महाराष्ट्र की बारिश ने दिल्ली में भी लाया भूचाल, आने वाले महीनों में रुलाएंगें प्याज के दाम
महाराष्ट्र में आने वाली तूफानी बारिश का असर आम जनता की जेब पर भी हो सकता है। आने वाले कुछ दिनों में प्याज और टमाटर की कीमतें आम जनता को परेशान कर सकती हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक
प्याज और टमाटर की कीमतों में बढ़त (सौ. डिजाइन फोटो )
महाराष्ट्र और देश के बाकी राज्यों में हो रही भारी बारिश के कारण प्याज और टमाटर की फसल खराब हो चुकी है। जिसके कारण दिल्ली में टमाटर और प्याज की सप्लाई कम हो गई है। जिसके कारण इनकी कीमतों में बढ़त का अंदाजा लगाया जा रहा है।
जून के महीने की शुरूआत में ही टमाटर की रिटेल कीमतें 24 रुपये से बढ़कर 30 रुपये प्रतिकिलो हो चुकी हैं। जिसके कारण आने वाले 2 हफ्तों में दोगुने और 1 महीने में 80 रुपये से 100 रुपये तक पहुंचने की उम्मीद जतायी जा रही है। साथ ही दूसरी ओर प्याज की कीमतों में 6 रुपये प्रतिकिलो की बढ़त देखने के लिए मिल रही है। आने वाले 1 महीने में प्याज की कीमतें 50 रुपये प्रतिकिलो तक होने के आसार हैं।
फसल खराब होने का असर
असल में महाराष्ट्र में मई के दूसरे पखवाड़े में ही प्याज की कीमतों में 20 प्रतिशत की बढ़त देखने के लिए मिल रही है। जिसका सीधा असर देश की दूसरी मंडियों या ऐसे कहे तो देश की राजधानी दिल्ली में देखने के लिए मिल रही है। जानकारों की बात मानी जाए, तो प्याज और टमाटर दोनों की ही फसल बहुत बुरी तरीके से खराब हो चुकी है। मूसलाधार बारिश का असर सप्लाई पर भी देखने के लिए मिल रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
संभाजीनगर में सीआईआई का ‘बायर-सेलर’ सम्मेलन संपन्न; डिफेन्स और ऑटोमोटिव क्षेत्र के एमएसएमई को मिलेंगे नए अवसर
Gold-Silver Rate Today: देश में सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानें आज का भाव
महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ फूटा किसानों का गुस्सा; सड़क पर प्याज फेंककर जताया विरोध, 3000 रुपये के भाव की मांग
क्या बंद होने वाले हैं पेट्रोल पंप? सरकार ने खुद सामने आकर बताई सच्चाई, LPG सिलेंडर पर भी आया अपडेट
आपको बता दें कि आने वाले दिनों में प्याज और टमाटर की कीमतों में और भी ज्यादा बढ़त दिखायी दे सकती है। आइए आपको बताते हैं कि प्याज और टमाटर की कीमतों में कितनी बढ़त आयी है और आने वाले दिनों में ये कीमत किस आंकड़े तक पहुंच सकती है।
प्याज 50 रुपये किलो और टमाटर 100 रुपये किलो जाने के आसार
देश की राजधानी दिल्ली में प्याज और टमाटर के रिटेल व्यापारी ने जानकारी दी है कि प्याज और टमाटर की पैदावार काफी कम हुई है। जिसके कारण महाराष्ट्र और दक्षिण भारत में प्याज और टमाटक के बड़े प्रोड्यूसर्स स्टेट में मूसलाधार बारिश होने के कारण फसल खराब हो गई है। जिसका सीधा असर इसकी आवक पर पड़ता हुआ नजर आ रहा है। मंडी में प्याज और टमाटर की कीमतों में तेजी भी आयी है। जिसके कारण रिटेल रेट में भी इसका असर देखने के लिए मिल रहा है।
सोने की कीमत में फिर आया बदलाव, जानिए क्या है 3 जून का भाव
साथ ही उन्होंने ये भी कहा है कि आने वाले 15 दिनों में टमाटर की कीमतें 50 रुपये के पार जा सकती है। जबकि प्याज की कीमतें 40 से 50 रुपये प्रतिकिलो तक रह सकती है। साथ ही जुलाई के महीने में टमाटर की कीमतें 100 रुपये पर पहुंच सकती हैं और प्याज की कीमतें 50 से 70 रुपये के बीच रहने की संभावना हैं।
