- Hindi News »
- Business »
- Sebi Action Against Avadhut Sathe Seizes Rs 546 Crore Bans Him From Share Market
मशहूर फिनफ्लुएंसर अवधूत साठे के खिलाफ SEBI का एक्शन, 546 करोड़ रुपये जब्त; मार्केट में हड़कंप
Avadhut Sathe: अगस्त 2025 में सेबी की टीम ने अवधुत साठे की एकेडमी पर छापा मारा था। उनके ट्रेनिंग सेशन में पेनी स्टॉक्स को बढ़ावा देने और निवेशकों को लुभावने रिटर्न्स का वादा करने की शिकायतें थीं।
- Written By: मनोज आर्या

अवधुत साठे, (कॉन्सेप्ट फोटो)
SEBI Action On Avadhut Sathe: सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने मुंबई के जाने-माने फिनफ्लुएंसर अवधूत साठे और उनकी कंपनी अवधूत साठे ट्रेडिंग एकेडमी (ASTAPL) पर बड़ी कार्रवाई की है। मार्केट रेग्युलेटर ने उन्हें शेयर मार्केट से बैन कर दिया है और उनकी करीब ₹546.16 करोड़ की संपत्ति जब्त कर ली है। सेबी का कहना है कि साठे और उनकी कंपनी ने शेयर मार्केट एजुकेशन के नाम पर असली में निवेश सलाह और रिसर्च सर्विस दी है। लेकिन उनके पास SEBI द्वारा आवश्यक पंजीकरण नहीं था। उन पर आरोप है कि वे कोर्स फीस लेकर लोगों को किसी खास शेयरों में निवेश की सलाह दे रहे थे, जो नियमों के खिलाफ है।
कुल मिलाकर 2015 से 2025 के बीच साठे ट्रेडिंग एकेडमी ने ₹601.37 करोड़ से ज्यादा राशि इकठ्ठा की थी, जिसमें से 2020 से 2025 के बीच की आठ कोर्स बैच से मिले ₹546.16 करोड़ को SEBI ने गैरकानूनी कमाई माना है।
शेयर मार्केट में ट्रेडिंग पर बैन
साठे और उनकी अकादमी दोनों को फौरन सिक्योरिटीज मार्केट से प्रतिबंधित कर दिया गया। अब वे शेयर खरीद या बेच नहीं सकते। उनकी बैंक और डीमैट अकाउंट अकाउंट फ्रीज कर दी गई है। उन पर निर्देश है कि ₹546.16 करोड़ की ज़ब्ती राशि को फिक्स्ड डिपोजिट में डालकर SEBI के नाम करें। SEBI ने कहा है कि ये कदम शिक्षा की आड़ में चल रहे अवैध वित्तीय सलाहकारों और फिनफ्लुएंसर कल्चर पर ब्रेक लगाने के लिए है।
सम्बंधित ख़बरें
Stock Markets Today: बाजार की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स 130 अंक गिरा तो निफ्टी 25,500 के नीचे
सोने-चांदी की चाल पड़ी सुस्त, इस हफ्ते कीमतों में हुआ मामूली बदलाव; जानें आपके शहर में क्या हैं ताजा रेट्स
दलाल स्ट्रीट पर विदेशी निवेशकों की घर वापसी, FPI ने झोंके ₹19,675 करोड़; अब रॉकेट बनेंगे ये शेयर?
TCS को लगा सबसे बड़ा झटका, टॉप-10 कंपनियों के मार्केट कैप में भारी सेंध; जानें किसे हुआ फायदा और किसे नुकसान
पहले भी एक्शन ले चुकी है सेबी
अगस्त 2025 में सेबी की टीम ने अवधुत साठे की एकेडमी पर छापा मारा था। उनके ट्रेनिंग सेशन में पेनी स्टॉक्स को बढ़ावा देने और निवेशकों को लुभावने रिटर्न्स का वादा करने की शिकायतें थीं। आरोपी एडवाइज़री सेवाएं देने को शिक्षा बताकर छुपाने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन SEBI ने पहले जब मार्च 2024 में चेतावनी दी थी, तब भी ये गतिविधियां जारी रहीं। यही वजह है कि अब इतनी सख्त एक्शन हुआ है।
ये भी पढ़ें: 50 पैसे का यह छोटकू शेयर मचा रहा धमाल, 59000% से ज्यादा का दिया रिटर्न; एक लाख करोड़ों में बदला
क्यों अहम है यह कार्रवाई?
