Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘यह समझौता भारत के विश्वास को दर्शाता है’, ब्रिटेन FTA पर बोले पीएम मोदी

PM Modi: पीएम मोदी ने भारत और ब्रिटेन के बीच हाल में संपन्न हुए फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) को ‘ऐतिहासिक' करार दिया। उन्होंने कहा कि यह व्यापार समझौता भारत पर दुनिया के विश्वास को दर्शाता है।

  • By मनोज आर्या
Updated On: Jul 27, 2025 | 02:16 PM

पीएम नरेंद्र मोदी (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

PM Modi On India-Britain FTA: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत और ब्रिटेन के बीच हाल में संपन्न हुए फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) को ‘ऐतिहासिक’ करार दिया। उन्होंने कहा कि यह व्यापार समझौता भारत पर दुनिया के विश्वास को दर्शाता है। ऑपरेशन सिंदूर के संबंध में उन्होंने कहा कि ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत निर्मित हथियारों ने सीमा पार सैन्य अभियान के दौरान दुश्मन के ठिकानों को नष्ट करने में बड़ी भूमिका निभाई और दुश्मनों की नींद उड़ा दी।

प्रधानमंत्री ने यहां 4,900 करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण एवं शिलान्यास किया तथा तमिलनाडु के विकास के प्रति राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।

ब्रिटेन के साथ व्यापार समझौता ऐतिहासिक

परियोजनाओं का उद्घाटन करने के बाद अपने संबोधन में मोदी ने कहा कि वह अपने विदेश दौरे को पूरा करने के बाद सीधे तमिलनाडु में आकर धन्य हो गए हैं। इस दौरान मालदीव की उनकी यात्रा से पहले भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन के साथ व्यापार समझौता ‘ऐतिहासिक’ है। मोदी ने कहा कि भारत और ब्रिटेन ने एक मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। यह दुनिया के बढ़ते भरोसे और हमारे आत्मविश्वास को दर्शाता है। हम इसी आत्मविश्वास के साथ विकसित भारत और विकसित तमिलनाडु बनाएंगे।

भारत में उत्पादान के अवसर पैदा होंगे

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि ब्रिटेन के साथ एफटीए हमारे विकसित भारत, विकसित तमिलनाडु के दृष्टिकोण को गति देता है। मालदीव का अपना आधिकारिक दौरा समाप्त करने के बाद वह सीधे यहां पहुंचे। उन्होंने कहा कि एफटीए के बाद, ब्रिटेन में बिकने वाले 99 प्रतिशत भारतीय उत्पादों पर कोई कर नहीं लगेगा। अगर भारतीय उत्पाद सस्ते होंगे, तो वहां मांग बढ़ेगी और इससे भारत में उत्पादन के अधिक अवसर पैदा होंगे। इस मुक्त व्यापार समझौते के कारण, तमिलनाडु के युवाओं, छोटे व्यवसायों, एमएसएमई और स्टार्टअप्स को बड़ा लाभ मिलेगा।

ये भी पढ़ें: अब QR कोड के साथ बिकेगी कोल्हापुरी चप्पल, नकली और फर्जी ब्रिकी पर लगेगी रोक

बुनियादी ढांचा- ऊर्जा किसी भी राज्य के विकास की रीढ़

एक विकसित भारत और तमिलनाडु का वादा करते हुए उन्होंने कहा कि बुनियादी ढांचा और ऊर्जा किसी भी राज्य के विकास की रीढ़ हैं। पिछले 11 वर्षों में बुनियादी ढांचे और ऊर्जा पर हमारा ध्यान तमिलनाडु के विकास के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। मोदी ने कहा कि राजग सरकार ने देश के विभिन्न हिस्सों में अटल सेतु, सोनमर्ग सुरंग, बोगीबील पुल का निर्माण किया है और इनसे रोजगार के हजारों अवसर पैदा हुए हैं।

Pm narendra modi said historic trade deal with britain reflects world confidence in india

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 27, 2025 | 02:16 PM

Topics:  

  • Britain
  • Business News
  • India
  • Narendra Modi

सम्बंधित ख़बरें

1

बाप रे बाप! रेलवे ने कर दिया ये कैसा कमाल, ट्रैक के बीचों बीच लगा दिए सोलर पैनल

2

Post Office की इस स्कीम से होगी बंपर कमाई, टैक्स में भी मिलेगा फायदा

3

भारत से हाई टैरिफ वापस लेंगे ट्रंप; अमेरिकी ब्रोकिंग फर्म का दावा; इंडिया में निवेश की दी सलाह

4

अडानी ग्रुप की सीमेंट फैक्ट्री, असम सरकार ने दिए 3,000 बीघा जमीन; दावे में कितनी सच्चाई?

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.