Petrol Price : पेट्रोलियम मंत्री ने किया बड़ा इशारा, जल्द कम हो सकते है पेट्रोल के दाम
आपकी जानकारी के लिए बता दें आज भारत में पेट्रोल की कीमत कितनी है। आज देश में पेट्रोल का प्राइस 103.44 रुपए प्रति लीटर है। भारत में पेट्रोल की कीमतों में उतार चढ़ाव बना रहता है।
- Written By: अपूर्वा नायक
Petrol Pump (सौ. Freepik)
नई दिल्ली : देश में पेट्रोल और डीजल के बढ़े हुए दामों को लेकर एक राहत भरी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती होने की उम्मीद की जा रही है। इस बात की जानकारी देश के पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दी है। उन्होंने कहा है कि अगर ग्लोबल लेवल पर कच्चे तेल की कीमतों में इसी तरीके से निचले स्तर पर बनी रहती हैं, तो आने वाले समय में पेट्रोल और डीजल की कीमत कम हो सकती है।
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह ने कहा है कि यदि ग्लोबल लेवल पर कच्चे तेल की कीमत अभी भी इसी तरह स्थिर रहती है, तो देश में पेट्रोल और डीजल के दाम में कमी देखने के लिए मिल सकती है यानी इसका सीधा मतलब है कि पेट्रोल और डीजल के दाम घट सकते हैं। इससे पहले 14 मार्च को लोकसभा चुनाव से ठीक पहले पेट्रोल और डीजल की कीमतें 2 रुपये प्रति लीटर कम हुई थी। जबकि उससे पहले 22 मई 2022 में सरकार ने एक्साइज ड्यूटी कम हुआ करती थी, जिसके बाद पेट्रोल 13 रुपये प्रति लीटर और डीजल 16 रुपये लीटर प्रति लीटर सस्ता हुआ था।
कम होगी पेट्रोल और डीजल की कीमतें
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि आज मैं पूरी गंभीरता से ये कह सकता हूं कि अगर लोग पूछते हैं कि फ्यूल की कीमतें कब और ज्यादा कम होगी, तो मेरा जवाब ये होगा कि अगर ये प्रवृत्ति यानी कम कच्चे तेल की कीमतें ऐसी ही स्थिर रहती है, तो कीमतों में कटौती की उचित संभावना है।
सम्बंधित ख़बरें
Gold-Silver Outlook: क्या इस हफ्ते सस्ता होगा सोना-चांदी…या रिकॉर्ड हाई पर चढ़ेगा भाव? जानें एक्सपर्ट की राय
Share Market Outlook: तेज गिरावट या जारी रहेगी हरियाली, सोमवार को कैसा रहेगा बाजार? ये फैक्टर्स तय करेंगे चाल
नागपुर: मिडिल ईस्ट संकट अस्थायी, JSW चेयरमैन का भरोसा, भारतीय उद्योगों की ग्रोथ रहेगी जारी
Gold-Silver Rate Today: भारत में आज सोने-चांदी के भाव में गिरावट, जानिए अपने शहर में रेट
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
पेट्रोल की कीमतों में कोई भी बदलाव नहीं
आपकी जानकारी के लिए बता दें आज भारत में पेट्रोल की कीमत कितनी है। आज देश में पेट्रोल का प्राइस 103.44 रुपए प्रति लीटर है। भारत में पेट्रोल की कीमतों में उतार चढ़ाव बना रहता है। हालांकि पिछले कुछ समय से पेट्रोल की कीमतों में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है। ये गाड़ी वालों के लिए अच्छी खबर साबित हो सकती है। भारत में 29 जून 2024 से पेट्रोल की कीमतों में कोई भी बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है।
