Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पाकिस्तानी फंड फ्लो पर नजर रखिए, RBI ने बैंकों को किया अलर्ट; आखिर क्या है मामला?

Pakistan Fund Flow: भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा एनबीएफसी और बैंकों को भेज गए लेटर में कुछ उदाहरण भी दिए गए हैं। जिसमें बताया गया है कि कैसे पाकिस्तान ने ग्लोबल बैन और नियमों का उल्लंघन किया।

  • By मनोज आर्या
Updated On: Aug 26, 2025 | 05:57 PM

(कॉन्सेप्ट फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

RBI On Pakistani Fund Flow In India: भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकों या लेंडर्स से पाकिस्तान से अप्रत्यक्ष रूप से आने वाले फंड की जांच बढ़ाने को कहा है। ऐसे फंड का इस्तेमाल हथियार खरीदने में किए जाने की आशंका है। गौरतलब है कि पड़ोसी मुल्क से भारत में फंड का डायरेक्ट फ्लो काफी हद तक प्रतिबंधित है और हर एक लेनदेन के लिए रिजर्व बैंक की अप्रूवल की जरूरत होती है।

न्यूज़ एजेंसी रॉयटर्स की एक रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों के हवाले से जानकारी दी गई है कि भारतीय जांच अधिकारियों को पता चला है कि कुछ पाकिस्तानी नागरिकों ने अन्य देशों के जरिए भारत को फंड भेजा था।

हथियारों की फंडिंग का हाई रिस्क

सूत्रों की माने तो भारत के बैंकिंग चैनल पाकिस्तान द्वारा हथियारों के फंडिंग के लिए उपयोग किए जाने की हाई रिस्क में हैं। भारतीय रिजर्व बैंक के लिए मनी लॉन्ड्रिंग, हथियारों और आतंकवाद के वित्त पोषण पर लगाम लगाने के लिए सामान्य दिशा-निर्देश बनाए हैं लेकिन पाकिस्तान पर ध्यान आकर्षित करने वाले निर्देश दुर्लभ है। हालांकि, रॉयटर्स की ओर से इस संबंध में भारतीय रिजर्व बैंके से पूछा गया लेकिन जवाब नहीं मिला।

बैंकों को भेजे लेटर में RBI ने दिया उदाहरण

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा एनबीएफसी और बैंकों को भेज गए लेटर में कुछ उदाहरण भी दिए गए हैं। जिसमें बताया गया है कि कैसे पाकिस्तान ने ग्लोबल बैन और नियमों का उल्लंघन किया। इसमें कहा गया है कि ग्लोबल मनीलॉन्ड्रिंग निरोधक निगरानी संस्था फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स की जून 2025 की रिपोर्ट में पाकिस्तान की सरकारी स्वामित्व वाली संस्था नेशनल डेवलपमेंट कॉम्पलेक्स पर मिसाइल डेवलपमेंट के लिए वस्तुओं का इंपोर्ट करते प्रतिबंधों से बचने का आरोप लगाया गया है।

इस बीच, पाकिस्तान बैंक एसोसिएशन के चेयरमैन जफर मसूद का एक बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की मनीलॉन्ड्रिंग विरोधी कानून और आतंकवाद के फंडिंग का मुकाबला बहुत सख्त और मजबूत है।

ये भी पढ़ें: दोस्ती के नाम पर कलंक… ट्रंप ने लगाया 25% एक्स्ट्रा टैरिफ; भारत के सामने हैं ये 4 विकल्प

बैंकों एवं कंपनियों को आरबीआई की सलाह

इससे पहले भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने एक कार्यक्रम में बोलते हुए कहा था कि देश अस्थिर वैश्विक आर्थिक माहौल से गुजर रहा है और ऐसे में बैंकों एवं कंपनियों में निवेश साइकल बनाने के लिए एकसाथ आना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में जब बैंकों एवं कॉरपोरेट के बही-खाते अपने सबसे अच्छे स्तर पर है, उन्हें एक साथ आना चाहिए और निवेश चक्र बनाने के लिए उत्साह को बढ़ाना चाहिए, जो इस समय बहुत अहम है।

Rbi alerts to banks and nbfc to keep eye on pakistani fund flow in india

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 26, 2025 | 05:54 PM

Topics:  

  • Business News
  • Pakistan
  • RBI

सम्बंधित ख़बरें

1

दोस्ती के नाम पर कलंक… ट्रंप ने लगाया 25% एक्स्ट्रा टैरिफ; भारत के सामने हैं ये 4 विकल्प

2

ट्रंप के टैरिफ से मचा हाहाकार… औंधे मुंह गिरा शेयर बाजार, सेंसक्स में आयी 600 अंकों की गिरावट

3

7 लड़ाकू विमान गिरे…परमाणु युद्ध के कगार पर रोकी जंग, ट्रंप ने फिर किया सनसनीखेज दावा

4

भारत में तेजी से बढ़ रही नौकरियां, टियर 2 शहरों में FMCD सेक्टर में बंपर उछाल; रिपोर्ट में खुलासा

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.