जीएसटी चोरी में एक गिरफ्तार, महाराष्ट्र वस्तु एवं सेवा कर विभाग की कार्रवाई

Maharashtra GST Department: महाराष्ट्र GST विभाग ने नीलकंठ ट्रेडर्स के मालिक सुरेश कटारिया को 10.53 करोड़ रुपये की फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट के मामले में गिरफ्तार किया। 30वीं गिरफ्तारी।
विरार में फर्जी पुलिसवाला गिरफ्तार (pic credit; social media)
गिरफ्तार (pic credit; social media)
Published on
Updated on

Mumbai News: महाराष्ट्र वस्तु एवं सेवा कर विभाग ने कर चोरी करने वाली एक फर्म के खिलाफ विशेष जांच अभियान के उपरांत 25 सितंबर 2025 को मेसर्स नीलकंठ ट्रेडर्स के 56 वर्षीय मालिक सुरेश शिवजी कटारिया को गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई राज्य कर संयुक्त आयुक्त, अन्वेषण-सी प्रभाग, मुंबई और राज्य कर उपायुक्त, अन्वेषण-सी प्रभाग, मुंबई, यास्मीन ए. मोलकर के मार्गदर्शन में की गई। दीप्ति एन. पिलारे ने राज्य कर निरीक्षकों/कर सहायकों के साथ मिलकर यह कार्रवाई की। ऐसा राज्य कर उपायुक्त (जनसंपर्क) जनार्दन अटपडकर, राज्य कर उपायुक्त (जनसंपर्क) कार्यालय, मझगांव, मुंबई ने एक प्रेस विज्ञप्ति के जरिए बताया है।

विज्ञप्ति के अनुसार, फर्जी चालान में शामिल एक करदाता के मामले में मेसर्स नीलकंठ ट्रेडर्स के खिलाफ जांच की गई। जांच में पाया गया कि सुरेश शिवजी कटारिया ने बिना किसी माल के लेनदेन के गैर-मौजूद करदाताओं से 10.53 करोड़ रुपए का फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट प्राप्त किया है।

अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, एस्प्लेनेड मुंबई ने सुरेश शिवजी कटारिया को 10 अक्टूबर 2025 तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वित्त वर्ष 2025-26 में यह 30वीं गिरफ्तारी है और महाराष्ट्र वस्तु एवं सेवा कर विभाग ने एक बार फिर उन लोगों को कड़ी चेतावनी दी है, जो कर चोरी करते हैं, वस्तुओं या सेवाओं का वास्तविक लेनदेन किए बिना ही फर्जी रिकॉर्ड दिखाते हैं, नकली चालान तैयार करते हैं और गलत इनपुट टैक्स क्रेडिट लेते हैं और दूसरों को देते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com