किसानों के खाते में पहुंचे 20500 करोड़ रुपये, PM मोदी ने जारी की 20वीं किस्त
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी दौरे में पीएम किसान सम्मान योजना की 20वीं किस्त जारी कर दी है। जिसका सीधा लाभ देश के 9.7 करोड़ से ज्यादा किसानों को होने वाला हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक
किसान सम्मान निधि योजना, डिजाइन फोटो
PM Kisan Nidhi Yojana: आज भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनारस के दौरे पर है। अपने इसे दौरे के दौरान उन्होंने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त जारी कर दी हैं। इस दौरान देशभर के 9.7 करोड़ से ज्यादा किसानों के अकाउंट में 20,500 करोड़ रुपये की इकोनॉमिक मदद की राशि ट्रांसफर कर दी हैं।
इस रकम को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर यानी डीबीटी के माध्यम से किसानों के आधार से जुड़े बैंक अकाउंट में भेजा जाएगा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार की योजना है, जिसे फरवरी 2019 में शुरू किया गया था। इसका मकसद छोटे और सीमांत किसानों की आर्थिक मदद करना है। इस योजना के तहत 6,000 रुपए प्रति वर्ष की सहायता तीन बराबर किस्तों में किसानों को दी जाती है। यह राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाती है।
20वीं किस्त हुई जारी
योजना की शुरुआत से अब तक यानी 2019 से लेकर 19वीं किस्त तक, 3.69 लाख करोड़ रुपए देशभर के किसानों के अकाउंट्स में सीधे ट्रांसफर किए जा चुके हैं। शनिवार को जारी की जा रही 20वीं किस्त से किसानों को और ज्यादा इकोनॉमिक मजबूती मिलेगी। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने 24 फरवरी 2025 को भागलपुर, बिहार से 19वीं किस्त जारी की थी। उस समय भी 9.8 करोड़ किसानों को 22,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि ट्रांसफर की गई थी।
सम्बंधित ख़बरें
पीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
EPFO New Rule: बदल गया आपकी सैलरी से कटने वाला पीएफ, अब ₹1,800 का नया नियम; पैसे निकालना भी हुआ और आसान
EPF Scheme 2026: ईपीएफओ ने नए पेंशन नियम लागू किए, क्लेम में देरी पर मिलेगा 12% का भारी भरकम ब्याज
भारत-जापान की मेगा डील! डिफेंस से फार्मा तक हुए बड़े समझौते, जानें इंडो-पैसिफिक में अब कैसे होगा बदलाव?
भारत के लगभग 85 प्रतिशत किसान ऐसे हैं जिनके पास 2 हेक्टेयर से कम जमीन है। ऐसे छोटे और सीमांत किसानों के लिए पीएम-किसान योजना एक लाइफलाइन की तरह काम करती है। यह पैसा किसानों को बोवाई या कटाई के समय मिलता है। यह योजना एक तरह का सुरक्षा कवच बन गई है, जो संकट के समय किसानों को राहत देती है।
पीएम किसान योजना की खास बात
पीएम-किसान योजना की सबसे बड़ी खास बात है कि ये पूरी तरह डिजिटल है। जनधन अकाउंट, आधार, और मोबाइल फोन की मदद से यह योजना देश के कोने-कोने में तेज और पारदर्शी तरीके से काम करती है। इस योजना के लिए किसान खुद ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इस योजना के लिए जमीन का रिकॉर्ड डिजिटल तरीके से वेरीफाई होता है और पैसा सीधे खाते में आता है।
ये भी पढ़ें :- नहीं काम आयी ट्रंप की प्रेशर पॉलिटिक्स, रूस से तेल खरीदना बंद नहीं करेगा भारत
पीएम-किसान योजना से प्रेरित होकर सरकार ने कुछ नई डिजिटल पहल भी शुरू की हैं। किसान ई-मित्रा एक वॉइस-बेस्ड चैटबॉट है, जो किसानों को उनकी भाषा में जानकारी देता है। वहीं, एग्री स्टैक किसानों को व्यक्तिगत और समय पर सलाह देने वाला डिजिटल प्लेटफॉर्म है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
