-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- No Competition With Nandini Sale Of Milk Curd In Bengaluru Only Online Amul Chief
नंदिनी के साथ प्रतिस्पर्धा नहीं, बेंगलुरु में दूध, दही की बिक्री सिर्फ ऑनलाइन होगी: अमूल प्रमुख
- Written By: शुभम सोनडवले

नयी दिल्ली. कर्नाटक के लोकप्रिय दूध ब्रांड नंदिनी के साथ बाजार में संघर्ष को लेकर राजनीतिक विवाद में फंसने के बीच अमूल ब्रांड के तहत दुग्ध उत्पादों की बिक्री करने वाली गुजरात की सहकारिता कंपनी के प्रमुख ने मंगलवार को कहा कि वह बेंगलुरु में केवल ऑनलाइन चैनल के जरिये दूध और दही बेचेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि नंदिनी दूध के साथ उनकी कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है। नंदिनी दूध राज्य सरकार की सब्सिडी की वजह से सस्ता बैठता है।
गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (जीसीएमएमएफ) के प्रबंध निदेशक जयेन मेहता ने कहा कि ‘अमूल बनाम नंदिनी’ परिदृश्य नहीं हो सकता क्योंकि दोनों सहकारी समितियां किसानों के स्वामित्व वाली हैं। उन्होंने कहा कि जीसीएमएमएफ अपने अमूल उत्पादों को केवल ई-कॉमर्स मंच के माध्यम से बेचेगी और उसका कर्नाटक में पूर्ण रूप से प्रवेश की कोई योजना नहीं है। उनके अनुसार, अमूल वर्ष 2015-16 से उत्तरी कर्नाटक के दो जिलों में ताजा दूध बेच रही है, लेकिन ‘कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है’ क्योंकि कर्नाटक मिल्क फेडरेशन (केएमएफ) का नंदिनी दूध अमूल की तुलना में बहुत सस्ता है, क्योंकि उसे राज्य सरकार की ओर से सब्सिडी दी जा रही है।
#WATCH | There is no issue of Amul vs Nandini. Both are cooperatives and owned by farmers and both have been working together for the last several decades to make India the largest producer of milk in the world: Jayen Mehta, Amul MD on Amul vs Nandini controversy in poll-bound… pic.twitter.com/8XWC8MrwZZ — ANI (@ANI) April 11, 2023
उन्होंने कहा कि अमूल का दूध 54 रुपये प्रति लीटर है जबकि नंदिनी का दूध 39 रुपये प्रति लीटर है, क्योंकि राज्य सरकार किसानों को सब्सिडी देती है। पांच अप्रैल को अमूल द्वारा बेंगलुरु में दूध और दही की आपूर्ति करने की घोषणा के बाद से एक राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। विपक्षी दलों – कांग्रेस और जनता दल (एस) ने राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा पर अपना निशाना साधा है, जबकि विधानसभा चुनाव सिर्फ एक महीने दूर हैं। विपक्षी दलों ने आशंका व्यक्त की है कि 21,000 करोड़ रुपये के नंदिनी ब्रांड का अमूल के साथ विलय किया जा सकता है।
मेहता ने कहा, ‘‘विलय का कोई सवाल ही नहीं है। दोनों सहकारी समितियां हैं। अमूल का स्वामित्व गुजरात के किसानों के पास है और नंदिनी का स्वामित्व कर्नाटक के किसानों के पास है। हम दोनों भारत के सहकारी डेयरी उद्योग के निर्माण के लिए अभी से नहीं बल्कि दशकों से साथ काम कर रहे हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
शराब शौकीनों के लिए बड़ा झटका! ओल्ड मोंक, रॉयल चैलेंज समेत कई ब्रांड्स पर लगा बैन, FSSAI ने लिया एक्शन
