Rules Change : इन नियमों में होगा 1 मार्च से बदलाव, आम आदमी की जेब पर हो सकता है सीधा असर
जानकारी के अनुसार किसी भी महीने की शुरूआती पहली तारीख को ऑयल कंपनियां एलपीजी की कीमतों की समीक्षा करती हैं। ऐसे में 1 मार्च की सुबह-सुबह आपको सिलेंडरों की कीमतों में बदलाव देखने को मिल सकता है।
- Written By: अपूर्वा नायक
एलपीजी सिलेंडर (सौजन्य : सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : साल का दूसरा महीना फरवरी जल्द ही खत्म होने जा रहा है और मार्च का महीना शुरू होने में सिर्फ 1 ही दिन बाकी है। नया महीना आते ही कुछ नियमों में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। आपको बता दें कि 1 मार्च 2025 से कई बड़े नियम भी बदलने वाले हैं। इन नियमों में बदलाव से देश की आम जनता की जेब पर सीधा असर हो सकता है। आइए जानते हैं कि इस महीने की पहली तारीख को किन-किन चीजों में बदलाव हो सकता है।
यदि आप भी अपनी मेहनत की कमाई को सिक्योर रखने के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करते हैं, तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी हो जाती है। मार्च 2025 से बैंक एफडी के नियमों में कुछ अहम बदलाव करने वाली है। ये नए नियम ना ही सिर्फ आपके रिटर्न पर असर डाल सकते हैं, बल्कि ये टैक्स और निकासी के तरीकों पर भी असर कर सकते हैं। इसीलिए यदि आप आने वाले समय में एफडी करने के बारे में सोच रहे हैं, तो इन बदलावों को समझना आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।
एफडी पर मिलने वाली ब्याजदर
आपको बता दें कि मार्च 2025 से बैंकों ने एफडी पर मिलने वाली ब्याज दरों में कुछ अहम बदलाव किए गए हैं। 1 मार्च 2025 से एफडी पर ब्याज दरें घट सकती हैं या बढ़ सकती हैं। बैंक अपनी लिक्विडिटी और फाइनेंशियल जरूरतों के हिसाब से ब्याज दरों में लचीलापन लाया जा सकता है। छोटे निवेशकों पर सीधा असर देखने के लिए मिल सकता है, खासकर जिन लोगों ने 5 साल या उससे कम समय के लिए एफडी करवाई है, उन पर नई ब्याज दरों का असर हो सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
नया महीना, नए नियम: 1 मई से बदल जाएंगे क्रेडिट कार्ड और फ्यूल के दाम, अभी देख लें पूरी लिस्ट
PNG Connection Scam Alert: पीएनजी गैस के नाम पर हो रही भारी ठगी, फर्जी लिंक से आपका बैंक अकाउंट होगा खाली
पीएनजी पाइपलाइन का काम युद्धस्तर पर, 25 प्रश तक की सीधी बचत, रसोइयों में पहुंचेगी अब पाइप वाली गैस
BPCL का बड़ा दावा, संभाजीनगर में गैस संकट पर राहत, 2 माह में हर उद्योग को PNG
एलपीजी की कीमतों में बदलाव
जानकारी के अनुसार किसी भी महीने की शुरूआती पहली तारीख को ऑयल कंपनियां एलपीजी की कीमतों की समीक्षा करती हैं। ऐसे में 1 मार्च की सुबह-सुबह आपको सिलेंडरों की कीमतों में बदलाव देखने को मिल सकता है। 1 मार्च 2025 को सुबह 6 बजे आपको गैस सिलेंडरों पर संशोधित प्राइस जारी किए जा सकते हैं।
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
एटीएफ और सीएनजी और पीएनजी रेट
आपको बता दें कि हर महीने की पहली तारीख को ऑयल कंपनियां हवाई ईंधन यानी एयर टर्बाइन फ्यूल और सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में बदलाव कर सकती हैं।
