Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

PM Kisan Yojana : पीएम किसान योजना में वापस ना करना पड़ने जाए सारे पैसे, सरकार पहले ही वसूल चुकी है इतने रुपये

सरकार ने कहा है कि जिन किसानों की फाइनेंशियल कंडीशन बेहतर है, उन्हें योजना का प्रॉफिट नहीं दिया जाएगा। ऐसे सभी किसान इस योजना के अंतर्गत पात्र नहीं होंगे। सरकार ने ऐसे सभी लोगों की एक लिस्ट जारी की है।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Mar 21, 2025 | 11:33 AM

पीएम किसान सम्मान निधि योजना (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने देश के किसानों को बढ़ावा देने के लिए फरवरी 2019 में प्रधानमंत्री किसान योजना की शुरूआत की थी। इस स्कीम के अंतर्गत, देश के सभी योग्य किसानों को हर साल 2000 रुपये की 3 किश्तों के तौर पर टोटल 6,000 रुपये की फाइनेंशियल हेल्प मिलती है। केंद्र सरकार ने इस स्कीम को किसानों को आर्थिक रुप से मजबूत बनाने के लिए शुरू किया था। हालांकि सरकार लगातार इस स्कीम का गलत तरीके से फायदा उठा रहे लोगों की निगरानी कर रही है। केंद्र सरकार उन सभी किसानों से स्कीम के अंतर्गत दिए गए पैसे वापस ले रही है, जो इस योजना के अंतर्गत योग्य नहीं है।

कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को हाई क्लास इनकम टैक्सपेयर्स, सरकारी कंपनी के एम्पॉलयी, राज्य/केंद्र सरकार, संवैधानिक पद पर रहने वाले धारकों की पहचान करने का ऑर्डर दिया गया है और ऐसे ही सभी अयोग्य किसानों को स्कीम के अंतर्गत दिए जाने वाले पैसों को अनिवार्य रुप से वसूली करने का आदेश दिया गया है। मंत्रालय के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, देशभर में अभी तक अयोग्य किसानों से 416 करोड़ रुपये तक की राशि वसूली जा चुकी है। 12वीं और 15वीं किश्त तक ई-केवाईसी, भूमि बीजारोपण और आधार आधारित भुगतान को अनिवार्य किया गया है।

किन किसानों से होगी वसूली?

सरकार ने कहा है कि जिन किसानों की फाइनेंशियल कंडीशन बेहतर है, उन्हें योजना का प्रॉफिट नहीं दिया जाएगा। ऐसे सभी किसान इस योजना के अंतर्गत पात्र नहीं होंगे। सरकार ने ऐसे सभी लोगों की एक लिस्ट जारी की है। अगर इन लोगों ने योजना के अंतर्गत कोई भी राशि प्राप्त की होगी, उन्हें वो सारे पैसे वापस करने होंगे।

सम्बंधित ख़बरें

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video

Myanmar President Visit: म्यांमार के राष्ट्रपति भारत पहुंचे, बोधगया से शुरू हुआ पांच दिवसीय दौरा

Gold-Silver Rate Today: भारत में आज सोने-चांदी में भारी उछाल, चांदी 5000 और सोना 1600 रुपये महंगा

Indigo Q4 Results: इंडिगो की उड़ान में आई भारी गिरावट, चौथी तिमाही में हुआ ₹2,537 करोड़ का नुकसान

बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

संस्थागत जमीन के मालिक
संवैधानिक पदों पर बैठे हुए या पहले बैठ चुके लोग
पूर्व और मौजूदा मंत्री, नगर निगमों के वर्तमान मेयर, जिला पंचायतों के पूर्व और मौजूदा अध्यक्ष
केंद्र या राज्य सरकार के मंत्रालयों/कार्यालयों/विभागों और इसकी रिजनल यूनिट के सरकारी अधिकारी या कर्मचारी
सरकारी नौकरी से रिटायर्ड अधिकारी और कर्मचारी
स्थानीय निकायों के नियमित कर्मचारी यानी मल्टी टास्किंग स्टाफ/क्लास 4/समूह डी कर्मचारियों को छोड़कर
सभी पेंशनर्स, जिनकी मंथली पेंशन 10,000 रुपये या उससे ज्यादा है यानी मल्टी टास्किंग स्टाफ/क्लास IV/समूह डी कर्मचारियों को छोड़कर
इनकम टैक्सपेयर्स
रजिस्टर्ड डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, चार्टर्ड अकाउंटेंट और आर्किटेक्ट जैसे पेशेवर जो प्रैक्टिस करके अपना प्रोफेशन चला रहे हैं।

Pm kisan scheme update

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 21, 2025 | 11:33 AM

Topics:  

  • Business News
  • Narendra Modi
  • PM Kisan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.