Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Personal Computer Sales : देश में बढ़ी पर्सनल कंप्यूटर की सेल्स, IDC ने दी जानकारी

इंटरनेशनल डेटा कॉरपोरेशन यानीआईडीसी ने एक बयान में कहा है कि पारंपरिक पीसी बाजार यानी डेस्कटॉप, नोटबुक और वर्कस्टेशन सहित ने साल 2024 में 3.8 प्रतिशत की सालाना बढ़त से 1.44 करोड़ यूनिट्स बेचीं।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Feb 24, 2025 | 07:00 PM

पर्सनल कंप्यूटर (सौ. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली : देश में पर्सनल कंप्यूटर यानी पीसी की सेल्स साल 2024 में सालाना आधार पर बढ़ गई है। ये आंकड़ा सालाना आधार पर 3.8 प्रतिशत से बढ़कर 1.44 करोड़ हो गई है। मार्केट रिसर्च कंपनी आईडीसी ने सोमवार को ये जानकारी दी है।

आईडीसी इंडिया, दक्षिण एशिया और एएनजेड के एसोसिएट उपाध्यक्ष डिवाइस रिसर्च नवकेंद्र सिंह ने कहा कि कमजोर होते रुपये से डिवाइस की लागत बढ़ सकती है, जिसका असर मूल्य-संवेदनशील एसएमबी यानी लघु और मध्यम व्यवसाय और कंज्यूमर्स सेगमेंट पर पड़ सकता है। लेकिन सभी चैलेंजेस के बाद, भारत के पीसी बाजार में साल 2025 में कम एकल अंक में बढ़त देखने को मिलेगी।

एआई आधारित पर्सनल कंप्यूटर

भारतीय उपभोक्ता पीसी बाजार में गेमिंग और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस यानी एआई आधारित पर्सनल कंप्यूटर से बढ़त हो रही है। आईडीसी के अनुमानों के अनुसार, सालाना सप्लाई में लगभग 1 प्रतिशत और तिमाही सप्लाई में 1.8 प्रतिशत की गिरावट के बावजूद एचपी 2024 में 30.1 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी और दिसंबर तिमाही में 30 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ मार्केट में सबसे आगे रही।

सम्बंधित ख़बरें

Tesla का भारत में बड़ा धमाका! Axis Bank बना ऑफिशियल फाइनेंसर, अब आसान किस्तों में मिलेगी आपकी ड्रीम कार

अब फर्जी वीडियो से नहीं होगी कमाई, एलन मस्क के X ने बदले नियम, AI कंटेंट पर लगेगा सख्त एक्शन

ChatGPT को लोगों ने क्यों किया अनइंस्टॉल? OpenAI की एक डील से मचा बवाल, 300% तक बढ़े ऐप हटाने के मामले

Share Market में लौटी रौनक, ईरान-अमेरिका के बीच गुप्त बातचीत की खबर से सेंसेक्स और निफ्टी में भारी उछाल

मार्केट हिस्सेदारी

आईडीसी वर्ल्डवाइड क्वार्टरली पर्सनल कंप्यूटिंग डिवाइस ट्रैकर रिपोर्ट के अनुसार, साल 2024 में लेनोवो और डेल क्रमशः 7.3 प्रतिशत और 8.1 प्रतिशत की सालाना बढ़त के साथ 17.2 और 16.1 प्रतिशत की मार्केट हिस्सेदारी के साथ एचपी के बाद दूसरे स्थान पर रहे।

10.9 प्रतिशत की बढ़त

इंटरनेशनल डेटा कॉरपोरेशन यानीआईडीसी ने एक बयान में कहा है कि पारंपरिक पीसी बाजार यानी डेस्कटॉप, नोटबुक और वर्कस्टेशन सहित ने साल 2024 में 3.8 प्रतिशत की सालाना बढ़त से 1.44 करोड़ यूनिट्स बेचीं। कैटेगरी के आधार पर, नोटबुक और डेस्कटॉप की सेल्स में क्रमशः 4.5 प्रतिशत और 1.8 प्रतिशत की बढ़त हुई, जबकि वर्कस्टेशन बिक्री में सबसे ज्यादा 10.9 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।

बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

इंडियन पीसी मार्केट में उपभोक्ता सेगमेंट में साल 2024 में 2.6 प्रतिशत और दिसंबर 2024 तिमाही में 2.2 प्रतिशत की बढ़त होने का अनुमान है। बयान में कहा गया है कि प्रीमियम नोटबुक की सेल्स यानी 1,000 डॉलर से ज्यादा कीमत साल 2024 में सालाना आधार पर 13.8 प्रतिशत बढ़ी। कमर्शियल सेगमेंट में पिछले वित्त वर्ष में सालाना आधार पर 5.1 प्रतिशत और दिसंबर 2024 तिमाही में सालाना आधार पर 11.1 प्रतिशत की बढ़त हुई।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Market research company idc report on personal computers

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 24, 2025 | 07:00 PM

Topics:  

  • Artificial Intelligence
  • Business News
  • Computers

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.