-
गुरु, 16 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Integrated Industries Ltd Share Price Jump By More Than 59000 Percent
50 पैसे का यह छोटकू शेयर मचा रहा धमाल, 59000% से ज्यादा का दिया रिटर्न; एक लाख करोड़ों में बदला
- Written By: मनोज आर्या
Share Market: शुक्रवार को यह पेनी स्टॉक 5% उछलकर ₹29.80 पर पहुंच गया। पिछले पांच साल में इसने करीब 59,500% की लंबी छलांग लगाई है। हालांकि, पिछले एक साल में स्टॉक 18% गिरा है।

(कॉन्सेप्ट फोटो)
Integrated Industries Ltd Share Price: शेयर बाजार में कई ऐसे पेनी स्टॉक हैं जिन्होंने अपने निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। इनमें से एक स्टॉक इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रीज का है। इस स्टॉक ने निवेशकों को सिर्फ 5 साल की अवधि में करोड़पति बना दिया है। इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रीज के शेयर परफॉर्मेंस की बात करें तो दिसंबर 2020 में भाव मात्र 0.50 पैसे था लेकिन अब यह बढ़कर ₹29.80 पर पहुंच चुका है। इसका मतलब यह है कि यदि किसी निवेशक ने पांच साल पहले इस स्टॉक में ₹1 लाख लगाए होते तो आज उसकी वैल्यू लगभग ₹5.96 करोड़ हो चुकी होती।
यह गणना बोनस और स्टॉक स्प्लिट के लाभ शामिल किए बिना है। बता दें कि इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रीज ने 1 सितंबर 2024 को अपने स्टॉक का स्प्लिट ₹10 से ₹1 किया था और अप्रैल 2024 में 1:1 बोनस भी जारी किया था, जिससे निवेशकों को अतिरिक्त फायदा मिला।
शुक्रवार को 5 प्रतिशत उछला ये पेनी स्टॉक
शुक्रवार को यह पेनी स्टॉक 5% उछलकर ₹29.80 पर पहुंच गया। पिछले पांच साल में इसने करीब 59,500% की लंबी छलांग लगाई है। हालांकि, पिछले एक साल में स्टॉक 18% गिरा है लेकिन 6 महीने में 19% बढ़त दर्ज की और हाल के पांच ट्रेडिंग सत्रों में ही 11% रिटर्न दिया है। एक महीने में यह रिटर्न 24% रहा है। साल 2025 की शुरुआत से अब तक इसमें 2.23% की मामूली बढ़त देखी गई है।
सम्बंधित ख़बरें
IRCTC New Website: आज लॉन्च हो सकती है रेलवे की नई वेबसाइट, तत्काल बुकिंग की झंझट खत्म; जानें क्या कुछ बदलेगा
Gold-Silver Rate: बाजार खुलते ही सोने-चांदी के भाव गिरे, गोल्ड 141471 और चांदी 222266 पर आई, जानें ताजा भाव
Share Market: दो दिनों की गिरावट के बाद शेयर बाजार में हरियाली, 377 अंक चढ़ा सेंसेक्स; निफ्टी 24,214 के पार
India UK FTA: भारत और ब्रिटेन के बीच 15 जुलाई से लागू होगी बड़ी डील, कार और व्हिस्की होगी सस्ती
तिमाही नतीजे में हुई बंपर कमाई
13 नवंबर को स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रीज ने कहा कि सितंबर 2025 तिमाही के दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 108% बढ़कर ₹29.88 करोड़ हो गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में ₹14.40 करोड़ था। ऑपरेशनल रेवेन्यू की बात करें तो 54% बढ़कर ₹286.46 करोड़ पहुंच गया। इस दौरान कुल खर्च भी 49% बढ़कर ₹257.13 करोड़ हो गया। पहले छह महीनों में कंपनी की नेट सेल्स 64% बढ़कर ₹536.72 करोड़ और नेट प्रॉफिट 100% बढ़कर ₹54.66 करोड़ पहुंच गया।
ये भी पढ़ें: अनिल अंबानी के खिलाफ ED का बड़ा ऐक्शन, 1120 करोड़ की संपत्ति जब्त; जानें किस मामले में हुआ एक्शन
निवेशकों की निशाने पर यह शेयर
बता दें कि फूड सेक्टर की यह तेजी से बढ़ती कंपनी अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो और मार्केट नेटवर्क का विस्तार कर रही है, जिससे आने वाले समय में निवेशकों के लिए और भी बेहतर प्रदर्शन की संभावनाएं बनती दिख रही हैं। शुक्रवार के नतीजे को देखते हुए बाजार के अगले सत्र यानी की सोमवार को इस स्टॉक पर निवेशकों की नजर रहेगी।
Integrated industries ltd share price jump by more than 59000 percent
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: गुरुवार को इस राशि की चमकेगी किस्मत, जानें सभी राशियों का दैनिक राशिफल
Jul 16, 2026 | 12:10 AM‘राम एक शादी करते हैं तो रहीम से भी यही उम्मीद…’ इंदौर में UCC पर बोले सीएम मोहन यादव- देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:23 PMआगरा कैंट विवाद: ट्रेनों को रोकना राष्ट्रविरोधी है, आरपीएफ कमांडेंट का विस्फोटक बयान; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:22 PMगैरकानूनी काम करने वाले ही दिल्ली के चक्कर लगाते हैं…अरविंद सावंत का बागी सांसदों पर तीखा हमला
Jul 15, 2026 | 11:20 PMगलती हो गई, दोबारा अपराध नहीं करूंगा… कानपुर पुलिस ने गोली चलाने वाले बदमाश का 2 KM निकाला पैदल जुलूस- VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:11 PMDhamaal 4 Collection: ‘वेलकम टू द जंगल’ पर भारी पड़ी अजय देवगन की ‘धमाल 4’, जल्द बनाएगी 100 करोड़ क्लब में जगह
Jul 15, 2026 | 11:08 PM2027 में योगी नहीं होंगे CM फेस? BJP प्रदेश अध्यक्ष के बयान से सियासी भूचाल! बताया कौन बनेगा मुख्यमंत्री
Jul 15, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

बाबा रामदेव के बयान पर भड़के वारिस पठान, कहा- मुसलमान किसी के बाप से नहीं डरता, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:58 PM
केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट का बढ़ा विरोध, महिलाओं ने सजाई प्रतीकात्मक चिता और फांसी का फंदा; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:45 PM
या तो फांसी दो या एनकाउंटर करो! गौतम यादव के इंसाफ के लिए कैंडल मार्च निकाल रहे ग्रामीण! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:35 PM
दोषी बर्खास्त नहीं हुए तो दे देंगे जान…आगरा कैंट स्टेशन की पटरियों पर कूदा डिप्टी SS का परिवार, VIDEO वायरल
Jul 15, 2026 | 10:30 PM
रूह कंपा देने वाला वीडियो! स्कूल जाने के लिए उफनती नदी पार करते मासूम, दांव पर लगी जिंदगी! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 09:42 PM
ताजमहल में विदेशी महिला की खुलने लगी साड़ी, महिला कांस्टेबल ने किया कुछ ऐसा कि उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 08:20 PM