यह मामला सिर्फ एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि भारत में बढ़ रही “फिनफ्लुएंसर” संस्कृति और अनियोजित निवेश सलाह की तरफ़ सतर्कता का प्रतीक है। SEBI का मानना है कि बिना पंजीकरण और लाइसेंस के दिए जाने वाले निवेश-सलाह से छोटे निवेशक जोखिम में पड़ सकते हैं। इस कदम को “बड़े पैमाने पर निवेशकों की रक्षा” के लिए समय-कदम माना जा रहा है।
Sebi action against avadhut sathe seizes rs 546 crore bans him from share market
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कागज पर 40 फीट, जमीन पर 20, गोंदिया में अतिक्रमण ने निगलीं सड़कें; 13 साल से धूल फांक रहा शहर का विकास प्लान!
Feb 16, 2026 | 10:30 AM‘दाऊद से कनेक्शन और अब बहू का उत्पीड़न’, मीरा-भाइंदर की लेडी डॉन के परिवार पर FIR
Feb 16, 2026 | 10:24 AMएमपी के फेमस आईएएस अफसर अवि प्रसाद ने की तीसरी शादी, पूर्व पत्नियां भी IAS, कौन हैं अंकिता धाकरे?
Feb 16, 2026 | 10:23 AMवर्धा पुलिस भर्ती: 7,313 आवेदकों में से 2,317 पहुंचे, 710 पास; मैदानी-शारीरिक परीक्षा में सख्ती
Feb 16, 2026 | 10:22 AMपवई में ऑड-ईवन पार्किंग नियम लागू, तीन महीने का पायलट प्रोजेक्ट शुरू
Feb 16, 2026 | 10:20 AMटीम इंडिया की जीत का पाकिस्तान में मना जश्न, अफगानी फैन भी झूमते दिखे, बॉर्डर पार से आए VIDEO ने जीता दिल
Feb 16, 2026 | 10:19 AMकिडनी कांड के ‘डॉक्टर’ की याददाश्त हुई गुम! पूछताछ में बोले- ‘आई डोंट रिमेंबर’; क्या जांच भटकाने की है ये चाल?
Feb 16, 2026 | 10:17 AMवीडियो गैलरी

शिवपुरी में खूनी खेल, कोर्ट जा रहे वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या; इलाके में फैली सनसनी-VIDEO
Feb 15, 2026 | 10:23 PM
आस्था बनाम बर्बादी की बहस को विराम, मंदिर के दूध से बुझाई कुत्ते की प्यास; वायरल वीडियो ने दी बड़ी सीख
Feb 15, 2026 | 10:13 PM
मुंबई में एक्ट्रेस के साथ ऑटो ड्राइवर की खौफनाक हरकत, देर रात गलत रास्ते पर ले गया ऑटो; VIDEO वायरल
Feb 15, 2026 | 10:00 PM
‘शिवाजी की तुलना टीपू सुल्तान से बर्दाश्त नहीं’, महाराष्ट्र में राजनीतिक उबाल; कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने
Feb 15, 2026 | 09:30 PM
कौन है हैरी बॉक्सर? लॉरेंस बिश्नोई का वो गैंगस्टर, जिसने रणवीर सिंह को भेजा वॉयस नोट- VIDEO
Feb 15, 2026 | 09:12 PM
‘ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह देश को बेच रही है सरकार’, ट्रेड डील पर पप्पू यादव का सवाल; PM मोदी पर बोला हमला
Feb 15, 2026 | 06:50 PM














