Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

SEBI ने रजिस्टर्ड बिचौलियों के लिए उठाया बड़ा कदम, यूपीआई पेमेंट सिस्टम को किया जरूरी

मार्केट रेग्यूलेटर सेबी ने रजिस्टर्ड बिचौलियों के लिए यूपीआई पेमेंट सिस्टम को 1 अक्टूबर 2025 से लागू करने का फैसला लिया है। इस बात की जानकारी सेबी के चीफ तुहिन कांत पांडेय ने दी हैं।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Jun 11, 2025 | 07:47 PM

सेबी और यूपीआई (सौ. डिजाइन फोटो )

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई : मार्केट रेग्यूलेटर सेबी ने रजिस्टर्ड मिडिएटर्स के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। बुधवार को कहा है कि उसने सिक्योरिटी मार्केट के अंदर फाइनेंशियल ट्रांसेक्शन की सिक्योरिटी और पहुंच में सुधार लाने के लिए इंवेस्टर्स से पैसा जमा करने वाले सभी रजिस्टर्ड बिचौलियों के लिए एक नई यूपीआई पेमेंट सिस्टम को जरूरी कर दिया है।

रजिस्टर्ड मिडिएटर्स में शेयर ब्रोकर, मर्चेंट बैंकर, डिपॉजिटरी, निवेश सलाहकार और पोर्टफोलियो मैनेजर शामिल हैं। ये मध्यस्थ फाइनेंशियल मार्केट्स में निवेशकों और अलग-अलग यूनिट्स के बीच कड़ी की तरह काम करते हैं।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड यानी सेबी के प्रमुख तुहिन कांत पांडेय ने यहां पत्रकारों को बताया कि यह एकीकृत भुगतान प्रणाली यानी यूपीआई पेमेंट सिस्टम 1 अक्टूबर, 2025 से एक्टिवेट हो जाएगी। हाल के सालों में कई नॉन रजिस्टर्ड इंस्टीट्यूट्स ने धोखाधड़ी के माध्यम से इंवेस्टर्स को गुमराह किया है। इन्हीं को ध्यान में रखते हुए सेबी ने यह कदम उठाया है।

सम्बंधित ख़बरें

Financial Year 2026: पोर्टफोलियो में सुधार के लिए इन बड़ी गलतियों से बचें, मिलेगा बेहतर रिटर्न

होटल और ढाबा मालिकों को सरकार से बड़ी राहत, 23 मार्च से मिलेगा 20% ज्यादा LPG, करना होगा ये काम

Share Market 2026: क्या मार्च में निफ्टी 24,000 के स्तर को पार करेगा? जानें विशेषज्ञों की राय

PhonePe IPO: बाजार के उतार-चढ़ाव के बीच दिग्गज फिनटेक कंपनी ने खींचे हाथ, निवेशकों को अब करना होगा इंतजार

फर्जी तरीके से पहचान के उपयोग की समस्या से बचने और इंवेस्टर्स का विश्वास बढ़ाने के लिए मार्केट रेग्यूलेटर्स ने इंवेस्टर्स से पैसा जमा करने वाले सभी रजिस्टर्ड बिचौलियों के लिए एक नए यूपीआई पता संरचना को अनिवार्य कर दिया है। पांडेय ने कहा है कि यह इनोवेटिव मैकेनिज्म वेरिफिकेशन और सुरक्षित भुगतान माध्यम देकर सिक्योरिटी मार्केट के अंदर फाइनेंशियल ट्रांसेक्शन की सिक्योरिटी और पहुंच में महत्वपूर्ण रूप से सुधार करने के लिए तैयार है।

ट्रंप के एक्शन से भारत में बढ़ा आईफोन का प्रोडक्शन, जानें क्या था कारण

इंवेस्टर्स को मजबूत बनाने के लिए मार्केट रेग्यूलेटर ‘सेबी चेक’ नाम की एक नई क्षमता विकसित कर रहा है। यह नया साधन क्यूआर कोड स्कैन कर या यूपीआई आईडी दर्ज करके और रजिस्टर्ड मिडिएटर्स के अकाउंट नंबर एवं आईएफएससी कोड जैसे बैंक स्टेटमेंट की पुष्टि करके यूपीआई पहचान की प्रामाणिकता को वेरिफिकेशन करने में सक्षम करेगा। सेबी ने जनवरी में इस संबंध में एक परामर्श पत्र जारी किया था। उस पर आए सुझावों को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था की गई है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Sebi makes new upi payment system mandatory for registered intermediaries

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 11, 2025 | 07:47 PM

Topics:  

  • Business News
  • SEBI
  • UPI Payment

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.