-
सोम, 29 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- Reliance Industries Released The Results For The First Quarter Of Fy 2025 26
रिलायंस कंपनी का छाया जादू, 3 महीने में मुकेश अंबानी ने कर डाली करोड़ों की कमाई
- Written By: अपूर्वा नायक
Mukesh Ambani : रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के लिए एक खुशखबरी आयी है। बताया जा रहा है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज को फाइनेंशियल ईयर 2025-26 की पहली तिमाही में जबरदस्त प्रॉफिट हासिल किया है।

मुकेश अंबानी (सौ. सोशल मीडिया )
Reliance Industries Quarterly Result: भारत के दिग्गज बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के लिए बेहतरीन न्यूज आयी है। मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने फाइनेंशियल ईयर 2025-26 की पहली तिमाही में शानदार प्रॉफिट कमाया है। कंपनी का नेट प्रॉफिट 78.32 परसेंट बढ़कर 26,994 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। हालांकि पिछले साल की समान तिमाही में ये आंकड़ा 15,138 करोड़ रुपये था।
रिलायंस इंडस्ट्रीज कंपनी की टोटल ऑपरेशनल इनकम में भी उछाल आया है। फाइनेंशियल ईयर 2025-26 की पहली तिमाही में रिलायंस की ऑपरेशनल इनकम 2,48,660 करोड़ रुपये रही है, जो पिछले साल की समान तिमाही में 2,36,217 करोड़ रुपये थी। जिसका सीधा मतलब है कि सालाना आधार पर इसमें 5.27 परसेंट की बढ़त देखी गई है।
मुकेश अंबानी की लगी लॉटरी
मुकेश अंबानी ने कहा है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज ने फाइनेंशियल ईयर 2025-26 की शुरुआत काफी मजबूती और हर सेक्टर में शानदार परफॉर्मेंस के साथ की है। साल 2026 की पहली तिमाही में कंपनी का ईबीटा पिछले साल के मुकाबले में काफी तेजी से बढ़ा है, जबकि पूरी दुनिया की आर्थिक स्थिति में भी काफी उथल-पुथल रही है।
सम्बंधित ख़बरें
8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों की लॉटरी, इस नए फॉर्मूले से दोगुनी हो जाएगी सैलरी; देखिए पूरा हिसाब
अमेरिका-ईरान तनाव से दहला शेयर बाजार! 372 अंक टूटकर बंद हुआ सेंसेक्स; निवेशकों का करोड़ों रुपये स्वाहा
Share Market: उतार-चढ़ाव के बीच सपाट खुला शेयर बाजार, फार्मा शेयरों में तेजी, जानें निफ्टी-सेंसेक्स का हाल
ऐसा है ग्लोबल मार्केट का हाल : कोस्पी और निक्केई धड़ाम, क्या भारतीय शेयर बाजार में भी मचेगा हाहाकार?
1. रिटेल बिजनेस का बढ़ा रेवेन्यू
फाइनेंशियल ईयर 2025-26 की पहली तिमाही में रिलायंस रिटेल का रेवेन्यू बढ़कर 84,171 करोड़ रुपये हो गया है, जो पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले में 11.3 प्रतिशत ज्यादा है। कंपनी का ईबीटा भी बढ़कर 6,381 करोड़ रुपये पहुंच गया है।
2. रिलायंस जियो
रिलायंस जियो ने 200 मिलियन यानी 20 करोड़ 5 जी सब्सक्राइबर का आंकड़ा पार कर लिया है और इसके होम ब्रॉडबैंड कनेक्शन भी 2 करोड़ से ज्यादा के आंकड़े को पार कर दिया हैं। जियोएयरफाइबर अब पूरी दुनिया की सबसे बड़ी फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस यानी एफडब्ल्यूए सर्विस बन गई है। जियो प्लेटफॉर्म्स का ईबीटा 24 परसेंट बढ़कर 18,135 करोड़ रुपये हो गया है और मार्जिन में भी 210 बेसिस प्वाइंट का सुधार हुआ है। जियो हॉटस्टार ने अब तक का सबसे बड़ा आईपीएल दिखाया, जिसे 652 मिलियन यानी 65.2 करोड़ से ज्यादा लोगों ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर देखा और एक साथ लगभग 5.52 करोड़ लोग लाइव टेलीकास्ट पर जुड़े थे।
ये भी पढ़ें :- मुकेश अंबानी का मास्टरस्ट्रोक, अमेरिकी कंपनी के साथ की करोड़ों की बिजनेस डील
3. ऑयल एंड गैस सेगमेंट
रिलायंस इंडस्ट्रीज ने इस सेगमेंट में वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में स्टेबल परफॉर्म किया है। रिलायंस का ईबीटा 4,996 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल समान तिमाही में ये आंकड़ा 5,210 करोड़ रुपये था।
Reliance industries released the results for the first quarter of fy 2025 26
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘राम को लूटा, देश को लूटा…’, राम मंदिर चोरी कांड पर भड़के कपिल सिब्बल; बोले- अच्छे दिन का नारा झूठा
Jun 29, 2026 | 09:51 PM‘सपा की साइकिल दंगा और कर्फ्यू लाती है’, पीलीभीत में विपक्ष पर गरजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ
Jun 29, 2026 | 09:42 PMचलती ट्रेन की छत पर खड़ा दिखा शख्स, हाथ में वॉकी-टॉकी देख लोग हैरान; वायरल वीडियो पर उठे सवाल
Jun 29, 2026 | 09:42 PMमहाराष्ट्र सरकार का फैसला: होर्डिंग मालिकों को तगड़ा झटका, अब 5 साल बाद छिन जाएगी जगह, ई-टेंडर से होगा आवंटन
Jun 29, 2026 | 09:41 PMठाणे जिले में मतदाता सूचियों का ‘SIR’ प्रोग्राम, 58 प्रतिशत हुई मैपिंग, 30 जून से घर-घर जाएंगे BLO
Jun 29, 2026 | 09:33 PMएयरपोर्ट पर कबाड़े वाला! रिक्शा लेकर रनवे के पास पहुंचा शख्स, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे मुमकिन है?
Jun 29, 2026 | 09:32 PMमुरैना में साले की शादी में गए युवक का बस स्टॉप पर मिला शव; साढ़ू पर लगा हत्या का संगीन आरोप
Jun 29, 2026 | 09:19 PMवीडियो गैलरी

Russia Oil Crisis: रूस में Petrol Diesel का संकट! Putin परेशान, आखिर हुआ क्या?, VIDEO
Jun 29, 2026 | 07:06 PM
जो खतरा बनेगा, उसका एनकाउंटर होगा! अखिलेश यादव पर जमकर बरसे रवि किशन – VIDEO
Jun 29, 2026 | 12:08 PM
UP में अवैध मजार गरजा बाबा का बुलडोजर, गाजियाबाद में भारी पुलिस बल के बीच किया जमींदोज, देखें VIDEO
Jun 28, 2026 | 09:32 PM
मिर्जापुर के एक्टर का रो-रोकर बुरा हाल, बोले- हमें जान से मारने की मिल रही धमकी; VIDEO वायरल
Jun 28, 2026 | 09:21 PM
पास में ही था डस्टबिन, फिर भी ट्रेन की सीट के नीचे फैलाया कचरा; महिला का VIDEO देख भड़के लोग
Jun 28, 2026 | 09:11 PM
भरत तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही फूटा लोगों का गुस्सा, बिहार में बड़े बवाल के मिले संकेत! VIDEO
Jun 28, 2026 | 02:36 PM














