-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Piyush Bansal Is About To Launch Lenskart Ipo
Shark Tank के जज पीयूष बंसल की कंपनी का आ रहा है IPO, ऐसा है फ्यूचर प्लान
- Written By: अपूर्वा नायक
देश की सबसे बड़ी आईवियर कंपनी लेंसकार्ट जल्द ही अपना आईपीओ बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है। इस कंपनी के मालिक पीयूष बंसल है, जिन्हें सोनी इंडिया के शॉर्क टैंक शो में जज के तौर पर देखा जा चुका है।

लेंसकार्ट पीयूष बंसल (सौ. सोशल मीडिया )
Lenskart Will Launch IPO: शॉर्क टैंक इंडिया के जज पीयूष बंसल जल्द ही कुछ बड़ा करने वाले है। आईवियर सेगमेंट की दिग्गज कंपनी लेंसकार्ट आने वाले समय में कंपनी का आईपीओ लॉन्च करने की तैयारी में है।
पीयूष बंसल की कंपनी Lenskart IPO लॉन्च करके 2,150 करोड़ रुपये जुटाने की प्लानिंग में है। हालांकि इससे पहले, आइए जानते हैं लेंसकार्ट के फाउंटर पीयूष बंसल की वो प्रेरणादायक कहानी जो सिर्फ कुछ चुनिंदा लोगों को ही पता है। एक समय पर रिसेप्शनिस्ट की नौकरी करने वाला ये युवक आज की तारीख में सबसे बड़ी आईवियर कंपनी का मालिक बन गया है।
आईआईटी में नहीं मिला था एडमिशन
आपको बता दें कि लेंसकार्ट के फाउंडर पीयूष बंसल ने अपनी शुरुआती एजुकेशन दिल्ली के डॉन बॉस्को स्कूल से की थी। 12वीं के बाद उन्होंने आईआईटी की तैयारी की थी, लेकिन उन्हें वहां एडमिशन नहीं मिल पाया था। जिसके बाद उन्होंने कनाडा के मैकगिल यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। पढ़ाई पूरी हो जाने के बाद जब खर्च उठाना मुश्किल हो गया, तो उन्होंने एक कोडिंग कंपनी में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर काम किया। यहीं वो नौकरी थी, जिसके बाद उनके जीवन को एक नई दिशा मिली। कंपनी के एक सीनियर ने उन्हें कोडिंग सीखने का अवसर दिया और यही स्किल बाद में उनके बेहद काम आयी।
सम्बंधित ख़बरें
Gold-Silver Rate Today: आज देश में सोने-चांदी के भाव में रिकॉर्ड तेजी, जानिए प्रमुख शहर में सोने-चांदी का ताजा
क्या FSSAI के एक्शन पर फिरा पानी? डाबर के पक्ष में आया दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए पूरा मामला
Forex Reserve: डॉलर के मुकाबले मजबूत होगा रुपया? भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में ऐतिहासिक तेजी, देखें आंकड़े
SBI Q1 Results: पहली तिमाही में मुनाफा ₹21,121 करोड़ के पार, नतीजों के बाद शेयर में 3% की जोरदार तेजी
जॉब छोड़ लौटे भारत
पीयूष ने माइक्रोसॉफ्ट में इंटर्नशिप शुरु की और जल्द ही उन्हें वहां नौकरी भी मिल गई। लेकिन 1 साल बाद ही उन्होंने ये नौकरी छोड़ दी और भारत वापस लौट आए। भारत लौटने के बाद उन्होंने SearchMyCampus.com नाम से एक वेबसाइट बनायी, जो स्टूडेंट्स को कोचिंग, रूम और नौकरी ढूंढ़ने में मदद करती थी। ये स्टार्टअप स्टूडेंट्स के बीच काफी फेमस हुआ और यहीं से उन्होंने डिजिटल बिजनेस की बारिकियों के बारे में सीखा।
साल 2010 में रखी लेंसकार्ट की नींव
साल 2010 में पीयूष ने 2 और पार्टनर्स के साथ मिलकर Valyoo Technologies Pvt. Ltd.की शुरुआत की थी। शुरुआत में कंपनी सिर्फ कॉन्टेक्ट लेंस बेचने का काम करती थी। बाद में इस कंपनी का नाम बदलकर लेंसकार्ट रखा गया है। धीरे-धीरे कंपनी ने गॉगल्स, सनग्लासेज की सेल्स करना शुरु किया और देखते ही देखते पूरे भारत में कंपनी ने 1,550 से ज्यादा स्टोर्स खोल लिए।
ये भी पढ़ें :- Asian Paints को लगा तगड़ा झटका, प्रॉफिट 6 परसेंट गिरा
आईपीओ के माध्यम से शेयर मार्केट में एंट्री की तैयारी
भारत की दिग्गज आईवियर कंपनी लेंसकार्ट की वर्तमान मार्केट वैल्यू 45,000 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है और ये भारत की सबसे बड़ी आईवियर कंपनियों में शामिल हो चुकी है। अब कंपनी का अगला कदम आईपीओ को लॉन्च करना है। इस आईपीओ के माध्यम से कंपनी आम निवेशकों को कंपनी का हिस्सा बनने का मौका देगी। पीयूष बंसल की ये सक्सेस स्टोरी सिर्फ कहानी नहीं, बल्कि रिस्क लेने, सीखने और लगातार आगे बढ़ने की मिसाल हैं।
Piyush bansal is about to launch lenskart ipo
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal : इन राशियों को मिलेगा धन-लाभ और प्रमोशन का मौका, जानें मेष से मीन तक आज का राशिफल
Aug 09, 2026 | 12:05 AMसतलुज विवाद पर जिमी शेरगिल का बड़ा बयान, बोले- ऐसी फिल्में छिपे सच सामने लाती हैं, इसलिए मुश्किल में पड़ती हैं
Aug 08, 2026 | 11:14 PMमुंढे इफेक्ट का देशव्यापी असर! महाराष्ट्र के तुकाराम की सख्ती देख अन्य राज्यों में भी मिलावटखोरों पर शिकंजा
Aug 08, 2026 | 11:10 PMAIIMS रायपुर में सीनियर रेजिडेंट के 121 पदों पर भर्ती, 67,700 रुपये सैलरी; 16 अगस्त तक करें आवेदन
Aug 08, 2026 | 11:00 PMजऱा याद करो कुर्बानी: लंदन में अंग्रेज अफसर को गोली मारने वाले क्रांतिकारी, महज 26 की उम्र में हुए थे शहीद
Aug 08, 2026 | 10:57 PMJPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PMअब WhatsApp से बनेंगे जाति-निवास प्रमाण पत्र, घर बैठे मिलेंगी 27 सरकारी सेवाएं, इस राज्य को मिला फायदा
Aug 08, 2026 | 10:50 PMवीडियो गैलरी

ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM














