शेयर बाजार में कल नहीं होगा कोई काम, BSE और NSE पर लटकेगा ताला; जानें क्या है बड़ी वजह
Share Market Closed: एक्सचेंज के आधिकारिक हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, 25 दिसंबर को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज दोनों में पूरे दिन कोई ट्रेडिंग नहीं होगी।
- Written By: मनोज आर्या
शेयर मार्केट, (डिजाइन फोटो/नवभारत)
Share Market Closed On 25th December: घरेलू शेयर बाजार में इस हफ्ते थोड़ा दायरे में कारोबार हो रहा है। कल की सुस्ती के बाद बाजार आज बुधवार को थोड़ी बढ़त बनाने की कोशिश करते दिखे लेकिन फिर दिन के ट्रे़ड में बेंचमार्क इंडेक्सेस एक रेंज में ही कारोबार करते दिखे। लेकिन इस बीच अगर आप गुरुवार को शेयर बाजार में ट्रेड करने की योजना बना रहे थे, तो यह जानना जरूरी है कि 25 दिसंबर, गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार बंद रहेंगे।
एक्सचेंज के आधिकारिक हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, 25 दिसंबर (क्रिसमस) के मौके पर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) दोनों में पूरे दिन कोई ट्रेडिंग नहीं होगी। बाजार में कारोबार अब शुक्रवार, 26 दिसंबर 2025 से दोबारा शुरू होगा। इसके बाद 27 और 28 को शनिवार और रविवार होने के कारण घरेलू शेयर बाजार में कोई ट्रेड नहीं होगा।
किन सेगमेंट्स में नहीं होगी ट्रेडिंग?
क्रिसमस की छुट्टी के चलते गुरुवार को शेयर बाजार से जुड़े सभी प्रमुख सेगमेंट्स बंद रहेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
IPO Market: 2026 में बना नया रिकॉर्ड! एक ही दिन में 6 SME IPO की बंपर लिस्टिंग, बाजार में मची हलचल
रोजाना सिर्फ 7 रुपये लगाओ, बुढ़ापे में ₹60,000 सालाना पाओ! जानिए Atal Pension Yojana का पूरा कैलकुलेशन
Gold-Silver Rate Today: आज सोने के दामों में गिरावट और चांदी भी 2800 से अधिक फिसली, जानें आज का ताजा भाव
Trent Share Crash: पहली तिमाही के नतीजों ने बढ़ाई निराशा, एक ही दिन में 10% टूटा Tata का यह मल्टीबैगर स्टॉक
- इक्विटी ट्रेडिंग
- इक्विटी डेरिवेटिव्स
- सिक्योरिटीज लेंडिंग एंड बॉरोइंग (SLBs)
- करेंसी डेरिवेटिव्स
- इंटरेस्ट रेट डेरिवेटिव्स
इन सभी सेगमेंट्स में कारोबार पूरी तरह से बंद रहेगा। यानी निवेशक और ट्रेडर्स किसी भी तरह का लेनदेन नहीं कर पाएंगे।
क्या MCX पर होगा कारोबार?
कमोडिटी ट्रेडर्स के लिए भी गुरुवार को बदलाव रहेगा। MCX (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) पर सुबह का सेशन पूरी तरह बंद रहेगा, लेकिन शाम का सेशन 5 बजे से खुला रहेगा। हालांकि, कमोडिटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट में भी ट्रेडिंग सीमित रहेगी और पूरी गतिविधि अगले दिन से सामान्य होगी।
दिसंबर का आखिरी हॉलिडे
बता दें कि क्रिसमस की छुट्टी दिसंबर महीने की इकलौती मार्केट हॉलिडे है और इसके साथ ही 2025 की आखिरी ट्रेडिंग छुट्टी भी है। इसके बाद बाजार नए साल का स्वागत करेगा।
2026 में 15 दिन बंद रहेगा NSE
इसी बीच, NSE ने साल 2026 के लिए ट्रेडिंग हॉलिडे कैलेंडर भी जारी कर दिया है। अगले साल शेयर बाजार कुल 15 दिनों के लिए बंद रहेगा, जिनमें से 4 छुट्टियां शनिवार या रविवार को पड़ रही हैं, जब वैसे भी बाजार बंद रहता है। 2026 की पहली छुट्टी 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) को होगी। 2026 में मार्च महीना शेयर बाजार के लिहाज से सबसे ज्यादा छुट्टियों वाला महीना रहेगा। इस महीने में तीन हॉलीडे हैं। इन मौकों पर शेयर मार्केट बंद रहेगा।
- 3 मार्च- होली
- 26 मार्च- श्रीराम नवमी
- 31 मार्च- श्री महावीर जयंती
ये भी पढ़ें: क्रिसमस से पहले मार्केट में सन्नाटा! आईटी और फार्मा ने बिगाड़ा खेल, लाल निशान में बंद हुआ सेंसेक्स
वहीं फरवरी, जुलाई और अगस्त में कोई ट्रेडिंग छुट्टी नहीं होगी, क्योंकि इन महीनों में आने वाली राष्ट्रीय छुट्टियां वीकेंड पर पड़ रही हैं। एक्सचेंज ने यह भी साफ किया है कि मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन रविवार, 8 नवंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। यह विशेष सेशन दिवाली के मौके पर नए संवत की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है।
