-
सोम, 29 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- Reliance Industries Market Capital Increased By 42000 Crore Dollar
मुकेश अंबानी को लगी 42,000 करोड़ की लॉटरी, मार्केट कैप में आया जबरदस्त उछाल
- Written By: अपूर्वा नायक
देश के दिग्गज बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज को इस हफ्ते जबरदस्त फायदा हुआ है। इस हफ्ते रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट वैल्यू बढ़ने के बारे में पता चला है।

मुकेश अंबानी ( सौजन्य : सोशल मीडिया )
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और एशिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की कंपनी ने ईरान और इजराइल टेंशन के दौरान एक बड़ा कारनामा कर दिखाया है। सबसे खास बात तो ये है कि इस हालात में भी मुकेश अंबानी की कंपनी ने जबरदस्त कमाई की है।
भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बाद भी रिलायंस इंजस्ट्रीज के शेयरों में उछाल बरकरार है। ये भी एक कारण की कंपनियों के शेयरों में 2 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त देखने के लिए मिल रही है। साथ ही रिलायंस इंडस्ट्रीज के मार्केट कैप में लगभग 42,000 करोड़ रुपये की बढ़त दिख रही है। जबकि वर्तमान हफ्ते के 5 ट्रेडिंग दिनों में मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज को 50,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का फायदा हुआ हो चुका है।
कंपनी के शेयरों में आयी भारी तेजी
देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में 2 प्रतिशत से भी ज्यादा की तेजी देखने के लिए मिल रही है। सबसे खास बात तो ये हैं कि कंपनी का शेयर इस साल टॉप पर बंद हुआ है। अभी तक ये लेवल किसी और कंपनी का देखने के लिए नहीं मिला है। बीएसई के द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 31 रुपये की तेजी के साथ ट्रेड करते हुए 1,464.65 रुपये पर बंद हुआ है। इसकी एक खास बात ये भी है कि रिलायंस का शेयर ट्रेड सेशन के दौरान 1464.65 रुपये के हाई लेवल पर बंद हुआ था।
सम्बंधित ख़बरें
8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों की लॉटरी, इस नए फॉर्मूले से दोगुनी हो जाएगी सैलरी; देखिए पूरा हिसाब
अमेरिका-ईरान तनाव से दहला शेयर बाजार! 372 अंक टूटकर बंद हुआ सेंसेक्स; निवेशकों का करोड़ों रुपये स्वाहा
Share Market: उतार-चढ़ाव के बीच सपाट खुला शेयर बाजार, फार्मा शेयरों में तेजी, जानें निफ्टी-सेंसेक्स का हाल
ऐसा है ग्लोबल मार्केट का हाल : कोस्पी और निक्केई धड़ाम, क्या भारतीय शेयर बाजार में भी मचेगा हाहाकार?
मार्केट कैप में आया जबरदस्त उछाल
साथ ही रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में बेहतरीन तेजी आने के बाद इसके मार्केट कैप में भी जबरदस्त उछाल आया है। आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को जब शेयर मार्केट बंद हुआ तो कंपनी का मार्केट कैपिटल 19,82,033.60 रुपये था। जबकि 1 दिन पहले कंपनी का मार्केट कैपिटल 19,40,082.93 करोड़ रुपये था। जिसका सीधा मतलब है कि शुक्रवार को रिलायंस के मार्केट कैपिटल में 41,950.67 करोड़ की बढ़त आयी है।
कौन है इजराइल का सबसे अमीर इंसान, इस देश में अरबपतियों की है भरमार
शेयर मार्केट में भी देखी गई तेजी
आपको बता दें कि लगातार 4 ट्रेडिंग दिनों में शेयर मार्केट में गिरावट आने के बाद तेजी देखने के लिए मिली थी। आज बीएसई का सेंसेक्स 1,046.30 अंकों की तेजी के साथ 82,408.17 अंकों पर बंद हुआ था। साथ ही एनएसई के निफ्टी में 315.19 अंकों का उछाल आया था, जिसके बाद ये 25,112 अंकों पर बंद हुआ था।
Reliance industries market capital increased by 42000 crore dollar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मराठवाड़ा विश्वविद्यालय में 116 सहायक प्राध्यापकों की भर्ती, 30 जून से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन, जानें सैलरी…
Jun 29, 2026 | 08:42 PMकरोड़ों का बजट और 2 महीने में ही धंस गई सड़क! पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर लापरवाही की खुली पोल
Jun 29, 2026 | 08:36 PM30 साल पुराने विवाद का अंत! हरियाणा-राजस्थान के बीच यमुना जल पर हुआ ऐतिहासिक समझौता
Jun 29, 2026 | 08:33 PMमुरैना में बुलेट की तलाश में खुला चोरी का राज; पुलिस ने शातिर वाहन चोर गिरफ्तार कर सात बाइक की बरामद
Jun 29, 2026 | 08:32 PMपंजाब में बड़ा धार्मिक संकट, अकाल तख्त ने मुख्यमंत्री और सिख विधायकों को दिया 30 दिन का समय; मची खलबली
Jun 29, 2026 | 08:31 PMIkka Trailer Out: सनी देओल बने वकील, अक्षय खन्ना बने मर्डर आरोपी, फिल्म ‘इक्का’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
Jun 29, 2026 | 08:29 PMनागपुर में मानसून की पहली आफत: गीतांजलि चौक के पास भरभराकर गिरी दीवार, मलबे में दबी कार, हादसे में 2 घायल
Jun 29, 2026 | 08:18 PMवीडियो गैलरी

Russia Oil Crisis: रूस में Petrol Diesel का संकट! Putin परेशान, आखिर हुआ क्या?, VIDEO
Jun 29, 2026 | 07:06 PM
जो खतरा बनेगा, उसका एनकाउंटर होगा! अखिलेश यादव पर जमकर बरसे रवि किशन – VIDEO
Jun 29, 2026 | 12:08 PM
UP में अवैध मजार गरजा बाबा का बुलडोजर, गाजियाबाद में भारी पुलिस बल के बीच किया जमींदोज, देखें VIDEO
Jun 28, 2026 | 09:32 PM
मिर्जापुर के एक्टर का रो-रोकर बुरा हाल, बोले- हमें जान से मारने की मिल रही धमकी; VIDEO वायरल
Jun 28, 2026 | 09:21 PM
पास में ही था डस्टबिन, फिर भी ट्रेन की सीट के नीचे फैलाया कचरा; महिला का VIDEO देख भड़के लोग
Jun 28, 2026 | 09:11 PM
भरत तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही फूटा लोगों का गुस्सा, बिहार में बड़े बवाल के मिले संकेत! VIDEO
Jun 28, 2026 | 02:36 PM














