ताबड़तोड़ मेहनत के बाद अब इस कंपनी ने कर्मचारियों को दिया बंपर ऑफर
शॉपिंग साइट मीशो ने अपने कर्मचारियों के लिए रीसेट और रीचार्ज नामक योजना शुरू की है, जिसमें कंपनी ने अपने कर्मचारियों को फेस्टिव सेल में मेहनत करने का रिवॉर्ड दिया है। जिसमें इस कंपनी के कर्मचारियों को 9 दिन की छुट्टी मिली है।
- Written By: अपूर्वा नायक
मीशो (सौजन्य : सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म मीशो ने अपने कर्मचारियों के लिए कुछ ऐसा किया है, जिससे उनमें खुशी की लहर दौड़ गई है। इस साल के फेस्टिव सीजन सेल में मीशो ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है। इस फेस्टिव सीजन के लिए इस कंपनी में काम करने वाले हर कर्मचारी ने जमकर मेहनत की है। जिसके लिए कंपनी ने उन्हें रिवॉर्ड में 9 दिन का हॉलिडे ब्रेक दे दिया है। इस दौरान किसी भी कर्मचारी को काम से जुड़े ईमेल, मीटिंग और मैसेज नहीं भेजे जाएंगे। इन कर्मचारियों की हॉलिडे 26 अक्टूबर से शुरू होकर 3 नवंबर तक चलने वाली है।
आपको बता दें कि शॉपिंग साइट मीशो पिछले 4 साल से अपने कर्मचारियों को ये रिवॉर्ड दे रही है। कंपनी के इस फैसले की चर्चा जगह जगह पर हो रही है। साथ ही लोग बाकी कंपनियों को भी ये सलाह दे रहे है कि उन्हें भी मीशो से कुछ सीखना चाहिए।
नई ऊर्जा के साथ करे काम
मीशो ने अपनी इस योजना को रीसेट और रीचार्ज नाम दिया है। कंपनी की ये फैसला हर कर्मचारी के लिए लागू किया गया है। कंपनी ने एक लिंक्डइन पोस्ट में ये भी बात कही है कि उनकी कंपनी काम से ब्रेक के महत्व को भी समझती है। इसलिए कंपनी अपने कर्मचारियों को आराम करने का समय देना चाहती है, ताकि इन कर्मचारियों को थोड़े सुकून भरे पल मिले और वो वापस आकर नई एनर्जी के साथ काम कर सके। कंपनी ने आगे ये भी कहा है कि इस साल के मेगा ब्लॉकबस्टर सेल की मदद से बेशुमार सफलता हासिल की है। इस सेल के दौरान कंपनी ने जमकर मेहनत भी की है। अब ये समय दिमाग को और शरीर को रेस्ट देने का है ताकि अगले साल हम नई एनर्जी के साथ काम कर सके।
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal 21 June 2026: कर्क राशि वालों को मिलेगा पुरस्कार लाभ,जानें रविवार का भाग्यफल
India UK FTA: 15 जुलाई से लागू होगा भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता, पीयूष गोयल ने किया बड़ा ऐलान
मोहन भागवत से लेकर राहुल गांधी और अंबानी-अडानी तक, सुप्रिया सुले की बेटी की शादी में उमड़ा दिग्गजों का सैलाब
Yoga Day: आखिर 21 जून को ही क्यों मनाया जाता है योग दिवस? इसके पीछे का यह सच बहुत कम लोग जानते हैं!
ये भी पढ़ें :- रतन टाटा क्यों थे सबसे अलग, अपने कर्मचारियों के परिवार को लिखते थे पत्र
सोशल मीडिया पर जमकर हो रही तारीफ
मीशो के इस फैसले ने जमकर तारीफ बटोरी है। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने इसके बारे में लिखा है कि इस फैसले का स्वागत करना चाहिए। काम की दौड़ भाग में ऐसा बहुत कम होता है कि आराम मिल सके। लगातार काम करते हुए हम थक जाते हैं, इसीलिए ब्रेक लेने के महत्व को भी भूल जाते हैं। इस कंपनी ने अपने कर्मचारियों को ब्रेक देकर बहुत बढ़या काम किया है। एक और अन्य यूजर ने इसके बारे में लिखा है कि ये एक ड्रीम कंपनी है। साथ ही उन्होंने आगे ये भी लिखा है कि आज के जमाने में किसी भी इंडस्ट्री से ऐसी उम्मीद नहीं लगायी जा सकती है।
