-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- Nasscom Us Ceo Forum Begins Technology Cooperation Between India And America Will Increase
नैसकॉम यूएस सीईओ फोरम की शुरुआत, भारत-अमेरिका के बीच बढ़ेगा टेक्नोलॉजी सहयोग
- Written By: मनोज आर्या
Nasscom: न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूत बिनय प्रधान ने कहा कि इस मंच का निर्माण सही समय पर किया गया है और इसमें भारत-अमेरिका प्रौद्योगिकी साझेदारी एक अहम भूमिका निभाएगा।

प्रतीकात्मक तस्वीर
NASSCOM US CEO Forum: उद्योग संगठन नैसकॉम ने भारत-अमेरिका प्रौद्योगिकी सहयोग को गहरा करने और वैश्विक डिजिटल बदलाव एवं समावेशी आर्थिक वृद्धि के आधार के रूप में द्विपक्षीय प्रौद्योगिकी गलियारे को मजबूत करने के वास्ते एक विशेष मंच शुरू किया है। ‘नैसकॉम यूएस सीईओ फोरम’ की शुरुआत पिछले सप्ताह न्यूयॉर्क स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास में की गई। अमेरिकी बहुराष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी सेवा एवं परामर्श कंपनी कॉग्निजेंट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) रवि कुमार को मंच का प्रमुख नियुक्त किया गया है, जबकि एलएंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज के सीईओ एवं प्रबंध निदेशक अमित चड्ढा सह-अध्यक्ष के रूप में कार्य करेंगे।
उद्योग मंडल ने एक बयान में कहा कि एक प्रमुख नेतृत्व मंच के रूप में परिकल्पित ‘नैसकॉम यूएस सीईओ फोरम’ का मकसद भारत और अमेरिका के बीच प्रौद्योगिकी एवं नवाचार साझेदारी को आगे बढ़ाना है, जो दुनिया के सबसे प्रगतिशील द्विपक्षीय संबंधों में से एक है। यह मंच अग्रणी भारतीय प्रौद्योगिकी के सीईओ और प्रमुख अमेरिकी हितधारकों को नवाचार, उद्यम, नीति एवं प्रतिभा विकास के क्षेत्र में रणनीतिक संवाद को आगे बढ़ाने के लिए एक साथ लाएगा।
सही समय पर हुआ मंच का निर्माण
न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूत बिनय प्रधान ने बयान में कहा कि इस मंच का निर्माण सही समय पर किया गया है और इसमें भारत-अमेरिका प्रौद्योगिकी साझेदारी एवं नवाचार, प्रतिभा व वैश्विक नेतृत्व के भविष्य के लिए एक बल गुणक के रूप में काम करने की क्षमता है। नैसकॉम के अध्यक्ष राजेश नांबियार ने कहा कि यूएस सीईओ फोरम उद्योग जगत के लोगों को सार्थक सहयोग को बढ़ावा देने, प्रमुख हितधारकों के साथ तालमेल बनाने तथा नवाचार, प्रतिभा एवं निवेश में नई संभावनाओं की तलाश करने के वास्ते एक साथ लाता है।
सम्बंधित ख़बरें
8th Pay Commission: क्या कोविड में रोके गए 18 महीने का बकाया DA देगी सरकार? 8वें वेतन आयोग के बीच चर्चा तेज
EPFO Website आज भी बंद? जानें पोर्टल न खुलने की वजह और कब तक शुरू होंगी ऑनलाइन सेवाएं
US Citizenship: बर्थराइट सिटीजनशिप पर बोले डोनाल्ड ट्रंप, कहा- यह कानून सिर्फ गुलामों के लिए था
इन 5 शेयरों में चल रहा था ‘पंप एंड डंप’ का गंदा खेल, SEBI ने पकड़ा ₹143 करोड़ का घोटाला; 221 पर ट्रेड से रोक
यह भी पढ़ें: अब चीन में H20 AI चिप बेच सकेगी Nvidia, अमेरिकी प्रशासन से मिली मंजूरी
भारत-अमेरिका प्रौद्योगिकी को मिलेगा सहयोग
बयान में आगे कहा गया कि यह मंच भारत-अमेरिका प्रौद्योगिकी साझेदारी को सहयोग से सह-निर्माण की ओर आगे बढ़ाने, एआई, सेमीकंडक्टर, स्वच्छ प्रौद्योगिकी एवं भविष्य के कौशल की परिवर्तनकारी क्षमता को उजागर करने पर भी ध्यान केंद्रित करेगा। यह सीमा पार साझेदारियों को मजबूत व सुरक्षित बनाने और इनोवेशन-आधारित डिजिटल परिवेश का निर्माण करने पर भी ध्यान देगा।
Nasscom us ceo forum begins technology cooperation between india and america will increase
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अकोला में OBC समाज की ललकार: 50% आरक्षण की सीमा हटाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर तीव्र धरना
Jul 02, 2026 | 12:59 PMराम के नाम पर पाप करने वालों को न राजदंड से राहत मिलेगी, न धर्मदंड से; चंदा विवाद पर बोले सुधांशु त्रिवेदी
Jul 02, 2026 | 12:57 PMक्या केतन अग्रवाल मर्डर केस में शामिल है कोई तीसरा शख्स? तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी लोनावला पुलिस
Jul 02, 2026 | 12:49 PM8th Pay Commission: क्या कोविड में रोके गए 18 महीने का बकाया DA देगी सरकार? 8वें वेतन आयोग के बीच चर्चा तेज
Jul 02, 2026 | 12:46 PMसीहोर के जावर में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार यात्री बस, हादसे में कई लोग गंभीर घायल
Jul 02, 2026 | 12:43 PMमुंबई में भारी बारिश से जलाशयों का जलस्तर 7.31% तक पहुंचा, ओवरफ्लो हुई पवई झील; शुक्रवार को बीएमसी की बैठक
Jul 02, 2026 | 12:39 PMदिल्ली–पंजाब में आतंकी साजिश का भंडाफोड़: ISI नेटवर्क से जुड़े 4 आरोपी गिरफ्तार
Jul 02, 2026 | 12:35 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM













