Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 20 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रॉकेट की रफ्तार से दौड़ा शेयर बाजार, ऑल टाइम हाई पर सेंसेक्स और निफ्टी

आज पहली बार घरेलू बाजार के दोनों सूचकांकों ने धूम मचा कर रखी है। मंगलवार को पहली बार सेंसेक्स ने अपना ऑल टाइम हाई लेवल जो कि 85000 अंक के स्तर को पार कर लिया है। साथ ही निफ्टी ने भी 26000 अंक के स्तर को पार कर लिया है।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Sep 24, 2024 | 11:14 AM

शेयर बाजार (सौजन्य : सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

मुंबई : मंगलवार के दिन शेयर बाजार में एक नया इतिहास रचा गया है। आज का दिन शेयर बाजार के लिए काफी ऐतिहासिक रहा है, क्योंकि ये पहली बार हुआ है कि शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गए है। सेंसेक्स ने पहली बार 85,000 अंक के स्तर और निफ्टी ने पहली बार 26,000 अंक के स्तर को पार कर लिया है। इससे निवेशकों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है।

घरेलू बाजारों ने शुरुआती सौदों के बाद वापसी की और 30 शेयर वाला बीएसई सेंसेक्स 123.81 अंक चढ़कर 85,052.42 अंक के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी भी 39.85 अंक की बढ़त के साथ 25,978.90 अंक के नए रिकॉर्ड स्तर पर रहा। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, पावर ग्रिड, एचडीएफसी बैंक, टाटा मोटर्स और लार्सन एंड टूब्रो के शेयर सबसे अधिक मुनाफे में रहे।

एशियाई बाजार

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की 225 और चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहे। वह 83.54 प्रति डॉलर पर खुला और शुरुआती सौदों के बाद 83.57 प्रति डॉलर पर लुढ़क गया जो पिछले बंद भाव से तीन पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.54 पर बंद हुआ था। अमेरिकी बाजार सोमवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।

सम्बंधित ख़बरें

SEBI Buyback Rules: सेबी ने बायबैक नियमों में किया बड़ा बदलाव, 1 अगस्त से कंपनियों को मिलेगी मंजूरी

हफ्ते के आखिरी दिन सहमा शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट; ईरान-US वार्ता रद्द होने का दिखा असर

Share Market Today: शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 800 अंक टूटा और IT शेयरों में हाहाकार

Share Market: शेयर बाजार मे लगातार पांचवे दिन तेजी जारी, 254 अंक चढ़कर बंद हुआ सेंसेक्स; इंडिगो रहा टॉप गेनर

रुपये का कारोबार रहा स्थिर

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.89 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74.56 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक यानी एफआईआई सोमवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 404.42 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। घरेलू शेयर बाजारों में नरमी तथा कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच रुपये ने मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सीमित दायरे में कारोबार किया और यह तीन पैसे कमजोर होकर 83.57 प्रति डॉलर पर आ गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई के सक्रिय हस्तक्षेप से रुपया एक निश्चित सीमा के भीतर स्थिर बना हुआ है। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.07 प्रतिशत बढ़त के साथ 100.92 पर रहा। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.91 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74.57 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Sensex crossed 85000 score level and nifty crossed 26000 on september 24

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 24, 2024 | 11:13 AM

Topics:  

  • Nifty
  • Sensex
  • Share Market

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.