- Hindi News »
- Business »
- Post Office Ppf Scheme
Post Office: पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से दूर होगी बच्चों की पढ़ाई की टेंशन, ऐसे करें निवेश
अगर आप अपने बच्चों की हायर एजुकेशन के खर्च को लेकर अभी से चिंतित है, तो आपको पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम के बारे में जानना काफी जरूरी है। इस स्कीम में निवेश करने के 15 साल बाद आसानी से एक लमसम अमाउंट हासिल कर सकते हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक

हायर एजुकेशन (सौ. सोशल मीडिया )
नई दिल्ली : जब भी किसी की शादी होती है, उसके बाद उस इंसान को सबसे ज्यादा टेंशन ये होता है कि वो अपने होने वाले बच्चों की पढ़ाई का खर्च कैसे उठाएगा। दरअसल आज के समय में पढ़ाई लिखाई काफी महंगी हो गई है, इसमें बच्चों की ड्रेस, स्टेशनरी और कई प्रकार के स्कूल के फंक्शन में होने वाले खर्च भी शामिल होते हैं। अगर आप इन सब खर्चों के टेंशन में है, तो आप पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम के कारण टेंशन फ्री हो सकते हैं।
आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम के बारे में हम बता रहे हैं, जिसमें आपको 15 साल तक एक फिक्स्ड अमाउंट इंवेस्ट करना होगा। जिसके बाद आपको एक अच्छा-खासा अमाउंट वापस मिलेगा। इस अमाउंट का इस्तेमाल आप अपने बच्चों की एजुकेशन में कर सकते हैं। पोस्ट ऑफिस की ये छोटी बजट स्कीम मैच्योरिटी के बाद आपके बहुत काम आ सकती है।
पोस्ट ऑफिस की पीपीएफ स्कीम
पोस्ट ऑफिस की पीपीएफ स्कीम छोटे और बड़े लॉन्ग टर्म इंवेस्टमेंट के अनुसार से एक बेहतरीन स्कीम है। इस स्कीम में आप सालाना मिनिमम 500 रुपए और मैक्सिमम 1.50 लाख रुपए तक निवेश कर सकते हैं। पोस्ट ऑफिस की पीपीएफ स्कीम का मैच्योरिटी पीरियड 15 साल है, यानी 15 साल के बाद आपके पास एक बड़ा अमाउंट आ सकता है। आपको बता दें पीपीएफ स्कीम में सालाना 7.1 प्रतिशत का ब्याज भी मिलता है।
सम्बंधित ख़बरें
शिक्षित या बेरोजगार भारत? 10 में से 7 ग्रेजुएट दर-दर भटकने को मजबूर; आंकड़ों में खुला बेरोजगारी का खौफनाक सच
Forbes List 2026: न शाहरुख…न टॉम क्रूज, इस फिल्ममेकर के पास है सबसे ज्यादा पैसा; देखें टॉप 10 रईसों की लिस्ट
लाल निशान में डूबा बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में लगातार तीसरे दिन बड़ी गिरावट; निवेशकों के ₹10 लाख करोड़ साफ
बाजार में हाहाकार के बीच वॉरेन बफे की सलाह, ‘जब सब डर रहे हों, तब…’, जानें निवेश की सीक्रेट स्ट्रैटेजी
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
70 रुपए रोजाना जमा करके करें 3 लाख फंड इकट्ठा
यदि आप रोजाना 70 रुपए इकट्ठा करके हर महीने पीपीएफ अकाउंट में 2100 रुपए जमा करते हैं तो आप मैच्योरिटी के समय एक अच्छा खासा अमाउंट पा सकते हैं। अगर आप रोजाना के हिसाब से पीपीएफ में जमा करते हैं तो 1 साल में आपको 25,500 रुपये निवेश करने होंगे। अगर आप 15 साल तक लगातार ऐसे निवेश करते रहेंगे तो 15 साल में आप 3.75 लाख रुपये डिपॉजिट कर देंगे और मैच्योरिटी के समय आपको 7.1 प्रतिशत इंटरेस्ट के साथ टोटल 6,78,035 लाख रुपये मिलेंगे। इस तरीके से आप अपने बच्चों की एजुकेशन के खर्च की टेंशन से फ्री हो सकते हैं। 15 साल बाद जब आपको बच्चों की हायर एजुकेशन के लिए एक बड़ी राशि की जरूरत होती तो आपके पास उनके एजुकेशन के लिए अच्छा खासा पैसा होगा।
Post office ppf scheme
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
रावण ही नहीं ये थे हिंदू धर्मग्रंथों के 10 शक्तिशाली राक्षस, जिनसे लड़ने के लिए खुद भगवान को करना पड़ा युद्ध
Mar 13, 2026 | 06:31 PMईरान जंग में अमेरिका को भारी चोट, 64 लाख के ‘आत्मघाती’ ड्रोन ने तबाह किया 7.5 अरब का विमान; 4 सैनिकों की मौत
Mar 13, 2026 | 06:30 PMLPG संकट पर महाराष्ट्र विधानसभा में हंगामा, विपक्ष ने सरकार को घेरा, आदित्य ठाकरे बोले- मुख्यमंत्री दें जवाब
Mar 13, 2026 | 06:26 PMशिक्षित या बेरोजगार भारत? 10 में से 7 ग्रेजुएट दर-दर भटकने को मजबूर; आंकड़ों में खुला बेरोजगारी का खौफनाक सच
Mar 13, 2026 | 06:25 PMशिरडी में साईं के भक्तों पर पड़ेगी LPG संकट की मार, बिना प्रसाद के लौटेंगे लाखों भक्त!
Mar 13, 2026 | 06:24 PMरामायण और महाभारत के अनुसार कौन-सा युग था बेहतर, त्रेता या द्वापर? सच्चाई जानकर बदल जाएगी सोच
Mar 13, 2026 | 06:15 PMचैत्र महीने में क्यों खाना चाहिए नीम? क्या न खाएं ये भी नोट कीजिए
Mar 13, 2026 | 06:10 PMवीडियो गैलरी

संसद में बिगड़े सपा सांसद के बोल, लोकसभा में दे रहे थे भाषण, अचानक गुस्से में देने लगे गाली
Mar 13, 2026 | 01:47 PM
LPG संकट पर भड़के राहुल गांधी, सरकार को लगाई फटकार, बोले- संभल जाओ ये केवल शुरुआत
Mar 13, 2026 | 01:23 PM
हमें रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की इजाजत क्यों चाहिए, संसद में गरजे राहुल गांधी- VIDEO
Mar 12, 2026 | 10:00 PM
‘कुर्सी तो कुर्सी है, निगाहों से उतर जाओगे’, राज्यसभा में इमरान प्रतापगढ़ी का शायराना प्रहार- VIDEO
Mar 12, 2026 | 09:55 PM
संभल के CO का सख्त अल्टीमेटम, ईरान के लिए छाती पीटनी है तो वहीं जाओ, यहां फिजा बिगाड़ी तो खैर नहीं- VIDEO
Mar 12, 2026 | 09:50 PM
भारत में गहरा सकता है ऊर्जा संकट! कच्चे तेल के साथ एलएनजी की कीमतें दोगुनी, जानें अब क्या करेगी सरकार- VIDEO
Mar 12, 2026 | 09:42 PM













