
आज 1 फरवरी 2026 से बड़े बदलाव ()सोर्स-सोशल मीडिया
Rule Change From 1st February: 1 फरवरी 2026 से देश में कई महत्वपूर्ण नियम बदल गए हैं जिनका असर सीधा आम आदमी की जेब और घर के बजट पर पड़ने वाला है। तेल विपणन कंपनियों ने बजट वाले दिन ही LPG सिलेंडर की नई कीमतों की घोषणा कर महंगाई का एक बड़ा झटका दिया है। 1 फरवरी से नियम बदलाव के तहत गैस की कीमतों के साथ-साथ टोल टैक्स नियमों और तंबाकू उत्पादों पर भी गहरा असर पड़ेगा। इन पांच बड़े बदलावों में हवाई ईंधन की कीमतों में कटौती और बैंकों की छुट्टियों की एक लंबी सूची भी शामिल की गई है।
ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 फरवरी 2026 को 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये तक का इजाफा किया है। दिल्ली में अब कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1740.50 हो गई है जबकि मुंबई में ग्राहकों को अब इसके लिए ₹1692 चुकाने होंगे। यह लगातार दूसरा महीना है जब इन कीमतों में बढ़ोतरी की गई है क्योंकि इससे पहले 1 जनवरी को भी दाम 111 रुपये बढ़ाए गए थे।
आम जनता के लिए राहत की बात यह है कि 14 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। घरेलू गैस की कीमतें पिछले काफी समय से यानी 8 अप्रैल 2025 के पुराने भाव पर ही पूरी तरह से स्थिर बनी हुई हैं। दिल्ली में घरेलू सिलेंडर 853 और कोलकाता में 879 की पुरानी दर पर ही उपलब्ध रहेगा जिससे करोड़ों परिवारों के रसोई का बजट सुरक्षित है।
गैस के दाम बढ़ने के साथ ही कंपनियों ने हवाई ईंधन यानी ATF की कीमतों में बड़ी कटौती कर हवाई सफर को थोड़ा सस्ता किया है। दिल्ली में ATF की कीमत अब घटकर 91,393.39 प्रति किलोलीटर रह गई है जो पहले 92,323.02 के ऊंचे स्तर पर बनी हुई थी। हवाई ईंधन की कीमतों में इस महत्वपूर्ण कमी का सीधा लाभ आने वाले समय में विमान यात्रियों को टिकट की कीमतों में गिरावट के रूप में मिल सकता है।
तंबाकू उत्पादों और पान मसाला के शौकीनों के लिए 1 फरवरी से नई टैक्स दरें लागू हो गई हैं जिससे इन वस्तुओं की कीमतें बढ़ेंगी। सरकार ने इन उत्पादों पर GST के अतिरिक्त नया उत्पाद शुल्क और स्वास्थ्य एवं राष्ट्रीय सुरक्षा उपकर को अधिसूचित कर लागू कर दिया है। इन नए शुल्कों के प्रभावी होने से बाजार में सिगरेट और पान मसाला की खुदरा कीमतों में काफी अधिक बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है।
यह भी पढ़ें: Budget 2026 से पहले बडा झटका: आज से 50 रुपये महंगा हुआ गैस सिलेंडर, देखें नए दाम
नेशनल हाईवे अथॉरिटी यानी NHAI ने फास्टैग धारकों के लिए KYC वेरिफिकेशन की अनिवार्य प्रक्रिया को खत्म कर एक बहुत बड़ी राहत प्रदान की है। यह नया नियम 1 फरवरी से प्रभावी हो गया है जिससे कार और वैन मालिकों के लिए हाईवे पर फास्टैग का उपयोग करना अब और आसान होगा। इसके अलावा फरवरी महीने में विभिन्न साप्ताहिक अवकाश और जयंती मिलाकर बैंकों में करीब 10 दिनों की छुट्टी रहने वाली है जिसके लिए सूची देखनी होगी।






