Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज रही रिलायंस इंडस्ट्रीज की चांदी, शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेज उछाल दर्ज

रिलायंस इंडस्ट्रीज और सूचना प्रौद्योगिकी के शेयरों के लिए शुक्रवार का दिन खास रहा। आज के दिन इनके शेयरों के भाव उछलते हुए देखे गए।

  • By विजय कुमार तिवारी
Updated On: Aug 16, 2024 | 05:14 PM

शेयर मार्केट ( सौजन्य : सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई : सूचना प्रौद्योगिकी शेयरों एवं रिलायंस इंडस्ट्रीज में खरीदारी और वैश्विक बाजारों में तेजी के बीच स्थानीय शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेज उछाल दर्ज किया गया। सेंसेक्स 1,331 अंकों की छलांग के साथ दो सप्ताह के उच्चतम स्तर पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 397 अंक चढ़कर 24,500 अंक के स्तर से ऊपर बंद हुआ।  बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 1,330.96 अंक यानी 1.68 प्रतिशत उछलकर 80,436.84 पर बंद हुआ। यह इसका दो महीने से अधिक समय में एक दिन के कारोबार का सबसे अच्छा प्रदर्शन है। कारोबार के दौरान सेंसेक्स एक समय 1,412.33 अंक यानी 1.78 प्रतिशत तक उछलकर 80,518.21 अंक पर पहुंच गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी 397.40 अंक यानी 1.65 प्रतिशत बढ़कर दो सप्ताह के उच्चतम स्तर 24,541.15 अंक पर बंद हुआ।     सेंसेक्स की कंपनियों में टेक महिंद्रा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा मोटर्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, आईसीआईसीआई बैंक और टाटा स्टील के शेयर सर्वाधिक बढ़त के साथ बंद हुए।      सेंसेक्स की 30 कंपनियों में सिर्फ सन फार्मा में गिरावट रही।

बाजार में चौतरफा तेजी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सभी क्षेत्रवार सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए। बीएसई मिडकैप में 1.8 प्रतिशत की तेजी आई जबकि स्मॉलकैप में 1.7 प्रतिशत की बढ़त रही। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बृहस्पतिवार को भारतीय शेयर बाजार बंद रहे थे।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग ऊपर चढ़कर बंद हुए।  यूरोप के अधिकांश बाजार भी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। बृहस्पतिवार को अमेरिकी बाजार तेज बढ़त के साथ बंद हुए थे।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘जापानी येन की स्थिरता वैश्विक बाजार को मजबूत करने में मददगार रही है। इसके अलावा मजबूत अमेरिकी खुदरा बिक्री और साप्ताहिक बेरोजगारी दावों में गिरावट ने अमेरिका में मंदी की आशंकाओं को कम करने में मदद की है।”

नायर ने कहा कि अमेरिकी खुदरा मुद्रास्फीति में कमी आने से भी बाजार की धारणा में सुधार हुआ है। इस पृष्ठभूमि में भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनियों में खरीद को लेकर जबर्दस्त दिलचस्पी देखने को मिली।

इसे भी पढ़ें.. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में आया उछाल, इतने अंक पर रहा बरकरार

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 2,595.27 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की। हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशक (डीआईआई) लिवाल रहे और उन्होंने 2,236.21 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.22 प्रतिशत गिरकर 80.05 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। बुधवार को सेंसेक्स 149.85 अंक चढ़कर 79,105.88 अंक पर और निफ्टी 4.75 अंक की मामूली बढ़त के साथ 24,143.75 अंक पर बंद हुआ था।

Reliance industries had a great time today stock markets recorded a sharp rise on friday

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 16, 2024 | 05:14 PM

Topics:  

  • Information Technology
  • Share Market

सम्बंधित ख़बरें

1

शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन हरियाली, 370 अंक चढ़कर बंद हुआ सेसेक्स; टाटा का यह शेयर उछला

2

Anil Ambani की लगी लॉटरी, शेयरों ने करायी बंपर कमाई

3

हरे निशान पर खुला Share Market, Tech Mahindra के शेयरों में भारी उछाल

4

शेयर मार्केट में बंपर उछाल, 676 अंक चढ़कर बंद हुआ सेसेक्स; इस सेक्टर ने मचाया धमाल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.