-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- Rbi Governor Sanjay Malhotra Big Statement On Minimum Balance In Bank Account
‘बैंकों को पूरी आजादी, वो जो चाहे कर सकते हैं, खाते में मिनिमम बैलैंसे पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान
- Written By: मनोज आर्या
RBI Governer: कई बैंकों द्वारा मिनिमम बैलेंस के नए नियमों में बदलाव के बाद ग्राहक यह जानना चाह रहे हैं कि अगर वे तय मिनिमम बैलेंस बैंक खाते में नहीं रखते, तो उन्हें कितने का जुर्माना भरना होगा।

संजय मल्होत्रा, (गवर्नर, भारतीय रिजर्व बैंक)
RBI Governer On Minimum Balance in Bank Account: बैंक अकाउंट में मिनिमम बैलेंस रखने के फैसले पर भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि बचत खाते में कम से कम कितना बैलेंस रखना है, यह फैसला पूरी तरह से बैंकों द्वारा लिया जाता है। इस मामले में आरबीआई कोई हस्तक्षेप नहीं करता है।
हाल ही में ICICI Bank ने नए सेविंग अकाउंट में मिनिमम बैलेंस को 10 हजार से बढ़ाकर 50 हजार कर दिया है। गुजरात में फाइनेंशियल इन्क्लूज से जुड़े एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत में आरबीआई गवर्नर ने यह बात की है।
ICICI के खाताधारकों को 50 हजार रखना अनिवार्य
आईसीआईसीआई बैंक द्वारा नियमों में बदलाव के बाद अकाउंट होल्डर्स को अब अब अपने खाते में कम से कम 50 हजार रुपये रखना होगा। अगर खाते में इससे कम बैलेंस होता है तो ग्राहकों को जुर्माना भरना पड़ सकता है। हालांकि, यह नियम 1 अगस्त, 2025 के बाद खोले गए बैंक अकाउंट पर ही लागू होगा। बैंक द्वारा खाते में कम से कम बैलेंस रखने की सीमा मेट्रो सिटीज, शहरों और गांवों में अलग-अलग है।
सम्बंधित ख़बरें
EPFO New Rule: बदल गया आपकी सैलरी से कटने वाला पीएफ, अब ₹1,800 का नया नियम; पैसे निकालना भी हुआ और आसान
EPF Scheme 2026: ईपीएफओ ने नए पेंशन नियम लागू किए, क्लेम में देरी पर मिलेगा 12% का भारी भरकम ब्याज
भारतीय इकोनॉमी की ऊंची उड़ान, जून में रिकॉर्ड 1.94 लाख करोड़ रुपये रहा GST कलेक्शन; जानें कितनी हुई बढ़ोतरी
13 दिन में पैसा डबल, Vedanta के नए शेयर की मार्केट में तूफानी एंट्री; खरीदने के लिए टूट पड़े निवेशक
बैंक ने इन सभी क्षेत्रों में खोले जाने वाले नए खाते के मिनिमम बैलेंस को बढ़ा दिया है। बैंक के नए नियम के मुताबिक, मेट्रो और शहरी इलाकों में अब कम से कम 50,000 रुपए, सेमी-अर्बन इलाकों में 25,000 रुपए और गांवों में खुले खातों के लिए यह लिमिट अब 10,000 रुपए हो गई है।
पहले यह कितना था?
आपको बताते चलें कि इससे पहले मेट्रो और शहरी इलाके में कम से कम 10 हजार रुपए, सेमी-अर्बन में 5000 रुपए और गांवों के ब्रांच में कम से कम 2500 रुपए का औसतन मिनिमम बैलेंस मेंटेन करने की जरूरत पड़ती थी। मिनिमम अकाउंट बैलेंस की लिमिट में इस बढ़ोतरी के साथ घरेलू बैंकों में सबसे ज्यादा मिनिमम अकाउंट बैलेंस (MAB) रखने की लिमिट अब ICICI का हो गया है। बैंक ने 10 साल बाद मिनिमम बैलेंस लिमिट में बदलाव किया है।
मिनिमम बैलेंस नहीं होने पर कितना लगेगा चार्ज?
कई बैंकों द्वारा मिनिमम बैलेंस के नए नियमों में बदलाव के बाद ग्राहक यह जानना चाह रहे हैं कि अगर वे तय मिनिमम बैलेंस को बैंक खाते में नहीं रखते हैं, तो उन्हें जुर्माने के रूप में कितना चुकाना होगा। आइए जानतें है। अगर किसी खाते में लगातार एक महीने तक तय मिनिमम बैलेंस से कम पैसा रहा तो आपको शेष राशि पर 6 प्रतिशत का जुर्माना 500 रुपए (जो कम हो) भरना होगा।
ये भी पढ़ें: भारत को धमकाने वाले पाकिस्तानी आर्मी चीफ कितने अमीर, इस मामले में मुकेश अंबानी से भी आगे
अगर इसको आसान भाषा में समझे तो, मान लीजिए, आपके बैंक अकाउंट के लिए मिनिमम बैलेंस 10,000 रुपए है। लेकिन किसी महीने आपने केवल 8000 रुपये ही अपने खाते में रखा। यानी बैंक द्वारा तय सीमा से 2000 रुपये कम। इस स्थिति में आपको 2000 रुपये का छह प्रतिशत (120 रुपये) पेनल्टी देना होगा।
Rbi governor sanjay malhotra big statement on minimum balance in bank account
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMOdisha SSB Recruitment 2026: जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क के 14 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स 18 अगस्त तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:51 PMभाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
Jul 02, 2026 | 10:40 PMसात-बारा न होने पर भी महिलाएं कहलाएंगी ‘किसान’; महाराष्ट्र सरकार लाई देश का पहला ऐतिहासिक कानून
Jul 02, 2026 | 10:38 PMईरान रवाना होगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, खामेनेई के अंतिम संस्कार में करेगा शिरकत; जानें कौन-कौन हो रहा शामिल
Jul 02, 2026 | 10:38 PMAIIMS Raebareli Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 153 पदों पर भर्ती, 14 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:25 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














