-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Share Market Closing Session For October 22
औंधे मुंह गिरा भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स के गिरने से मचा हाहाकार
- Written By: अपूर्वा नायक
मंगलवार को शेयर बाजार के बंद होने पर चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए है। जिससे ये साफ पता चला है कि सेंसेक्स 930.55 अंक टूटकर 80,220.72 अंक के स्तर पर पहुंच गया है और निफ्टी 309 अंक की गिरावट के बाद 24,472.10 अंक के लेवल पर हैं।

शेयर मार्केट (सौजन्य : सोशल मीडिया)
मुंबई : इस हफ्ते का मंगलवार शेयर बाजार के लिए काफी अमंगल साबित हुआ है। विदेशी निवेश कोष यानी एफडीआई में बिकवाली के कारण बाजार पर मंदी के बादल मंडराते हुए नजर आए है। शुरूआती कारोबार में जिस सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी दिखायी दे रही थी, उन्हीं दोनों सूचकांकों में शाम तक भारी गिरावट दर्ज हुई है।
आज प्री ओपनिंग सेशन में घरेलू बाजार के प्रमुख सूचकांक बीएसई का सेंसेक्स 239.33 अंक की बढ़त के साथ 81,390.60 अंक के स्तर पर पहुंचा था। साथ ही एनएसई के निफ्टी में भी 72.95 अंक की बढ़त दर्ज की गई है, जिसके बाद ये इंडेक्स 24,854.05 अंक के स्तर पर पहुंच गया था। आज शेयर बाजार के क्लोजिंग आंकड़ों के अनुसार, सेंसेक्स 930.55 अंक टूटकर 80,220.72 अंक के स्तर पर पहुंच गया है। साथ ही एनएसई के निफ्टी भी 309 अंक की गिरावट के बाद 24,472.10 अंक के लेवल पर पहुंचा है।
ये भी पढ़ें :- शेयर बाजार की हुई ताबड़तोड़ शुरूआत, सेंसेक्स और निफ्टी में आया उछाल
सम्बंधित ख़बरें
Share Market: शेयर मार्केट में भूचाल, 700 अंक लुढ़का सेंसेक्स; एक झटके में निवेशकों का लाखों करोड़ स्वाहा
Share Market: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, लाल निशान में खुले निफ्टी-सेंसेक्स; निवेशकों का 2.3 लाख करोड़ स्वाहा
Bandhan Bank Share: बंधन बैंक के शेयरों में बड़ा भूचाल! 17% से ज्यादा टूटा स्टॉक; जानिए गिरावट की असली वजह
Share Market: बाजार खुलते ही डूबे ₹30,000 करोड़! सेंसेक्स-निफ्टी क्यों फिसले?, VIDEO
इन शेयरों को फायदा
सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से अल्ट्राटेक सीमेंट, टाइटन, पावर ग्रिड, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, नेस्ले और बजाज फिनसर्व के शेयर में सबसे ज्यादा तेजी आई। टाटा स्टील, कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा मोटर्स और एनटीपीसी के शेयर नुकसान में रहे। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी तथा जापान का निक्की 225 नुकसान में रहे, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहे। अमेरिकी मार्केट सोमवार को मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए थे।
कच्चे तेल के दाम
अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74.11 डॉलर प्रति बैरल के रेट पर रहा है। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक यानी एफआईआई सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 2,261.83 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों यानी डीआईआई ने 3,225.91 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
रुपये का कारोबार
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि हालांकि डॉलर के कमजोर होने और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से लोकल करेंसी को थोड़ा समर्थन मिला। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 84.07 प्रति डॉलर पर खुला और शुरुआती कारोबार में स्थिर रहा है। रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 84.07 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 103.79 पर रहा है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Share market closing session for october 22
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुलुंड स्टेशन पर FOB गर्डर लॉन्चिंग के लिए 25-26 जुलाई को मेगा ब्लॉक, ये लोकल ट्रेनें रहेंगी रद्द
Jul 24, 2026 | 09:05 PMउज्जैन: टॉवर चौक पर दिनदहाड़े फायरिंग, बुजुर्ग घायल; आरोपी कुछ ही देर में गिरफ्तार
Jul 24, 2026 | 09:00 PMकर्जत-लोनावला घाट में तीसरी लाइन की बहाली जारी, मध्य रेलवे ने बढ़ाया ट्रेनों का रद्दीकरण व डायवर्जन
Jul 24, 2026 | 08:55 PMExplainer: ईरान से जंग लड़-लड़कर अमेरिक की तिजोरी खाली…मालामाल हुए आसिम मुनीर, तीन तरफ से कमा रहे पैसा
Jul 24, 2026 | 08:54 PMशबाना आजमी को हुआ स्वाइन फ्लू, डॉक्टरों ने आराम की दी सलाह, CJP Protest में नहीं होंगी शामिल
Jul 24, 2026 | 08:42 PMKalonji Seeds : जोड़ों के दर्द से लेकर शुगर कंट्रोल तक, कलौंजी के ये 5 फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान
Jul 24, 2026 | 08:40 PMतनुश्री दत्ता का बड़ा दावा, बोलीं- कुछ लोग मेरे काम के अवसरों को रोक रहे हैं, ब्रांड्स को दी चेतावनी
Jul 24, 2026 | 08:35 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM














