सुगम्य भारत ऐप पर दर्ज हुई 1,400 से ज्यादा शिकायत, आधिकारिक आंकड़ों में सामने आयी बात
दिव्यांगजनों और बुजुर्गों की सहायता के लिए गए सुगम्य भारत ऐप में दर्ज की गई शिकायतों के आधिकारिक आंकड़े सामने आए है। जिसके अनुसार पता चला है कि इस ऐप पर 1,400 से भी ज्यादा समस्याएं दर्ज करवायी जा चुकी है, जिसमें से 75 प्रतिशत समस्याओं का हल मिल चुका है।
- Written By: अपूर्वा नायक
सुगम्य भारत ( सौजन्य : सोशल मीडिया )
नई दिल्ली : साल 2021 में केंद्र सरकार ने ‘सुगम्य भारत’ नामक मोबाइल ऐप की शुरूआत की थी। इस ऐप में आप सुलभता से जुड़ी शिकायत दर्ज कर सकते है। 2021 के बाद से आज तक इस ऐप में कितनी शिकायतें दर्ज हुई है इसके आंकड़े सामने आ गए है। इन आंकड़ों के अनुसार पता चला है कि इस ऐप पर अब तक कुल 1,400 से ज्यादा शिकायत मिली है, जिसमें से लगभग 75 प्रतिशत समस्याओं को हल किया जा चुका है। इस ऐप के आधिकारिक आंकड़ों में इस बात की जानकारी दी गई है।
सुगम्य भारत’ ऐप दिव्यांगजनों और बुजुर्गों की सहायता के लिए बनाया गया है और इसके जरिए उपयोगकर्ता सार्वजनिक बुनियादी ढांचे, परिवहन और भवनों में सुलभता संबंधी समस्याओं की शिकायतों के लिए फोटो अपलोड कर सकते हैं। ‘पीटीआई-भाषा’ की ओर से सूचना का अधिकार (आरटीआई) अर्जी दायर की गई थी जिस पर प्राप्त जवाब में यह पता चला कि 2021 से 2024 के बीच ऐप पर 1,441 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 1,081 मामलों को संबंधित प्राधिकारियों को भेजकर उनका समाधान किया गया।
एआई को किया जाएगा शामिल
आरटीआई पर प्राप्त जवाब से पता चला कि 2021-22 की अवधि में 647 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 567 का समाधान किया गया। अगले वर्ष, 530 शिकायतें दर्ज की गईं और 391 का समाधान किया गया। ऐप में 2023-24 में 264 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 123 का समाधान किया गया। ऐप की कार्यक्षमता को और बेहतर बनाने के लिए सरकार ने ऐप को पुनः डिजाइन करने तथा इसमें कृत्रिम मेधा (एआई) विशेषताएं शामिल करने की योजना बनाई है।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर के विशेष स्कूल में बच्चों के साथ लापरवाही का आरोप, दिव्यांग छात्रों को नहीं मिल रहीं बुनियादी सुविधाएं
संजय गांधी निराधार योजना में बड़ा बदलाव, बढ़ गया मासिक अनुदान, 25 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम
सार्वजनिक स्थानों को दिव्यांग अनुकूल बनाने के निर्देश, धुले कलेक्टर ने ली समीक्षा बैठक
क्या हमारे मूल्य खत्म हो रहे? बढ़ते दुष्कर्म मामलों पर थिऑसोफिकल सोसायटी कार्यक्रम में उठे सवाल
एआई संचालित चैटबॉट होगा
‘दिव्यांगजन मामलों’ के विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि उन्नत सुगम्य भारत ऐप दिव्यांगजनों के लिए एक व्यापक मंच बनेगा जिसमें एआई संचालित चैटबॉट होगा। दिव्यांगजन अधिकार कार्यकर्ता डॉ. सतेंद्र सिंह ने कहा कि ऐप के पुराने संस्करणों में तकनीकी सीमाएं थीं, खास तौर पर दृष्टिबाधित लोगों के लिए। उन्होंने कहा, ‘‘यह एक कमी थी, लेकिन वे इसे दूर करने के प्रयास कर रहे हैं। सुगम्य भारत ऐप, दिव्यांगों और बुज़ुर्गों के लिए बनाया गया एक सरकारी ऐप है। इस ऐप के ज़रिए, सार्वजनिक जगहों पर सुगमता से जुड़ी समस्याओं की रिपोर्ट की जा सकती है।
( एजेंसी इनपुट के साथ )
