त्योहारों से पहले सोने की कीमतों में गिरावट! ₹1.49 लाख के पास आया 24K सोना, चेक करें अपने शहर के ताजा भाव

Gold-Silver Rate Today: 9 अक्टूबर 2026 को देश में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली में 24K सोना गिरकर 1,49,690 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। देखें प्रमुख शहरों के ताजा रेट्स।
Today Gold Rate Drop India 9 October 2026
आज सोने- चांदी का ताजा भावसोर्स-सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Aaj Ka sona Chandi Ka Bhav: 9 अक्टूबर को देश के कई शहरों में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव फिसलकर 1,49,690 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। अन्य प्रमुख महानगरों की बात करें तो मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, पुणे और बेंगलुरु में आज 24 कैरेट सोना 1,49,560 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,37,090 रुपये प्रति 10 ग्राम की रेंज में ट्रेड कर रहा है।

त्योहारी सीजन से पहले सोने की मांग बढ़ने की उम्मीद के चलते आभूषण विक्रेताओं और खुदरा कारोबारियों ने खरीदारी बढ़ाई थी। आमतौर पर त्योहारों के दौरान ज्वेलरी की मांग में इजाफा होता है, जिसके कारण कारोबारी पहले से सोने का स्टॉक तैयार करने लगते हैं। हालांकि, 9 अक्टूबर की सुबह घरेलू बाजार में कीमतों में गिरावट देखने को मिली।

दिल्ली में सोने की कीमत

हम बात करें आज देश की राजधानी में दिल्ली में सोने के ताजा भाव की तो यहां 24 कैरेट सोना फिसलकर 149690 रुपये प्रति ग्राम पर आ गया है। जबकी एक दिन पहले दिल्ली में सोने की कीमत 3,600 रुपये बड़ी थी।

Today Gold Rate Drop India 9 October 2026
Share Market Crash: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, 1045 अंक टूटा सेंसेक्स; जानें क्यों मचा कोहराम

जानें मुंबई और कोलकाता में सोने के ताजा रेट्स

वहीं, मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने का भाव 1,37,090 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 24 कैरेट सोना 1,49,560 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। चेन्नई में भी 24 कैरेट सोने की कीमत 1,49,560 रुपये और 22 कैरेट का भाव 1,37,090 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।

देश के अलग-अलग शहरों में आज 10 ग्राम सोने का रेट

पुणे और बेंगलुरु में सोने की कीमत

जबकि पुणे और बेंगलुरु में सोने की कीमतें भी मुंबई और कोलकाता के समान हैं। इन दोनों शहरों में 24 कैरेट सोना 1,49,560 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,37,090 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

घरेलू बाजार में सोने की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुझान के साथ-साथ मांग और अन्य आर्थिक परिस्थितियों से भी प्रभावित होती हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने की कीमत 4,147.77 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई है।

Today Gold Rate Drop India 9 October 2026
Gold-Silver Rate Today: सोना 1.49 लाख के पार, चांदी भी उछली, खरीदारी से पहले जान ले अपने शहर का ताजा भाव

चांदी की कीमतों में आई गिरावट

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है। 9 अक्टूबर की सुबह देश में चांदी का भाव 2,34,900 रुपये प्रति किलोग्राम रहा।

इस साल जनवरी में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी की कीमत 59.62 डॉलर प्रति औंस दर्ज की गई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com