पैनासोनिक (सौ. सोशल मीडिया )
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच जंग के हालातों के बीच टेस्ला कंपनी को बैटरी सप्लाई करने वाली जापानी इलेक्ट्रॉनिक्स दिग्गज पैनासोनिक ने बड़ी घोषणा की है। कंपनी ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी है कि दुनियाभर में 10,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का ऐलान किया है। ये कंपनी में काम करने वाले लगभग 2,30,000 कर्मचारियों का सिर्फ 4 प्रतिशत है। कंपनी ने प्रॉफिट को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया है।
पैनासोनिक ने कहा है कि सभी ग्रुप कंपनियों का रिव्यू किया जाने वाला है। खासतौर पर सेल्स और अप्रत्यक्ष विभाग की। साथ ही, संगठन और स्टॉफ का भी रिवैल्यूएशन किया जाने वाला है। कंपनी का उद्देश्य जापान में 5000 कर्मचारियों और अन्य दूसरे देशों से 5000 कर्मचारियों की नौकरी में कटौती करना है। हालांकि, इस दौरान कंपनी हर देश में लागू लेबल रिलेटेड रूल्स रेग्यूलेशन का पालन कर सकती है।
कूकर से लेकर टीवी और रेफ्रिजरेटर जैसे सभी इलेक्ट्रॉनिक्स अप्लाइंसेज बनाने वाली कंपनी के तौर पर घर-घर में पहचान बना चुकी है। ओसाका बेस्ड ये कंपनी एलन मस्क की इलेक्ट्रिक व्हीकल्स बनाने वाली कंपनी टेस्ला के लिए बैटरी की मुख्य सप्लायर है। कंपनी एनर्जी सेक्टर, हाउसिंग सेक्टर और ऑटो सेक्टर से भी जुड़ी है। पैनासोनिक ने फरवरी के महीने में कंपनी में कई स्ट्रक्टचरल इश्यूज को सॉल्व करने के लिए एक मैनेजमेंट रीफॉर्म प्रोग्राम का आउटलाइन तैयार किया है।
शुक्रवार को कंपनी ने ये कहा है कि इस रीफॉर्म प्रोग्राम के माध्यम से कंपनी का टारगेट कम से कम 150 बिलियन येन यानी 1 बिलियन डॉलर तक अपना प्रॉफिट हासिल करना है। शुक्रवार को जारी अपनी पूरे साल की इनकम रिपोर्ट में पैनासोनिक ने इस साल प्रॉफिट में 15 प्रतिशत की गिरावट और सेल्स में 8 प्रतिशत की गिरावट का अनुमान लगाया है।
पैनासोनिक होल्डिंग्स के सीईओ युकी कुसुमी ने जापान के एक न्यूजपेपर को अप्रैल के महीने में दिए गए एक इंटरव्यू में ये कहा था कि दूसरी कंपनियों की तुलना में बेहतर परफॉर्म करने के लिए कर्मचारियों की छंटनी करना जरूरी है।