ITR Refund: इनकम टैक्स फाइलिंग के बाद कब आएगा आपका रिफंड, ऐसे चेक करें पैसा और अपना लाइव स्टेटस
Corporate Rules 2026: जेपीसी ने घटाया पेनल्टी का बोझ, MD बनने की उम्र अब 18 साल
कर्नाटक में डीके शिवकुमार कैबिनेट का होगा विस्तार, 20 नए मंत्रियों की एंट्री फिक्स, देखें पूरी लिस्ट
मेहता ने कहा, “इनके कारण भारत को दुनिया में दूध का सबसे बड़ा उत्पादक बना है। मेहता जो वर्तमान में जीसीएमएमएफ के प्रभारी प्रबंध निदेशक हैं, ने कहा कि ‘नंदिनी को अमूल से कोई खतरा नहीं है’ और न ही अमूल को नंदिनी से कोई खतरा है। दोनों सहकारी समितियां एक-दूसरे के साथ तालमेल और सहयोग के साथ काम कर रही हैं।”
कर्नाटक में अपने उत्पादों की पेशकश के बारे में, मेहता ने कहा कि सहकारी समिति वर्ष 2015-16 से उत्तर कर्नाटक में हुबली और धारवाड़ में ताजा दूध बेच रही है, हालांकि इसकी मात्रा इन दो जिलों में नंदिनी द्वारा प्रतिदिन बेचे जाने वाले लगभग 1.30 लाख लीटर दूध के मुकाबले केवल 8,000-10,000 लीटर ही है। उन्होंने कहा, ‘लोग कह रहे हैं कि अमूल ने कर्नाटक में प्रवेश किया है। लेकिन हम वहां वर्ष 2015-16 से ही हैं।’
उन्होंने कहा कि बेंगलुरु में हाल ही में बाजार में पेश किया गया अमूल ताजा (टोन्ड मिल्क) केवल और केवल ई-कॉमर्स मंच के माध्यम से उपलब्ध है। उन्होंने दक्षिणी राज्य में पूर्ण प्रवेश की योजना को भी खारिज कर दिया क्योंकि कीमत में बड़े अंतर की वजह से यह संभव नहीं है।
जीसीएमएमएफ के पास कर्नाटक में दूध प्रसंस्करण संयंत्र और अन्य बुनियादी ढांचा नहीं है। उन्होंने दो सहकारी समितियों के बीच संबंध का उदाहरण देते हुए कहा कि आज भी अमूल आइसक्रीम नंदिनी के दूध से तैयार की जा रही है और उनके संयंत्रों में पैक की जा रही है। आइसक्रीम के लिए यह जुड़ाव वर्ष 1998 से बना हुआ है।
No competition with nandini sale of milk curd in bengaluru only online amul chief
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
SL vs IND: श्रीलंका दौरे से पहले BCCI का बड़ा फैसला, टीम से बाहर इन दो स्पिनरों को मिली अहम जिम्मेदारी
Aug 04, 2026 | 06:45 AMअमेरिका में ट्रंप के नए टैरिफ पर कानूनी जंग, 25 राज्यों ने कोर्ट में किया मुकदमा, जानें क्यों बढ़ा विवाद?
Aug 04, 2026 | 06:41 AMLIVEआज की ताजा खबर 04 अगस्त LIVE: यूपी में आज विधानसभा में सप्लीमेंट्री बजट पेश करेगी योगी सरकार
Aug 04, 2026 | 06:37 AMArbaaz Khan Birthday: खिलाड़ी का ऑफर ठुकराया, डेब्यू बार-बार टला, फिर दरार ने बदल दी अरबाज खान की किस्मत
Aug 04, 2026 | 06:30 AMBirthday Horoscope: 4 अगस्त को जन्मे बच्चे होंगे अध्ययनशील, करियर में पाएंगे ऊंचा मुकाम
Aug 04, 2026 | 06:15 AMअब 5 चालान पड़े भारी, बार-बार ट्रैफिक नियम तोड़े तो रद्द हो सकता है Driving License, जानिए नया नियम
Aug 04, 2026 | 06:00 AMKishore Kumar Story: अभास कुमार से बने किशोर कुमार, चार शादियां, मधुबाला का प्यार और कई अनसुने किस्से
Aug 04, 2026 | 06:00 AMवीडियो गैलरी

वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM
मुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 09:28 PM
दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM
2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM














