Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मिलिए देश के सबसे छोटी उम्र के करोड़पति बच्चे से, सिर्फ 17 महीने में कमाए करोडों

आईटी सेक्टर की सबसे जानी मानी कंपनी इंफोसिस के को फाउंडर नारायण मूर्ति की कंपनी ने इस तिमाही में जमकर प्रॉफिट हासिल किया है। जिसके चलते उनके 17 महीने के पोते एकाग्र रोहन मूर्ति ने डिविडेंड के तौर पर करोड़ो की कमाई की।

  • By अपूर्वा नायक
Updated On: Apr 18, 2025 | 03:56 PM

प्रतीकात्मक तस्वीर

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली : क्या आप कभी सपने में भी ये सोच सकते हैं कि सिर्फ 17 महीने का बच्चा करोड़ों का मालिक बन सकता है? अगर ये सोचकर आप हैरान है, तो आपको बता दें कि ये बिल्कुल सच बात हैं। भारत के आईटी सेक्टर के दिग्गज बिजनेसमैन इंफोसिस के को फाउंडर नारायण मूर्ति के केवल 1 साल 5 महीने यानी 17 महीने के पोते एकाग्र रोहन मूर्ति ने अब तक अपने दादाजी की कंपनी से 10.65 करोड़ रुपए का डिविडेंड कमा लिया है। हाल ही में आईटी कंपनी इंफोसिस ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 22 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंट घोषित किया है। जिसके कारण उनके पोते को 3.3 करोड़ रुपये और भी मिलेंगे।

कब मिलेगा डिविडेंड

आईटी कंपनी इंफोसिस ने 22 रुपये प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है। इसी के साथ उनके पोते एकाग्र जिसके पास कंपनी के 15 लाख शेयर हैं और जो साथ ही कुल हिस्सेदारी का 0.04 प्रतिशत बनता है। डिविडेंट हासिल करने के लिए कंपनी ने इसकी रिकॉर्ड डेट 30 मई तय की है और इसकी पेमेंट की तारीख 30 जून तय की गई है।

डिविडेंड से अब तक इतनी कमाई

इंफोसिस के को फाउंडर नारायण मूर्ति के 17 महीने के पोते एकाग्र रोहन मूर्ति को इससे पहले इस साल 3 बार में कुल 7.35 करोड़ रुपए का अंतरिम डिविडेंड मिला था। अब फाइनल डिविडेंड के साथ उनकी कुल संपत्ति 10.65 करोड़ रुपए हो जाएगी। इतना ही नहीं एकाग्र सिर्फ 1 साल 5 महीने यानी 17 महीने की उम्र में भारत के सबसे छोटे उम्र वाले करोड़पति में से एक हैं।

सम्बंधित ख़बरें

पड़ोसी देश में ‘अंधेरा’ भविष्य! पाकिस्तान के 63% युवा कभी नहीं गए स्कूल, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

शेयर मार्केट की ABC: कम रिस्क, ज्यादा मुनाफा, क्या होता है ETF? कैसे बना सकता है स्मार्ट इन्वेस्टर

ट्रंप की एक धमकी…और लहूलूहान हुआ भारत का शेयर बाजार, एक झटके में निवेशकों का 8 लाख करोड़ स्वाहा

Budget 2026: क्रिप्टोकरेंसी पर 30% टैक्स में मिलेगी राहत? वित्त मंत्री पर टिकी निवेशकों की निगाहें

बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

कैसे मिले शेयर

आपको बता दें, कि साल 2024 में नारायण मूर्ति ने अपने 17 महीने के पोते एकाग्र को कंपनी के 15 लाख शेयर गिफ्ट किए थे। उस समय इन शेयरों की मार्केट वैल्यू 240 करोड़ रुपए से ज्यादा थी। उस समय नवंबर 2023 में जन्मे एकाग्र केवल चार महीने के ही थे। कंपनी ने मार्च तिमाही में 40,925 करोड़ रुपए की रेवेन्यू रिपोर्ट पेश की जो पिछले तिमाही से 2 प्रतिशत कम है।

Narayan murthy grandson ekagra murthy earn 33 crore from dividend

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 18, 2025 | 03:29 PM

Topics:  

  • Business News
  • Infosys
  • Narayana Murthy

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.