक्टर का रो-रोकर बुरा हाल, बोले- हमें जान से मारने की मिल रही धमकी; VIDEO वायरल
Jun 28, 2026 | 09:21 PM
पास में ही था डस्टबिन, फिर भी ट्रेन की सीट के नीचे फैलाया कचरा; महिला का VIDEO देख भड़के लोग
Jun 28, 2026 | 09:11 PM
भरत तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही फूटा लोगों का गुस्सा, बिहार में बड़े बवाल के मिले संकेत! VIDEO
Jun 28, 2026 | 02:36 PM
वाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PM
मुंबई दहलाने की साजिश नाकाम! मुहर्रम के जुलूस में बांटे जा रहे थे जहरीले कैप्सूल, आरोपी गिरफ्तार- VIDEO
Jun 27, 2026 | 10:51 PM














