- Hindi News »
- Business »
- Reliance Industry Limited Chairman Mukesh Ambani Wishes Pm Modi Birthday
PM मोदी अवतार पुरुष, भारत को ग्लोबल पावर हाउस बना रहे, अंबानी ने प्रधानमंत्री को दी जन्मदिन की बधाई
PM Modi: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन ने कहा कि मेरी हार्दिक इच्छा है कि जब स्वतंत्र भारत 100 वर्ष का हो जाए तब भी मोदी देश की सेवा करते रहें। ईश्वर ने उन्हें अवतार पुरुष बनाकर भेजा है।
- Written By: मनोज आर्या

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, (फाइल फोटो)
Mukesh Ambani Wished PM Modi: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 75वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि ईश्वर ने खुद उन्हें एक अवतार पुरुष के रूप में भारत को पृथ्वी पर एक महान राष्ट्र बनाने के लिए भेजा है। मुकेश अंबानी ने भारत के समस्त व्यापारिक समुदाय, रिलायंस परिवार और अंबानी परिवार की ओर से पीएम मोदी को उनके जन्मदिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
अंबानी ने कहा कि आज 145 करोड़ भारतीयों के लिए उत्सव का दिन है। यह हमारे परम आदरणीय और प्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी का 75वां जन्मदिन है। उन्होंने आगे कहा कि यह कोई संयोग नहीं है कि पीएम मोदी का अमृत महोत्सव भारत के अमृत काल में आ रहा है।
भारत 100 वर्ष का हो तब भी पीएम मोदी देश की सेवा करें
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन ने कहा कि मेरी हार्दिक इच्छा है कि जब स्वतंत्र भारत 100 वर्ष का हो जाए तब भी मोदी देश की सेवा करते रहें। सर्वशक्तिमान ईश्वर ने स्वयं उन्हें अवतार पुरुष के रूप में हमारी मातृभूमि का नेतृत्व करने और उसे पृथ्वी पर सबसे महान राष्ट्र बनाने के लिए भेजा है। उन्होंने पीएम मोदी को 30 वर्षों से भी अधिक समय से करीब से जानने को अपना सौभाग्य बताया।
सम्बंधित ख़बरें
Bihar Cabinet Expansion: 7 मई को सम्राट का कैबिनेट विस्तार, शपथ ग्रहण में शामिल होंगे पीएम समेत ये बड़े नेता
अंबानी परिवार ने किया रिहाना का भव्य स्वागत, विदेशी स्टार पर चढ़ा भारतीय संस्कृति का रंग; देखें PHOTOS
Gautam Adani ने मारी लंबी छलांग, 100 अरब डॉलर के पार होकर बिल गेट्स को भी पीछे छोड़ा
Gautam Adani ने मुकेश अंबानी को नेटवर्थ में पछाड़ा, बने एशिया के सबसे बड़े रईस
भारत को ग्लोबल पावरहाउस बनाने का प्रयास
मुकेश अंबानी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी एक ऐसे नेता हैं, जो भारत को एक ग्लोबल पावरहाउस बनाने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं। मैंने ऐसा कोई नेता नहीं देखा, जिसने भारत और भारतीयों के बेहतर भविष्य के लिए इतनी मेहनत की हो। उन्होंने पहले गुजरात को एक इकोनॉमिक पावरहाउस में बदला। अब वे पूरे भारत को एक ग्लोबल पावरहाउस में बदल रहे हैं।
ये भी पढ़ें: PM Vishwakarma Yojana: 30 लाख कारीगरों ने कराया रजिस्ट्रेशन, ₹41,188 करोड़ लोन को मिली मंजूरी
पीएम मोदी का जन्मदिन एक राष्ट्रीय उत्सव बन गया है
अंबानी ने 145 करोड़ भारतीयों के साथ मिलकर पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके निरंतर अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन देशव्यापी कार्यक्रमों और स्वास्थ्य, कल्याण एवं विकास कार्यक्रमों की शुरुआत के साथ मनाया जा रहा है। यह एक राष्ट्रीय उत्सव बन गया है, जिसमें देश भर के राजनीतिक नेताओं की ओर से पीएम मोदी को बधाईयां दी जा रही हैं।
Reliance industry limited chairman mukesh ambani wishes pm modi birthday
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अचानक DP बदलने जा रहे हैं बीजेपी नेता… ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे होने पर जानें क्या है प्लान
May 06, 2026 | 10:39 PM7 मई से शुरू हो रही एमपी बोर्ड की द्वितीय परीक्षा को लेकर सीएम मोहन यादव ने दिया संदेश, जानें क्या कहा
May 06, 2026 | 10:34 PMछह महीने में 2 मुख्यमंत्री, कैसे होगा बिहार का विकास? कैबिनेट विस्तार से पहले तेजस्वी का सम्राट चौधरी पर तंज
May 06, 2026 | 10:32 PMमहाकुंभ की तर्ज पर सजेगी अवंतिका! सिंहस्थ के लिए बनेगा संयुक्त कंट्रोल रूम; 3100 हेक्टेयर का होगा मेला क्षेत्र
May 06, 2026 | 10:19 PMमहाराष्ट्र में कुदरत का डबल अटैक, कहीं आग उगल रहा सूरज, कहीं बेमौसम बारिश का तांडव, पेड़ गिरे, फसलें बर्बाद
May 06, 2026 | 10:18 PMभारतीय राजनीति की सबसे सफल महिला नेता! फिर भी ममता बनर्जी ने क्यों नहीं की शादी? जान लीजिए असली वजह
May 06, 2026 | 10:13 PMTMC के 10 विधायक बैठक से गायब, ममता बनर्जी ने केंद्र को ललकारा, कहा- वे चाहें तो मुझे बर्खास्त कर दें
May 06, 2026 | 09:59 PMवीडियो गैलरी

जबलपुर के सबसे बड़े फ्लाईओवर से गिरा कंक्रीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO तो जागा PWD
May 06, 2026 | 02:25 PM
100 सीटों पर जबरदस्ती दिलाई जीत…उज्जैन से पप्पू यादव ने चुनाव आयोग पर लगया गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:37 PM
चुनाव हारी नहीं हूं, जबरन हराया गया है…EC और BJP पर ममता ने लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:08 PM
TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM














