-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Mexico Tariff India 50 Percent Economy
अमेरिका के बाद अब मेक्सिको ने भारत पर लगाया 50% टैरिफ, लोकल इंडस्ट्री को मजबूत करने का दावा
- Written By: प्रिया सिंह
Mexico Tariff India: मेक्सिको ने भारत समेत एशियाई देशों पर 50% टैरिफ लगाया। यह टैरिफ ऑटो, टेक्सटाइल, स्टील जैसे सामानों पर लागू होगा। मेक्सिको ने लोकल इंडस्ट्री को मजबूत करने के लिए यह कदम उठाया।

मेक्सिको ने भारत समेत एशियाई देशों पर 50% टैरिफ लगाया (सोर्स- सोशल मीडिया)
Mexico 50 Percent Tariff: एक बड़ा व्यापारिक घटनाक्रम सामने आया है, जहां अमेरिका के बाद अब मेक्सिको ने भारत समेत कई एशियाई देशों पर भारी-भरकम टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है। मेक्सिको की सीनेट ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस फैसले के तहत, ऑटो पार्ट्स, टेक्सटाइल और स्टील जैसे कई सामानों पर 50 प्रतिशत तक टैरिफ लगाया जाएगा। मेक्सिको सरकार का कहना है कि इस कदम का मुख्य उद्देश्य घरेलू उद्योगों को सस्ते आयात से बचाकर उन्हें मजबूत करना है।
50% टैरिफ का झटका, किन सामानों पर असर?
मेक्सिको द्वारा 50 प्रतिशत तक टैरिफ बढ़ाने के फैसले से भारत और चीन जैसे उन एशियाई देशों को करारा झटका लगेगा, जिनका मेक्सिको के साथ कोई मुक्त व्यापार समझौता (Free Trade Deal) नहीं है। मेक्सिको की सीनेट में पास हुए इस प्रस्ताव के तहत, मुख्य रूप से ऑटो, ऑटो पार्ट्स, टेक्सटाइल, कपड़े, प्लास्टिक और स्टील जैसे सामानों पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया जाएगा। इसके अलावा, ज्यादातर अन्य सामानों पर टैरिफ बढ़ाकर 35 प्रतिशत तक किया जा सकता है।
सरकार ने तर्क दिया है कि सस्ते आयात के कारण उनकी स्थानीय कंपनियों पर जो दबाव पड़ रहा था, वह अब कम होगा और घरेलू इंडस्ट्री को मजबूती मिलेगी। हालांकि, यह कदम चीन और मेक्सिको के लोकल बिजनेस ग्रुप्स के विरोध के बावजूद उठाया गया है, जो मेक्सिको की व्यापार नीति में एक बड़े बदलाव का संकेत देता है।
सम्बंधित ख़बरें
अमेरिका में ट्रंप के नए टैरिफ पर कानूनी जंग, 25 राज्यों ने कोर्ट में किया मुकदमा, जानें क्यों बढ़ा विवाद?
Industrial Production Growth: भारत की औद्योगिक उत्पादन वृद्धि दर जून में 7.3 प्रतिशत तक मजबूत हुई
भारत-चीन पर US का टैरिफ बम! रूसी तेल खरीदने पर अब लगेगा 100% टैक्स; अमेरिकी सीनेट में बिल पास
नवभारत संपादकीय: भारत की फार्मेसी पर टैरिफ की मार! जेनरिक दवाओं पर नया विवाद
पहले 1400 सामानों पर टैरिफ बढ़ाने का था प्रस्ताव
शुरुआत में, मेक्सिको के प्रस्ताव में लगभग 1,400 इंपोर्ट लाइनों पर टैरिफ बढ़ाने की बात कही गई थी, लेकिन सीनेट से पास हुए नए ड्राफ्ट में थोड़ी नरमी बरती गई है। नए प्रस्ताव में इन लाइनों में से दो-तिहाई पर ड्यूटी कम कर दी गई है। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब मेक्सिको को यूनाइटेड स्टेट्स-मेक्सिको-कनाडा एग्रीमेंट (USMCA) की समीक्षा का सामना करना पड़ेगा, जो 1 जुलाई 2026 से शुरू होने वाली है।
USMCA और टैरिफ की समीक्षा
USMCA, अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा के बीच एक महत्वपूर्ण मुक्त व्यापार समझौता है जो 1 जुलाई 2020 से लागू हुआ था। समझौते के आर्टिकल 34.7 के अनुसार, हर छह साल में इस समझौते की समीक्षा (रिव्यू) होना जरूरी है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि यह तीनों ही देशों के लिए फायदेमंद बना रहे। अगर समीक्षा में यह समझौता सफल रहता है, तो इसे 2036 तक बढ़ाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: Share Market की मिली-जुली शुरुआत, प्री ओपनिंग में सेंसेक्स चढ़ा और निफ्टी टूटा
मेक्सिको के इस नए टैरिफ ने उन देशों के निर्यातकों (Exporters) के लिए आयात की लागत काफी बढ़ा दी है, जिससे भारत, दक्षिण कोरिया, थाईलैंड और इंडोनेशिया जैसे देश प्रभावित होंगे। यह फैसला मेक्सिको की आगामी व्यापारिक चुनौतियों के लिए तैयारी करने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।
Mexico tariff india 50 percent economy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Fire-Boltt की स्मार्टफोन मार्केट में धमाकेदार एंट्री, 25 अगस्त को लॉन्च होगा पहला Boltt Phone
Aug 05, 2026 | 04:00 AMAaj Ka Rashifal: मेष को कोर्ट में सफलता, कन्या को प्रतियोगी परीक्षा में जीत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Aug 05, 2026 | 12:15 AMभोजपुरी बवाल में मचा बवाल, बीच में शो छोड़कर चले गए पवन सिंह, निरहुआ हुए भावुक, तेज प्रताप यादव भी रह गए हैरान
Aug 04, 2026 | 11:38 PMजाग गई कांग्रेस…दिल्ली में MP संगठन को लेकर हुई बैठक, 6 जिला अध्यक्षों की छुट्टी तय; इन नेताओं पर गिरेगी गाज
Aug 04, 2026 | 11:29 PMक्या आपका भी मोबाइल मेट्रो में छूट गया है? वापस पाने के लिए जरूर अपनाएं यह आसान तरीका
Aug 04, 2026 | 11:11 PMमुंबई, पुणे और नागपुर को मिलेगा रफ्तार का नया पंख, राज्य में 2.80 लाख करोड़ की मेट्रो प्रोजेक्ट पर तेजी से काम
Aug 04, 2026 | 11:01 PMकहीं आपके शरीर में भी तो नहीं है प्रोटीन की कमी? ये 5 लक्षण बताते हैं बड़ा खतरा, जानिए बचाव का तरीका
Aug 04, 2026 | 11:00 PMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














