Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अंडर कंस्ट्रक्शन प्रॉपर्टीज के बढ़े रेट, 55 प्रतिशत तक हुआ इजाफा

सेविल्स इंडिया की इस रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि गुरुग्राम और मुंबई की अंडर कंस्ट्रक्शन प्रॉपर्टीज के प्राइस में 55% और 10% की बढ़त देखने को मिल रही है।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Jan 04, 2025 | 11:50 AM

रियल एस्टेट सेक्टर (सौजन्य : सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली : रियल एस्टेट से जुड़ी एक रेटिंग एजेंसी सेविल्स इंडिया ने 3 जनवरी को एक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 1 साल में अंडर कंस्ट्रक्शन प्रॉपर्टी के रेट्स में लगभग 55 प्रतिशत तक की बढ़त हासिल हुई है। सबसे ज्यादा बढ़त गुरूग्राम और मुंबई में अंडर कंस्ट्रक्शन प्रॉपर्टी की कीमतों में 55 प्रतिशत और 10 प्रतिशत तक की बढ़त देखने को मिल रही है।

सेविल्स इंडिया की इस रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि गुरुग्राम और मुंबई की अंडर कंस्ट्रक्शन प्रॉपर्टीज के प्राइस में 55% और 10% की बढ़त देखने को मिल रही है। जबकि बेंगलुरु और उत्तरी गोवा में पिछले सालों की तुलना में 25 प्रतिशत और 16 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली है।

नोएडा में बढ़े प्रॉपर्टी के रेट

इस रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि दिसंबर 2022 तक नोएडा में किराए में 12 से 22 प्रतिशत की सालाना बढ़त दर्ज की गई है। नोएडा में पूरे हो चुके प्रोजेक्ट और अंडर कंस्ट्रक्शन का एवरेज कैपिटल वैल्यू माइक्रो मार्केट में प्रतिवर्षानुसार आधार पर 1 प्रतिशत से 24 प्रतिशत तक की लिमिट बढ़ी है। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और नोएडा के दूसरे माइक्रो मार्केट में पूरे हो चुके प्रॉपर्टीज के कैपिटल वैल्यू में सबसे ज्यादा बढ़त हासिल की है। जिसमें हर साल 24 प्रतिशक तक की बढ़त दर्ज की गई है।

सम्बंधित ख़बरें

नाई की दुकान और देश के खिलाफ जंग! UP ATS ने लखनऊ से दबोचे 4 आतंकी, मेरठ-नोएडा से जुड़े तार

‘ग्रीन जोन’ एरिया में बिक रहे प्लॉट, नियमों को ताक पर रख रहे ब्रम्हपुरी प्रशासन पर उठे गंभीर सवाल

नवभारत संपादकीय: महाराष्ट्र में घर खरीदना होगा आसान! सरकार ने रेडी रेकनर दरों को रखा स्थिर

Navi Mumbai में 43 हजार से ज्यादा घर खाली, खरीदारों की कमी से बढ़ी चिंता

बेंगलुरु में बढ़ा किराया

बेंगलुरु में साल 2024 की दूसरी छमाही में औसत किराए में 10 प्रतिशत तक की बढ़त देखने को मिल रही है। पूर्वी और उत्तरी माइक्रो मार्केट ने एवरेज रेंट में सबसे ज्यादा बढ़त का अनुभव किया है। जिसमें क्रमशः 20 प्रतिशत और 19 प्रतिशत तक की सालाना बढ़त हासिल की है। सेंट्रल बेंगलुरु में प्रीमियम हाउसिंग के लिए रेंट का मार्केट मजबूत बना हुआ है, जहां किराया बाकी माइक्रो मार्केट के एवरेज रेंट से काफी ज्यादा है।

इस रिपोर्ट में ये जानकारी दी है कि बेंगलुरु के प्रीमियम हाउसिंग मार्केट में अंडर कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट्स सालाना आधार पर 25 प्रतिशत की बढ़त देखी गई है, जबकि पूरे हो चुके प्रोजेक्ट्स में सालाना आधार पर लगभग 19 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिल रही है।

बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

Savills india report on under construction properties rate

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 04, 2025 | 11:50 AM

Topics:  

  • Noida
  • Real Estate

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.