Stock Market Today: 9 अक्टूबर को उछला शेयर बाजार, सेंसेक्स 452 अंक चढ़कर 72,046 के पार

Stock Market Recovery: गुरु‌वार की बिकवाली के बाद शुक्रवार, 9 अक्टूबर को भारतीय शेयर बाजार में तेजी लौटी। सेंसेक्स 452 अंक चढ़कर 72,046 पर पहुंचा और BSE का मार्केट कैप 66,563 रुपये करोड़ बढ़ा।
Aaj Ka Share Market
आज का शेयर मार्केटसोर्स-IANS
Published on: 
Updated on: 

Aaj Ka Share Market: भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार, 9 अक्टूबर को पिछले सत्र की गिरावट के बाद रिकवरी देखने को मिली। कारोबार की शुरुआत से ही सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में रहे, जबकि आईटी शेयरों में जोरदार खरीदारी ने बाजार को सहारा दिया।

खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 452 अंकों से ज्यादा चढ़कर 72,046 के करीब पहुंच गया, वहीं निफ्टी 50 भी 22,398 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। टीसीएस, इंफोसिस और एचसीएल टेक जैसे शेयरों में तेजी देखने को मिली, लेकिन दूसरी ओर कच्चे तेल की कीमतें 103 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर रहने और विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली ने बाजार की चिंता बढ़ाई हुई है। ऐसे में निवेशकों की नजर अब सेंसेक्स-निफ्टी के अहम स्तरों और बाजार की आगे की चाल पर टिकी है।

सेंसेक्स 452 अंक चढ़ा

वहीं, सेंसेक्स 452.95 अंकों यानी 0.63 प्रतिशत की तेजी के साथ 72,046 के करीब ट्रेड करते नजर आया, जबकि निफ्टी 50 167.05 (0.75 प्रतिशत) अंक उछलकर 22,398 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। व्यापक बाजारों में, निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में करीब 1 प्रतिशत, तो निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 0.01 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।

IT सेक्टर में 3% से ज्यादा की तेजी

वहीं, सेक्टरवार देखें तो निफ्टी आईटी में सबसे ज्यादा (3 प्रतिशत से ज्यादा) की तेजी देखने को मिली। इसके साथ ही निफ्टी मीडिया, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी एफएमसीजी और निफ्टी प्राइवेट बैंक में 1 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई, जबकि निफ्टी फार्मा और निफ्टी ऑयल एंड गैस में गिरावट देखने को मिली।

TCS और Infosys चमके

निफ्टी50 इंडेक्स में टीसीएस, इंफोसिस, एचडीएफसी लाइफ, आयशर मोटर्स, अपोलो हॉस्पिटल्स और एचसीएल टेक के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी दर्ज की गई, जबकि इसके विपरीत बीईएल, रिलायंस, सिप्ला, बीएसई और कोल इंडिया के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई।

Aaj Ka Share Market
UPI यूजर्स के लिए बड़ी खबर, MDR पर 18% से घटकर 5% हो सकता है GST! काउंसिल की बैठक में हुआ विचार

ब्रेंट क्रूड 103 डॉलर के पार, बाजार के लिए बढ़ी चिंता

इस बीच, मध्य पूर्व में तनाव फिर से बढ़ने से आपूर्ति-जोखिम प्रीमियम बहाल होने के बाद ब्रेंट तेल 103 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर बना हुआ है।

हालांकि बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि ऊंची कच्चे तेल की कीमतें और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड अभी भी बाजार के लिए चिंता का विषय हैं। उनका मानना है कि इन कारकों के कारण निकट अवधि में बाजार की संरचना अभी भी "रैली पर बिकवाली" वाली बनी हुई है।

विशेषज्ञों की नजर अहम स्तरों पर

विश्लेषकों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की लगातार बिकवाली ने मंदड़ियों (बीयर्स) को मजबूत किया है और वे मजबूत बुनियादी कंपनियों में भी बिकवाली कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक कच्चे तेल की कीमतें ऊंची और अमेरिकी 10-वर्षीय बॉन्ड यील्ड उच्च स्तरों पर बनी रहती हैं।

तब तक विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी रह सकती है, विशेषकर लार्ज-कैप शेयरों में। हालांकि बाजार का इतिहास बताता है कि बड़े सुधार अक्सर दीर्घकालिक निवेशकों के लिए अवसर लेकर आते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि मौजूदा गिरावट के दौर में गुणवत्ता वाले शेयरों में धीरे-धीरे निवेश के अवसर बन रहे हैं।

22,440 से 22,600 तक जा सकता है निफ्टी

तकनीकी विश्लेषकों के मुताबिक, 22,050 का स्तर अब नजदीक बना हुआ है, लेकिन निफ्टी निचले बोलिंजर बैंड के आसपास होने के कारण अल्पकालिक रिकवरी की संभावना भी बनी हुई है।

उनके अनुसार यदि निफ्टी 22,290-22,350 के दायरे के ऊपर टिकता है, तो 22,440 से 22,600 तक की तेजी देखी जा सकती है। वहीं नीचे की ओर 22,140 का स्तर महत्वपूर्ण समर्थन माना जा रहा है।

Aaj Ka Share Market
त्योहारों से पहले सोने की कीमतों में गिरावट! ₹1.49 लाख के पास आया 24K सोना, चेक करें अपने शहर के ताजा भाव

FII ने 12,943 करोड़ के शेयर बेचे

गुरुवार को एफआईआई ने 12,943 करोड़ रुपए के शेयर बेचे, जबकि डीआईआई ने 10,703 करोड़ रुपए की खरीदारी कर बाजार को कुछ समर्थन दिया।

अक्टूबर में अब तक विदेशी निवेशक भारतीय शेयर बाजार से 36,210 करोड़ रुपए निकाल चुके हैं, जिससे बाजार पर दबाव बना हुआ है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com