Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बजट से पहले महंगाई का झटका, दिसंबर में खुदरा महंगाई के आंकड़ों ने चौंकाया; आसमान छू रहे सब्जियों के दाम

Retail Inflation: मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, दिसंबर में हेडलाइन महंगाई दर और खाद्य महंगाई दर में तेजी की वजह पर्सनल केयर, सब्जियों, मांस एवं मछली और दालों की कीमत बढ़ना है।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: Jan 12, 2026 | 05:44 PM

खुदरा महंगाई दर, (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Retail Inflation in December 2025: भारत में खुदरा महंगाई दर दिसंबर 2025 में सालाना आधार पर 1.33 प्रतिशत रही है। इसमें नवंबर की खुदरा महंगाई दर 0.71 प्रतिशत के मुकाबले 62 आधार अंकों की बढ़ोतरी हुई है। यह जानकारी सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की ओर से सोमवार को दी गई।

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया कि दिसंबर 2025 लगातार चौथा महीना है, जब महंगाई दर आरबीआई की ओर से तय किए गए महंगाई के बैंड के निचले स्तर से कम रही है। साथ ही खाद्य महंगाई दर लगातार सात महीनों से नकारात्मक जोन में बनी हुई है।

शहरों में 2.03% रही थी महंगाई

मंत्रालय की ओर से बताया गया कि दिसंबर 2025 में शहरी इलाकों में खुदरा महंगाई दर 2.03 प्रतिशत थी, जबकि ग्रामीण इलाकों में खुदरा महंगाई दर 0.76 प्रतिशत थी। इसके अलावा, खाद्य महंगाई दर लगातार नकारात्मक जोन में बनी हुई है। दिसंबर 2025 में यह -2.71 प्रतिशत थी। दिसंबर 2025 में शहरी इलाकों में खाद्य महंगाई दर- 3.08 प्रतिशत, जबकि ग्रामीण इलाकों में खाद्य महंगाई दर- 2.09 प्रतिशत थी।

सम्बंधित ख़बरें

Gold-Silver Rate Today: युद्ध की आग में चमका सोना, 5811 की भारी बढ़त, चांदी ने लगाई 9492 की लंबी छलांग

Share Market में महाकोहराम: युद्ध के चलते सेंसेक्स 2743 और निफ्टी 519 अंक गिरावट के साथ खुले

Gold-Silver Rate Today: ईरान हमले के बाद सोने की कीमतों में भारी उछाल, चांदी के दाम स्थिर, जानिए ताजा रेट

अब हवा से बनेगी बिजली; GAIL लगाएगी महाराष्ट्र में बड़ा विंड पावर प्रोजेक्ट, 1736 करोड़ के निवेश को मिली मंजूरी

महंगाई में बढ़ोतरी की वजह

मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, दिसंबर में हेडलाइन महंगाई दर और खाद्य महंगाई दर में तेजी की वजह पर्सनल केयर, सब्जियों, मांस एवं मछली, अंडों, मसालों और दालों की कीमत बढ़ना है। इसके अलावा आवास महंगाई दर दिसंबर 2025 में 2.86 प्रतिशत थी, जो कि नवंबर में 2.95 प्रतिशत थी। वहीं, शिक्षा महंगाई दर दिसंबर 2025 में 3.32 प्रतिशत थी, जो कि नवंबर 2025 में 3.38 प्रतिशत थी। ट्रांसपोर्ट और कम्युनिकेशन में महंगाई दर दिसंबर में 0.76 प्रतिशत रही है। नवंबर में यह 0.88 प्रतिशत थी।

केरल में सबसे अधिक खुदरा महंगाई

इसके अलावा, ईंधन एवं बिजली में महंगाई दर दिसंबर 2025 में 1.97 प्रतिशत थी, जो कि नवंबर 2025 में 2.32 प्रतिशत थी। सरकार ने बताया कि दिसंबर में जिन पांच राज्यों में सबसे अधिक खुदरा महंगाई दर रही है, उनमें केरल 9.49 प्रतिशत, कर्नाटक 2.99 प्रतिशत, आंध्र प्रदेश 2.71 प्रतिशत, तमिलनाडु 2.67 प्रतिशत और जम्मूएंडकश्मीर 2.26 प्रतिशत शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: जिसके कारण आई तबाही…उसी ने कर दी भरपाई, ट्रंप के नए कदम से शेयर बाजार में तेजी; 301 अंक चढ़ा सेंसेक्स

अक्टूबर में रिटेल महंगाई 0.25% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई थी। इसका कारण खाने-पीने की चीजों की कीमतों में कमी थी। ये वर्तमान CPI सीरीज में अब तक की सबसे कम महंगाई थी। यानी, ये करीब 14 साल का निचला स्तर रहा था। इससे पहले सितंबर में ये 1.44% पर थी।

Retail inflation in india stood at 1 33 percent in december 2025

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 12, 2026 | 05:44 PM

Topics:  

  • Business News
  • Inflation
  • Today Business News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.