शेयर बाजार में अच्छी शुरुआत, 242 अंक चढ़कर खुला सेंसेक्स; निफ्टी 25000 के पार
घरेलू शेयर बाजार में आज गुरुवार को अच्छी शुरुआत देखने को मिल रही है। सेसेंक्स और निफ्टी हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं। एनएसई पर आईटी, मेटल, फार्मा और ऑटो शेयरों की खरीदारी दिखी।
- Written By: मनोज आर्या
शेयर मार्केट, (डिजाइन फोटो)
मुंबई: घरेलू शेयर बाजार में आज गुरुवार, (3 जुलाई 2025) को तेजी देखने को मिल रही है। जहां बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 242.83 अंक चढ़कर 83,652.52 अंक पर खुला। वहीं निफ्टी की बात करें तो यह 83.65 अंक बढ़कर 25,537.05 अंक पर कारोबारी ओपनिंग की। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर आईटी, मेटल, फार्मा और ऑटो शेयरों में खरीदारी दिखी। वहीं, स्टॉक्स पर नजर डाले तो टाटा मोटर्स,श्रीराम फाइनेंस, पावर ग्रीड जैसे शेयरों में तेजी रही।
कल बुधवार को अमेरिकी बाजारों में नया ऑल टाइम हाई बनता दिखा। वियतनाम और अमेरिका के बीच व्यापार डील के बाद अमेरिकी बाजार फिर से रफ्तार पकड़ लिए थे। S&P आधा प्रतिशत और नैस्डैक 200 अंकों की तेज उछाल के साथ अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंचा था। वहीं, डाओ 4 दिनों की लगातार तेजी के बाद 10 अंक नीचे फिसलकर बंद हुआ। आज सुबह Gift निफ्टी 25550 के ऊपर सपाट था। जून के रोजगार आंकड़ों से पहले डाओ फ्यूचर्स सुस्त था। जबकि, निक्केई हल्के हरे निशान में नजर आया। विदेशी संस्थागत निवेसकों ( FIIs) ने लगातार तीसरे दिन बिकवाल रहे, उन्होंने कुल 2900 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वहीं, घरेलू फंड्स ने 3000 करोड़ के शेयर खरीदे थे।
बाजार को प्रभावित कर सकते हैं ये अहम फैक्टर्स
- ट्रंप का वियतनाम से ट्रेड डील का ऐलान
- S&P और नैस्डैक का ऑल टाईम हाई, डाओ सुस्त
- अमेरिका ने चीन से चिप डिजाइन एक्सपोर्ट बैन हटाया
- क्रूड तेल का भाव 69 डॉलर तक उछला
- लगातार तीसरे दिन FIIs बिकवाल
- डीमार्ट की आय में 10 फीसदी की वृद्धि
- नयका में 12 करोड़ की ब्लॉक डील संभव
डॉलर के मुकाबले आठ पैसे कमजरो हुआ रुपया
वैश्विक जोखिम धारणा और विदेशी फंड की लगातार निकासी से पैदा हुईं चुनौतियों के बीच गुरुवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया आठ पैसे गिरकर 85.70 पर आ गया। विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि रुपया भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की सतर्क रणनीति के कारण सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बैंक द्वारा डॉलर की लगातार मांग के कारण रुपये की बढ़त सीमित हो रही है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 85.69 पर खुला और शुरुआती कारोबार में 85.70 के निचले स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव से आठ पैसे की गिरावट दर्शाता है। बुधवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले तीन पैसे कमजोर होकर 85.62 पर बंद हुआ था।
सम्बंधित ख़बरें
CEAT को पहली तिमाही में लगा बड़ा झटका! मुनाफा 96% घटा, शेयर बाजार में मची बिकवाली की लूट
Share Market: शेयर बाजार में फिर लौटी रौनक, हरे निशान के साथ खुला बाजार; आईटी शेयरों ने भरी लंबी उड़ान
शेयर बाजार में सुस्ती, कमजोर ग्लोबल संकेतों के कारण सपाट बंद हुआ बाजार; सेंसेक्स ऊपरी स्तर से 0.50% फिसला
ICICI Lombard: आईसीआईसीआई लोम्बार्ड के शेयरों में भारी गिरावट, तिमाही नतीजों के बाद 15% तक लुढ़का स्टॉक
फिर मुश्किलों में फंसे अनिल अंबानी, Rcom के लोन अकाउंट को SBI ने बताया फ्रॉड
डॉलर सूचकांक 0.07 प्रतिशत की बढ़त
फिनरेक्स ट्रेजरी एडवाइजर्स एलएलपी के ट्रेजरी प्रमुख और कार्यकारी निदेशक अनिल कुमार भंसाली ने कहा कि व्यापारी बाजार की दिशा जानने के लिए अमेरिकी व्यापार समझौते और एनएफपीआर आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.07 प्रतिशत की बढ़त के साथ 96.84 पर पहुंच गया।
