Bank Holidays: मार्च में होली से लेकर ईद तक कब-कब बंद रहेंगी बैंक, यहां देखें बैंक हॉलिडे की लिस्ट
किसी भी राज्य या शहर में रहने वाले लोग अक्सर बैंक किसी न किसी काम से जाते ही हैं। लेकिन कई बार हमें जानकारी नहीं होती है और उस दिन बैंक बंद रहता है। ऐसे में आपका समय और दिन बर्बाद हो जाता है।
- Written By: प्रीति शर्मा
मार्च में होली से लेकर ईद तक कब-कब बंद रहेगी बैंक, यहां देखें बैंक हॉलिडे की लिस्ट
Bank Holidays in March: किसी भी राज्य या शहर में रहने वाले लोग अक्सर बैंक किसी न किसी काम से जाते ही हैं। लेकिन कई बार हमें जानकारी नहीं होती है और उस दिन बैंक बंद रहता है। ऐसे में आपका समय और दिन बर्बाद हो जाता है। वहीं, इस महीने कई सारे त्यौहार भी आ रहे हैं जिसकी वजह से बैंक बंद रहेगी। अगर आप भी मार्च के महीने में जरूरी कामों से बैंक विजिट करने वाले हैं तो उससे पहले बैंक हॉलिडे लिस्ट जरूर चेक कर लें। मार्च में किस-किस दिन बैंक बंद रहेगा और कब-कब खुलेगा इसकी पूरी लिस्ट रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी आरबीआई द्वारा जारी की गई है।
मार्च में 14 दिन बंद रहेंगी बैंक
आरबीआई की बैंक हॉलिडे लिस्ट के अनुसार मार्च में होली और ईद-उल-फितर सहित अन्य त्योहारों सहित 14 दिन बैंक बंद रहेंगे। बता दें कि इसमें दूसरे और चौथे शनिवार समेत रविवार का साप्ताहिक अवकाश भी शामिल है। बैंक अवकाश के बावजूद भी आप ऑनलाइन बैंकिंग और एटीएम के जरिए पैसों का लेन देन कर सकते हैं। ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए अन्य जरूरी काम आप निपटा सकते हैं। यह सेवा 24 घंटे चालू रहेगी। मार्च 2025 को रविवार और दूसरे शनिवार को छोड़कर पूरे भारत में बैंक आठ दिनों तक बंद रहेंगीं।
बैंक हॉलिडे 1881 के नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत भारतीय रिजर्व बैंक की छुट्टियों की सूची पर आधारित है। यह राज्य और अवसर के अनुसार अलग-अलग होती है। इसमें होली, ईद-उल-फितर जैसे प्रमुख त्यौहार और क्षेत्रीय उत्सव को भी शामिल किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
देश पर बढ़ा विदेशी कर्ज, ₹72,00,000 करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा; आम आदमी पर क्या असर?
भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 1 अरब डॉलर की उछाल, $672.5 अरब के पार पहुंचा फॉरेक्स रिजर्व; देखें ताजा अपडेट
बैंकों की दादागिरी खत्म! रिजर्व बैंक ने बदला पेंशन से जुड़ा ये नियम, अब हर कटौती से पहले मिलेगी जानकारी
RBI का बड़ा कदम: बैंकिंग सिस्टम में 1.41 लाख करोड़ रुपये डाले, आम लोगों का लोन सस्ता होने की उम्मीद
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
मार्च में कब-कब रहेगा बैंक हॉलिडे
7 मार्च: शुक्रवार के दिन चापचर कुट त्यौहार के कारण मिजोरम में बैंक बंद रहेंगे। यह फसल कटाई के बाद राज्य में मनाया जाने वाला पारंपरिक त्यौहार है।
13 मार्च: होलिका दहन और अटुकल पोंगाला की वजह से उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड और केरल में बैंक बंद रहेंगे।
14 मार्च: होली की वजह से त्रिपुरा, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, मणिपुर, केरल और नागालैंड को छोड़कर अधिकांश राज्यों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
15 मार्च: शनिवार को कुछ राज्यों में जैसे ओडिशा, कर्नाटक, त्रिपुरा, तमिलनाडु और मणिपुर में एक दिन बाद होली मनाई जाएगी जिसकी वजह से यहां अवकाश रहेगा।
22 मार्च: बिहार राज्य के स्थापना दिवस के अवसर पर बिहार में बैंक बंद रहेंगे।
27 मार्च: शब-ए कद्र जो कि इस्लामी त्यौहार है जिसकी वजह से जम्मू और कश्मीर में बैंक बंद रहेंगे।
28 मार्च: जुमा-उल-विदा यानी रमजान का अंतिम शुक्रवार है। ऐसे में जम्मू कश्मीर में बैंक हॉलिडे रहेगा।
31 मार्च: सोमवार को ईद-उल-फितर की वजह से देश के ज्यादातर राज्यों में अवकाश रहेगा। मिजोरम और हिमाचल प्रदेश इसमें शामिल नहीं हैं।
