Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Dussehra 2025 |
  • Shardiya Navratri |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ऑक्सफैम ने किया चौंकाने वाला खुलासा, कोरोना के बाद सीईओ की सैलरी में 50 प्रतिशत हुआ इजाफा

ऑक्सफैम की एक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है कि कोरोना काल के बाद से कंपनियों के सीईओ की सैलरी में भारी बढ़त हुई है। ग्लोबल लेवल के सीईओ की सैलरी में 50 प्रतिशत तक की बढ़त हुई है।

  • By अपूर्वा नायक
Updated On: May 02, 2025 | 09:42 AM

इंडियन ओरिजिन सीईओ (सौजन्य : सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली : हाल ही में ऑक्सफैम ने एक स्टडी रिपोर्ट पेश की है, जिसमें कुछ बड़ी बातें पता चली है। इस स्टडी रिपोर्ट में कंपनियों के मुख्य कार्यपालक अधिकारियों यानी सीईओ और नॉर्मल कर्मचारियों के सैलरी में असमानता चिंताजनक लेवल पर पहुंच गई है। ग्लोबल सीईओ की एवरेज सैलरी साल 2019 के बाद वास्तविक रूप से 50 प्रतिशत बढ़ा है, जबकि वर्कर्स के एवरेज सैलरी बढ़ोतरी सिर्फ 0.9 प्रतिशत है।

भारत में कंपनियों के सीईओ का ईयरली सैलरी भी एवरेज 20 लाख डॉलर पहुंच चुका है। ये स्टडी बताता है कि सीईओ और आम एम्पॉलयी के बीच सैलरी की खाई चौंकाने वाले लेवल तक बढ़ चुकी है। हकीकत यह है कि अरबपति 1 घंटे में एक एवरेज एम्पॉलयी की पूरे साल की इनकम से कहीं ज्यादा कमाई कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार सीईओ के सैलरी में साल 2019 के 29 लाख डॉलर से 50 प्रतिशत की वास्तविक बढ़त आ चुकी है। ये बढ़त एक एवरेज एम्पॉलयी के सैलरी में समान अवधि में हुई 0.9 प्रतिशत की वास्तविक ग्रोथ से बहुत ज्यादा है।

स्टडी में विभिन्न देशों में सीईओ के सैलरी का भी एनालिसिस किया गया है, जिसमें आयरलैंड और जर्मनी क्रमशः एवरेज 67 लाख डॉलर और 47 लाख डॉलर के साथ टॉप पर हैं। भारत में भी कंपनियों के सीईओ का एवरेज सैलरी साल 2024 में 20 लाख डॉलर तक पहुंच गया है। ऑक्सफैम इंटरनेशनल के कार्यकारी निदेशक अमिताभ बेहर ने इस सैलरी इनइक्लेलिटी पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि यह कोई सिस्टैमेटिक गड़बड़ी नहीं है, बल्कि कैश के लगातार ऊपर की ओर फ्लो के लिए बनाया गया एक सिस्टम है, जबकि लाखों मेहनतकश लोग जीवन जीने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

यह सैलरी इनइक्लेलिटी ऐसे समय में बढ़ रही है जब जीवन जीने की लागत तेजी से बढ़ रही है और श्रमिकों का डेली वेजेस महंगाई के साथ तालमेल बिठा पाने में नाकाम हो रहा है।अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन यानी आईएलओ के अनुसार, साल 2024 में वास्तविक सैलरी में 2.7 प्रतिशत की मामूली बढ़त हुई है, लेकिन कई देशों में कर्मचारियों की सैलरी स्थिर रही है। इस स्टडी में महिला-पुरुष के सैलरी में अंतर पर भी प्रकाश डाला गया है। हालांकि ग्लोबल लेवल पर महिला-पुरुष के बीच सैलरी अंतर में मामूली कमी आयी है, लेकिन यह अभी भी चिंताजनक रूप से हाई लेवल पर है।

विश्लेषण के अनुसार, साल 2022 और साल 2023 के दौरान महिला-पुरुष के बीच एवरेज सैलरी गेप 27 प्रतिशत से घटकर 22 प्रतिशत हो गया। ऑक्सफैम की ये स्टडी बताती है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ कदमों से ग्लोबल स्तर पर श्रमिकों के लिए नौकरी छूटने और बेसिक चीजों की बढ़ती लागत का खतरा बढ़ गया है जो आगे चलकर असमानता बढ़ाने का काम करेगा।

बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

बेहर ने आगाह करते हुए कहा कि अमेरिका की टैरिफ पॉलिसी न केवल उसके कामकाजी परिवारों को नुकसान पहुंचाएंगी, बल्कि गरीब देशों के मजदूरों के लिए भी विनाशकारी साबित होंगी। यह स्टडी ग्लोबल लेवल पर बढ़ती आय असमानता और श्रमिकों पर इसके गंभीर प्रभावों पर तत्काल ध्यान देने की जरूरत पर बल देता है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Oxfam study report on ceos salary

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 02, 2025 | 09:42 AM

Topics:  

  • Business News
  • Donald Trump
  • Salary Hike

सम्बंधित ख़बरें

1

नागपुर से वाशिंगटन को मैसेज! भागवत ने मोदी को भी दे डाली नसीहत, बोले- अलग होकर नहीं बचता कोई देश

2

दिवाली से पहले राज्यों को बोनस, केंद्र ने जारी किए 1,01,603 करोड़; इस राज्य को मिला सबसे ज्यादा पैसा

3

GST कटौती के बाद भी नहीं घटा कलेक्शन, सिंतबर में 9.1% बढ़कर ₹1.89 लाख करोड़ हुआ

4

BIS Quality Standards: भारत में कैसे तय होता है क्वालिटी स्टैंडर्ड, जानिए पूरी प्रोसेस- VIDEO

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.