- Hindi News »
- Latest News »
- Gold And Silver Price Update For 3 June
सोने की कीमत में फिर आया बदलाव, जानिए क्या है 3 जून का भाव
कई दिनों की गिरावट के बाद मंगलवार को सोने के दाम में तेजी देखी गई। इसी प्रकार चांदी के भाव में भी उछाल आया है। इस बढ़ोतरी के पीछे राजनीतिक और व्यापारिक उथल-पुथल को माना जा रहा है।
- Written By: अक्षय साहू

प्रतीकात्मक तस्वीर
मुंबई: सोने की कीमत में पिछले कुछ समय से गिरावट देखी जा रही थी, लेकिन मंगलवार को सोने के दाम में इजाफा देखने को मिला है। मुंबई में 3 जून 2025 को 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 90,610 रुपये का मिल रहा है, जबकि 24 कैरेट सोना 98,850 रुपये के भाव से कारोबार कर रहा है। वहीं, चांदी की कीमत में भी 100 रुपये का उछाल आया है।
मंगलवार 3 जून को सोना हरे निशान के साथ खुला। दिल्ली में 22 और 24 कैरेट सोने का भाव क्रमशः 90,760 और 99,060 रहा। दिल्ली में आज सोने के भाव में 600 रुपये की तेजी है। हालांकि, एमसीएक्स पर सोना 0.26 प्रतिशत सस्ता होकर प्रति 10 ग्राम 97,701 रुपये की दर से बिक रहा है।
प्रमुख शहरों में सोने का भाव
भोपाल में 24 कैरेट सोना 94,820 रुपये जबकि 22 कैरेट सोना 90,300 रुपये की दर से बिक रहा है। जयपुर में 22 कैरेट सोना 90,760 रुपये तो वहीं 24 कैरेट सोना 99,000 रुपये के भाव से बिक रहा है। अहमदाबाद में 22 कैरेट सोना 90,660 रुपये तो वहीं 24 कैरेट सोना 98,900 रुपये की दर से बिक रहा है। पटना की अगर बात करें तो यहां पर 22 कैरेट सोना 90,660 रुपये तो वहीं 24 कैरेट सोना 98,900 रुपये की दर से बिक रहा है। हैदराबाद में 22 कैरेट सोना 90,610 रुपये जबकि 24 कैरेट सोना 98,850 रुपये के भाव से कारोबार कर रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
Gold-Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में भारी उछाल, ट्रंप के टैरिफ और ईरान संकट से बढ़ा सर्राफा बाजार
Gold-Silver Rate Today: सोने में रिकॉर्ड तेजी, चांदी के भाव भी बढ़े, जानें आपके शहर में आज का ताजा रेट
Gold-Silver Rate: सोने-चांदी की कीमतों में तेजी जारी, 1.5 लाख के पार हुआ गोल्ड, सिल्वर 3,000 रूपये महंगा
Gold-Silver Rate: सोने-चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन तेजी, 203 रुपये महंगा हुआ गोल्ड, सिल्वर भी उछला
क्यों महंगा हुआ सोना
मंगलवार को सोने की कीमत में उछाल इसलिए आया क्योंकि दुनियाभर में राजनीतिक और व्यापारिक तनाव बढ़ते हुए नजर आया। जब भी दुनिया में कहीं युद्ध या संकट के बादल छाते हैं तो निवेशक अपना पैसा सुरक्षित रखने के लिए सोने में निवेश करना पसंद करते हैं। इसके अलावा ट्रंप के लगातार अलग-अलग टैरिफ का ऐलान करने के चलते पिछले कुछ समय में डॉलर की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। इसलिए निवेशक सोना खरीदने में पहले की तुलना में अधिक दिलचस्पी ले रहे हैं।
IRS अधिकारी निकला धनकुबेर, CBI की रेड में करोड़ों का सोना-चांदी और कैश बरामद, ये है पूरा मामला
कैसे तय होता है सोने का भाव
भारत में सोने का भाव कई चीजों को मिलाकर तय होता है। जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के दाम, सरकार के टैक्स और रुपये की कीमत में उतार-चढ़ाव। भारत में सोना केवल निवेश का जरिया नहीं है। भारत में सोने को किसी भी शादी-ब्याह या पर्व-त्योहार के लिए काफी शुभ माना जाता है। इसके अलावा, परिवार में सोने का होना अच्छा माना जाता है। इसलिए भारतीय सोना खरीदना पसंद करते हैं।
Gold and silver price update for 3 june
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ऑपरेशन मुस्कान: आश्रय गृह से 4 बच्चे फरार, पुलिस ने रेस्क्यू कर नानावली के सुधार गृह में कराया था दाखिल
Feb 22, 2026 | 09:26 PMअकोला में किसानों और दूध उत्पादकों को योजनाओं का लाभ दिलाने जिलाधिकारी कार्यालय में होगी अहम बैठक
Feb 22, 2026 | 09:22 PMकौन है देवजी उर्फ तिरुपति…क्यों इस पर एक करोड़ रुपए का था इनाम? तेलंगाना में अब रहेगी शांति!
Feb 22, 2026 | 09:21 PMबांद्रा टर्मिनस पर आरपीएफ का ‘ऑपरेशन नार्कोस’, अवध एक्सप्रेस से जब्त किया 13.83 करोड़ का चरस
Feb 22, 2026 | 09:13 PMठाणे-घोडबंदर सड़क चौड़ीकरण पर अनिश्चितता, जिम्मेदारी फिर पीडब्ल्यूडी को सौंपने का निर्णय
Feb 22, 2026 | 09:00 PMमहाराष्ट्र के तकनीकी शिक्षकों को बड़ी सौगात: CAS के तहत पदोन्नति का मार्ग साफ, PG-PhD की अनिवार्यता खत्म
Feb 22, 2026 | 08:59 PMIND vs SA 1st Inning Highlight: साउथ अफ्रीका ने भारत के सामने खड़ा किया 188 रन का लक्ष्य, मिलर ने ठोकी फिफ्टी
Feb 22, 2026 | 08:57 PMवीडियो गैलरी

रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM














