Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Bilateral Trade Agreements: कॉमर्स एवं उद्योग राज्य मंत्री का बड़ा बयान, बोले- द्विपक्षीय व्यापार समझौते को लेकर लगातार बात जारी

भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते यानी बीटीए को लेकर लगातार बाचतीच जारी है, जिसकी जानकारी वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने दी है।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Apr 26, 2025 | 06:42 PM

वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद (सौ. सोशल मीडिया एक्स )

Follow Us
Close
Follow Us:

न्यूयॉर्क : एक ओर जहां भारत और पाकिस्तान के बीच तनातनी जारी है, वहीं एक ओर अमेरिका के साथ भी ट्रेड को लेकर बातचीत जारी है। इसी सिलसिले में वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा है कि भारत और अमेरिका के बीच होने वाले द्विपक्षीय व्यापार समझौते यानी बीटीए को लेकर लगातार चर्चा और संवाद जारी है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा है कि इस बातचीत का पहला फेज पर इस साल अक्टूबर के महीने तक काम भी शुरू हो जाएगा।

प्रसाद ने शुक्रवार को न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूतावास के एक संवाद सेशन में इंडियन -अमेरिकन समुदाय के सदस्यों को संबोधित करते हुए ये टिप्पणियां कीं गई हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी यानी आईटी मंत्रालय की भी जिम्मेदारी संभाल रहे प्रसाद ने कहा है कि भारत और अमेरिका के बीच बहुत अच्छे संबंध हैं और दोनों देशों के बीच लगातार चर्चा और कम्यूनिकेशन होता रहता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई पिछली बातचीत में द्विपक्षीय व्यापार समझौते यानी बीटीए की फॉर्मेलिटी और तौर-तरीके तय कर लिए गए हैं और सितंबर तक, आप हमारे प्रोग्राम्स और पॉलिसीज का पहला हिस्सा देखेंगे।

इस कार्यक्रम के शुरू होने से पहले पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के लिए एक मिनट का मौन रखा गया। इस हमले में 26 भारतीय सैलानी मारे गए थे और कई अन्य घायल हुए थे। प्रसाद ने शोकाकुल परिवारों और पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए अपने संबोधन की शुरूआत की।

सम्बंधित ख़बरें

पन्नू हत्या की साजिश: निखिल गुप्ता ने गुनाह कबूला, अमेरिकी कोर्ट 29 मई को सुनाएगी 40 साल तक की सजा

ईरान ने कर लिया परमाणु परीक्षण! तनाव के बीच आया 5.5 तीव्रता का भूकंप, तो अमेरिका की धड़कनें हुईं तेज

भारत-इजरायल की दोस्ती खत्म! PM मोदी के दौरे से ठीक पहले उठाया बड़ा कदम, पाकिस्तान का दिया साथ

Bank Locker से सामान चोरी होने पर क्या हैं नियम? जानें मुआवजे और शिकायत की पूरी प्रक्रिया

इस कार्यक्रम में इंडियन- अमेरिकन कम्यूनिटी के प्रमुख सदस्यों, बैंकिंग, फाइनेंस और कॉरपोरेट सेक्टर के सीनियर ऑफिसर्स के साथ-साथ स्टूडेंट्स की उपस्थिति में अपने संबोधन में प्रसाद ने प्रवासी समुदाय यानी एनआरआई समुदाय से आग्रह किया कि वे इस बारे में सुझाव दें कि द्विपक्षीय व्यापार समझौते यानी बीटीए में किन मुद्दों को उठाया जाना चाहिए, ताकि उन पर विचार किया जा सके। उन्होंने कहा है कि कम्यूनिटी को भी अमेरिकी सरकार को अपने सुझाव देने चाहिए, ताकि जब दोनों सरकारें बात करें, तो आपके सुझावों को प्राथमिकता दी जा सकती। हम उन विचारों और टिप्स के लिए खुले हैं। मैं आपको आश्वस्त कर सकता हूं कि चीजें बहुत पॉजिटिव दिख रही हैं। आप बहुत पॉजिटिव रिजल्ट सुनेंगे।

बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

प्रसाद ने कहा कि ट्रेड एग्रीमेंट को लेकर अमेरिका और भारत के बीच बातचीत अलग-अलग स्तरों पर हो रही है, जिसकी शुरुआत राष्ट्रपति ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व से हुई है। वर्तमान में कॉमर्स डिपार्टमेंट के एडिशनल सेक्रेटरी वाशिंगटन में हैं और द्विपक्षीय व्यापार समझौते यानी बीटीए और इसके तौर-तरीकों पर चर्चा कर रहे हैं। प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते यानी बीटीए पर भारतीय और अमेरिकी अधिकारियों के बीच विचार-विमर्श बुधवार को वाशिंगटन में शुरू हुआ, जिसका उद्देश्य मुद्दों को सुलझाना और बातचीत को रफ्तार देना है।

(एजेंसी इनपुट के साथ) 

Minister of state for commerce and industry jitin prasada statement on bta

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 26, 2025 | 05:51 PM

Topics:  

  • America
  • Bilateral Trade Agreement
  • Business News
  • India

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.