Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

GST में होगी और ज्यादा कटौती! PM मोदी ने दिए बड़े संकेत, बोले- हम यहीं नहीं रुकेंगे

Narendra Modi: पीएम मोदी ने आगे कहा कि साल 2014 से पहले टूथपेस्ट, तेल शैंपू आदि पर कोई 100 रुपये खर्च करता था तो 31 रुपये टैक्स चुकाना होता था। साल 2017 में टैक्स 18 रुपये रह गया।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: Sep 25, 2025 | 12:33 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, (सोर्स-UPITS)

Follow Us
Close
Follow Us:

PM Modi In Uttar Pradesh International Trade Show: नवरात्रि के पहले दिन, 22 सितंबर को जीएसटी रेट में भारी कटौती के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक और अच्छी खबर दी है। पीएम मोदी ने आगे भविष्य में टैक्स दरों में और भी ज्यादा कटौती का संकेत दिया है। उन्होंने कहा कि देश की इकोनॉमी की मजबूती के साथ टैक्स में सुधार होता रहेगा। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि 2014 में एक लाख की खरीदारी पर करीब 25 हजार टैक्स देना पड़ता था, जो अब केवल 5 से 6 हजार रह गया है।

उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के उद्घाटन समारोह पर पीएम मोदी ने जीएसटी में हुए सुधार और इससे हो रही सेविंग का विस्तार से जिक्र किया। उन्होंने भविष्य में भी इसमें कटौती का संकेत देते हुए कहा कि आज देश जीएसटी बचत का उत्सव मना रहा है। मैं आपको बताना चाहतू हूं कि हम यहीं नहीं रुकने वाले।

‘2014 से पहले टैक्स का जंजाल था’

प्रधानमंत्री ने कहा कि साल 2017 में हम जीएसटी लेकर आए, जो आर्थिक मजबूत का काम किया। 2025 में फिर से लेकर आए हैं, फिर आर्थिक मजबूती करेंगे और जैसे-जैसे आर्थिक मजबूती होगी टैक्स का बोझ कम होता जाएगा। देशवासियों के आशीर्वाद से जीएसटी सुधार का सिलसिला निरंतर चलता रहेगा। पीएम मोदी ने कहा कि 2014 से पहले इतने सारे टैक्स थे, जो एक प्रकार से टैक्स का जंजाल था।

सम्बंधित ख़बरें

6G की रेस में सबसे आगे होगा भारत, ज्योतिरादित्य सिंधिया का बड़ा दावा; 2030 तक 100 करोड़ होंगे 5G यूजर्स

वंदे भारत में कंफर्म सीट का नया जुगाड़! लागू हुआ ‘EQ’ कोटा, इमरजेंसी में यात्रा करने वालों को मिली राहत

शेयर मार्केट का ABC: क्या होते हैं प्रेफरेंस शेयर्स और इक्विटी, निवेश के लिए सबसे बेहतर कौन?

नए सियासी ‘चक्रव्यूह’ में फंसे मोदी-शाह, सुप्रीम कोर्ट के सवाल ने उड़ाई BJP की नींद! दलित सियासत का क्या होगा?

1000 की शर्ट पर 117 रुपये टैक्स

इस जटिल टैक्स सिस्टम के कारण कारोबार की लागत और परिवार का बजट दोनों ही कभी भी बैलेंस्ड नहीं हाते थे। एक हजार रुपये की शर्ट पर 117 रुपये का टैक्स देना पड़ता था। जब 2017 में हम जीएसटी की शुरुआत की तो पहले का 170 रुपये का टैक्स कम होकार 50 हो गया और अब 22 सितंबर के बाद उसी शर्द पर केवल 35 रुपये देने होंगे।

ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा में इंटरनेशनल ट्रेड शो का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, निवेशकों से की ये अपील

जीएसटी कटौती से किसानों को बड़ी राहत

पीएम मोदी ने आगे कहा कि साल 2014 से पहले टूथपेस्ट, तेल शैंपू आदि पर कोई 100 रुपये खर्च करता था तो 31 रुपये टैक्स चुकाना होता था। साल 2017 में टैक्स 18 रुपये रह गया। अब यही सामान 15 रुपये में मिलेगा। 131 रुपये का सामान 105 रुपये पर आ गया। पीएम मोदी ने कहा कि 2014 से पहले एक ट्रैक्टर खरीदने पर 70 हजार रुपये से अधिक टैक्स देना पड़ता था। अब उसी ट्रैक्टर पर सिर्फ 30 हजार का टैक्स देना पड़ता है। किसान को एक ट्रैक्टर पर 40 हजार की सेविंग हो रही है।

Pm narendra modi hints at further reduction in gst rates upits 2025

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 25, 2025 | 12:33 PM

Topics:  

  • Business News
  • GST
  • International Trade
  • Narendra Modi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.