निर्मला सीतारमण ने राष्ट्रपति को सौंपी बजट की कॉपी, सोना-चांदी धड़ाम, शेयर बाजार भी लाल निशान में खुला
Union Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात कर उन्हें बजट की कॉपी सौंपी है. इसके बाद वो कैबिनेट बैठक में शामिल होंगी।
- Written By: अर्पित शुक्ला
निर्मला सीतारमण, राष्ट्रपति मुर्मू (Image- Social Media)
Budget 2026: संसद में बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान वित्त मंत्री ने राष्ट्रपति को बजट की कॉपी सौंपी। इसके बाद, वे कैबिनेट बैठक में शामिल होंगी, और फिर सुबह 11 बजे से अपना बजट भाषण शुरू करेंगी। यह निर्मला सीतारमण का लगातार नौवां बजट है। बजट भाषण की कोई निश्चित समय सीमा नहीं होती है।
बजट से पहले बाजार में हलचल
राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जैसे ही कैबिनेट बैठक में हिस्सा लिया, बजट से पहले बाजार में एक बड़ी हलचल देखी गई। सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई, और शेयर बाजार भी लाल निशान में खुला। निवेशक बजट घोषणाओं को लेकर सतर्क हैं, जिससे सोने और चांदी जैसे सेफ-हेवन निवेशों में तेज बिकवाली देखी गई। साथ ही, इक्विटी बाजार भी बजट के ऐलानों से पहले दबाव में नजर आ रहा है।
निर्मला सीतारमण के ‘बजट लुक’ में क्या है खास?
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज सुबह 11 बजे केंद्रीय बजट 2026-27 पेश कर रही हैं। यह उनका लगातार नौवां बजट है। बजट वाले दिन उनकी साड़ी हमेशा चर्चा का विषय रहती है, क्योंकि इसमें अक्सर भारत की संस्कृति और परंपरा की झलक दिखाई देती है।
सम्बंधित ख़बरें
Corporate Rules 2026: जेपीसी ने घटाया पेनल्टी का बोझ, MD बनने की उम्र अब 18 साल
Income Tax: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बड़ा आदेश, इनकम टैक्स चोरी करने वालों पर सख्त कार्रवाई
India Romania Relations: राष्ट्रपति मुर्मु की रोमानिया यात्रा, व्यापार और रक्षा सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति
मोहन सरकार का पहला अनुपूरक बजट पेश, 7,765.76 करोड़ रुपये का प्रावधान, आज होगी विधानसभा में चर्चा
इस बार वित्त मंत्री ने हाथ से बुनी बैंगनी रंग की कांचीवरम सिल्क साड़ी पहनी है, जो तमिलनाडु की पारंपरिक बुनाई से जुड़ी हुई है। साड़ी में हल्के सुनहरे-भूरे रंग के चेक (कट्टम) और धागे के काम के साथ कॉफी ब्राउन बॉर्डर है।
यह भी पढ़ें- Budget History: सूटकेस से टैबलेट तक, तस्वीरों में देखें भारतीय बजट के बदलने की पूरी कहानी
कहां और कैसे देखें बजट?
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बजट भाषण सुबह 11 बजे से लाइव प्रसारित होगा। इसे संसद टीवी और डीडी न्यूज पर देखा जा सकता है। इसके अलावा इन चैनलों के यूट्यूब प्लेटफॉर्म और प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) के यूट्यूब चैनल पर भी लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध रहेगी।
बजट भाषण के कुछ देर बाद बजट से जुड़े सभी दस्तावेज indiabudget.gov.in और PIB की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाते हैं। बजट को आसान भाषा में समझने के लिए नवभारत लाइव की वेबसाइट पर भी विजिट किया जा सकता है, जहां बजट के हर अहम पहलू और उसके असर को विस्तार से समझाया जाएगा।
