Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पिछले साल नहीं बढ़ी लोगों की सैलरी, इस साल इतनी हो सकती है बढ़ोतरी

ऑटोमेटिव सेक्टर में इस साल कर्मचारियों के सैलरी में 10 प्रतिशत तक बढ़ोतरी होने की उम्मीद की जा रही है, जबकि पिछले साल ये आंकड़ा 8.8 प्रतिशत था। इसका कारण इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बढ़ती डिमांड को बताया जा रहा है।

  • By अपूर्वा नायक
Updated On: Jan 15, 2025 | 07:04 AM

डीए हाईक (सौ . सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली : इस साल भारतीय कर्मचारियों को लेकर कुछ आंकड़े सामने आए है। एक एचआर कंसल्टेंसी के एक सर्वे के अनुसार, भारतीय कर्मचारियों को अलग-अलग इंडस्ट्री में एवरेज 9.4 प्रतिशत तक की सैलरी बढ़ने की उम्मीद की जा रही है। इस सर्वे में पिछले 5 सालों में कर्मचारियों के सैलरी में लगातार बढ़त हो रही है। साल 2020 में सैलरी बढ़ोतरी 8 प्रतिशत हुआ करती थी। सर्वे में भारत के विभिन्न सेक्टरों की 1,550 से ज्यादा कंपनियों ने हिस्सा लिया है।

इस सर्वे में टेक्नोलॉजी, ऑटोमोटिव, इंजीनियरिंग, कंज्यूमर गुड्स, फाइनेंशियल सर्विसेज और मैन्यूफैक्चरिंग जैसे अहम सेक्टर शामिल हैं। ऑटोमेटिव सेक्टर में इस साल कर्मचारियों के सैलरी में 10 प्रतिशत तक बढ़ोतरी होने की उम्मीद की जा रही है, जबकि पिछले साल ये आंकड़ा 8.8 प्रतिशत था। इसका कारण इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बढ़ती डिमांड को बताया जा रहा है। इसे सरकार की मेक इन इंडिया पहल का हिस्सा है, जिसके कारण इस कैटेगरी को बढ़ावा दिया जा रहा है।

क्या कहते हैं आंकड़े

इंजीनियरिंग और मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर में सैलरी हाईक 8 प्रतिशत से बढ़कर 9.7 प्रतिशत तक होने की उम्मीद की जा रही है। ये दर्शाता है कि मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर में तेजी से सुधार हो रहा है। मर्सर की इंडिया करियर लीडर मानसी सिंघल ने कहा है कि भारत में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए सिट्यूएशन बदल रही हैं। सैलरी में ये हाईक न केवल इकोनॉमिक कंडीशन का संकेत है, बल्कि वर्कफोर्स के नए रूप को भी दर्शाता है।

सम्बंधित ख़बरें

DRDO Internship 2026: इंजीनियरिंग छात्रों की खुली किस्मत! डीआरडीओ में इंटर्नशिप का सुनहरा मौका

मैकेनिकल इंजीनियरिंग के बाद सरकारी नौकरी का शानदार मौका, इन विभागों में मिलती है लाखों की सैलरी

IOCL में 394 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, यहां देखें वैकेंसी से जुड़ी पूरी जानकारी

बिहार में जूनियर इंजीनियर के 2809 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानें आवेदन से जुड़ी पूरी जानकारी

क्या कहा मानसी सिंघल ने

इंडिया करियर लीडर मानसी सिंघल ने कहा है कि 75 प्रतिशत से ज्यादा कंपनियां अब परफॉर्मेंस के आधार पर सैलरी स्ट्रक्चर तैयार कर रही है। जिसका सीधा मतलब है कि अब कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों के प्रदर्शन के आधार पर उनकी सैलरी बढ़ेगी। कंपनियां अब शॉर्ट और लॉन्ग टर्म दोनों में परफॉर्मेंस को महत्व दे रही हैं। जिसके कारण बड़े बदलाव आ रहे हैं। साथ ही ये भी संकेत मिल रहा है कि भविष्य में कंपनियों के लिए कर्मचारियों को बेहतर तरीके से प्रोत्साहित करना और उनकी मेहनत के अनुसार सैलरी देना काफी जरूरी है। ये सैलरी हाईक भारतीय इंडस्ट्री में बदलाव का बड़ा संकेत हैं।

बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

Salary hike can be possible this year

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 15, 2025 | 07:04 AM

Topics:  

  • Automotive
  • Engineers

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.