Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जुलाई महीने की हुई शुभ शुरुआत, हल्की बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

जुलाई महीने की शुरुआत शेयर बाजार के लिए शुभ साबित हुई है। ऐसा इसीलिए क्योंकि आज बाजार के दोनों प्रमुख इंडेक्स यानी सेंसेक्स और निफ्टी में हल्की बढ़त दर्ज की गई हैं।

  • By अपूर्वा नायक
Updated On: Jul 01, 2025 | 03:46 PM

शेयर बाज़ार (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Follow Us
Close
Follow Us:

जुलाई महीने की शुरुआत कुछ शुभ संकेतों के साथ हुई है। महीने की पहली ही तारीख पर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांकों में उछाल देखने के लिए मिला है। आज के प्री ओपनिंग सेशन में बीएसई का सेंसेक्स 177.79 अंक चढ़कर 83,784.25 अंक के स्तर पर ओपन हुआ था। साथ ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी एनएसई का निफ्टी भी 51.2 अंक की बढ़त के साथ 25,568.25 अंक पर ट्रेड कर रहा था।

अगर क्लोजिंग सेशन की बात की जाए, तो आज घरेलू बाजार के दोनों प्रमुख इंडेक्स मामूली बढ़त के साथ बंद हुए हैं। आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी बीएसई का सेंसेक्स 33.24 अंकों की हल्की बढ़त के साथ 83,639.70 अंकों के स्तर पर बंद हुआ था। साथ ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी एनएसई का निफ्टी भी 15.30 अंकों की बढ़त के साथ 25,532.35 अंकों के स्तर पर बंद हुआ हैं।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से एशियन पेंट्स, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और एचसीएल टेक के शेयर में बढ़त दर्ज की गई। हालांकि, ट्रेंट, एक्सिस बैंक, इटर्नल (पूर्व में जोमैटो) और टाटा स्टील के शेयर में गिरावट रही।

सम्बंधित ख़बरें

Trent शेयर में ‘ब्लैक आउट’! सिर्फ 2 मिनट में स्वाहा हुए ₹162 करोड़, दिग्गज निवेशक के उड़े होश

शेयर मार्केट की ABC, क्या होता है शेयर प्राइस, टार्गेट और स्टॉप लॉस? निवेश से पहले जरूर जानें

मुकेश अंबानी की रिलायंस के शेयरों में भूचाल, अचानक 5% टूटा कंपनी का शेयर; आखिर क्या है असली वजह

लगातार दूसरे दिन शेयर बाजार में भगदड़, 376 गिरकर बंद हुआ सेंसेक्स; ऑयल और गैस स्टॉक ने बिगाड़ा खेल

सोमवार को FII रहे बिकवाल

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और चीन का शंघाई एसएसई कम्पोजिट फायदे में रहे। जबकि जापान का निक्की 225 नुकसान में रहा। अमेरिकी बाजार सोमवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 67.61 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 831.50 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

शेयर बाजार में लौटी हरियाली, 177 अंक चढ़ा सेंसेक्स; इन सेक्टर में बंपर उछाल

अमेरिकी शेयर बाजार में बंपर उछाल

अमेरिका के शेयर बाजार में कल भारी बढ़त देखने को मिली। नैस्डैक 100 अंक और S&P 500 करीब आधा फीसदी उछलकर अपने ऑल टाइम हाई पर बंद हुए। वहीं, डाओ जोंस 275 अंकों की मजबूती के साथ लगातार तीसरे दिन बढ़त में रहा। डाओ फ्यूचर्स भी आज सुबह 50 अंक चढ़कर कारोबार कर रहा है। वहीं, GIFT निफ्टी लगभग 50 अंक चढ़कर 25,650 के करीब पहुंच गया है, जो बाजार के लिए सकारात्मक संकेत है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Share market closing session update for 1 july 2025

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 01, 2025 | 03:46 PM

Topics:  

  • Nifty
  • Sensex
  • Share Market

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.